खबर
Top News

ब्रिज पर युवक को घेरकर लूटा: मारपीट के बाद कार और मोबाइल छीना; सीसीटीवी फुटेज और कार नंबर से पकड़ाए आरोपी

Khulasa First

KHULASA FIRST

संवाददाता

14 अगस्त 2026, 1:24 pm
शेयर करें:
ब्रिज पर युवक को घेरकर लूटा

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
क्षिप्रा थाना क्षेत्र के सुल्लाखेड़ी ब्रिज पर युवक को घेरकर मारपीट करने और उसकी कार व मोबाइल लूटने के मामले में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है।

आरोपी गिरफ्तार
पुलिस ने मामले से जुड़े आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। वारदात के बाद आरोपी कार से फरार हो गए थे। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज और वाहन की पहचान के आधार पर आरोपियों तक पहुंच बनाई।

कार से आए, युवक को घेरा और की मारपीट
पुलिस के मुताबिक आरोपी कार से सुल्लाखेड़ी ब्रिज पहुंचे थे। यहां उन्होंने युवक विनोद को घेर लिया और अचानक उसके साथ मारपीट शुरू कर दी।

लूटने के कार से हो गए थे फरार
आरोपियों ने लात-घूंसों से हमला करने के बाद उसकी कार और मोबाइल अपने कब्जे में ले लिया और मौके से फरार हो गए। घटना के बाद पीड़ित ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने तत्काल आरोपियों की तलाश शुरू कर दी।

छत्तीसगढ़ पासिंग कार बनी पहला सुराग
जांच के दौरान पुलिस को पता चला कि वारदात में छत्तीसगढ़ पासिंग कार का इस्तेमाल किया गया था। इसके बाद पुलिस टीम ने घटनास्थल और आसपास के प्रमुख रास्तों पर लगे सीसीटीवी कैमरों की रिकॉर्डिंग खंगाली।

सीसीटीवी के जरिए किया ट्रेस
फुटेज में संदिग्ध कार नजर आने के बाद पुलिस ने उसके नंबर और हुलिए को जांच का आधार बनाया। कार की वारदात से पहले और बाद की आवाजाही को भी सीसीटीवी के जरिए ट्रेस किया गया।

सीसीटीवी फुटेज जोड़कर आरोपियों तक पहुंची पुलिस
पुलिस ने अलग-अलग स्थानों के सीसीटीवी फुटेज को जोड़ते हुए कार की पूरी आवाजाही का पता लगाया। वाहन के नंबर और संदिग्धों के हुलिए के आधार पर पुलिस ने आरोपियों की पहचान की और उन्हें हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू की।

पूछताछ में सामने आया लूट का मामला
पुलिस के अनुसार पूछताछ में आरोपियों ने सुल्लाखेड़ी ब्रिज पर युवक के साथ मारपीट और लूट की वारदात में शामिल होना स्वीकार किया। इसके बाद पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार कर लिया।

आरोपियों से पूछताछ जारी
अब पुलिस आरोपियों से लूटी गई कार और मोबाइल की बरामदगी को लेकर पूछताछ कर रही है। साथ ही यह भी पता लगाया जा रहा है कि वारदात में कुल कितने लोग शामिल थे और क्या आरोपियों ने इससे पहले भी आपराधिक घटना को अंजाम दिया है।

संबंधित समाचार

वीडियो देखिये, शहर के हृदय स्थल इलाके में फैली सनसनी
Top News

वीडियो देखिये, शहर के हृदय स्थल इलाके में फैली सनसनी:पुलिया के नीचे नाले में मिला शव; सूचना के बाद मौके पर पहुंची टीम ने बाहर निकाला

2 minutes ago
शहर को स्वच्छता का सिरमौर बनाने वाले अफसरों की मेहनत पर किसने फेर दिया पानी
Top News

शहर को स्वच्छता का सिरमौर बनाने वाले अफसरों की मेहनत पर किसने फेर दिया पानी:जानिये किनके कार्यों से राष्ट्रीय फलक पर चमका था यह शहर; अब स्वच्छता मिशन की कार्यप्रणाली, एजेंसियों और कंसल्टेंट की भूमिका पर उठ रहे गंभीर सवाल

13 minutes ago
वीडियो देखिये, नामी कलाकार के कॉन्सर्ट को धमकी देने वाला ई-मेल इस शहर के युवक की आईडी से भेजा
Top News

वीडियो देखिये, नामी कलाकार के कॉन्सर्ट को धमकी देने वाला ई-मेल इस शहर के युवक की आईडी से भेजा:अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त के अनुसार जांच में हुआ बड़ा खुलासा; आईटी प्रोफेशनल की ई-मेल आईडी हैक कर भेजे गए थे धमकी भरे संदेश

25 minutes ago
लोकायुक्त पुलिस का बड़ा ट्रैप
Top News

लोकायुक्त पुलिस का बड़ा ट्रैप:अधिकारी इतने हजार रुपए की रिश्वत लेते रंगेहाथ गिरफ्तार; सैनिक की तैनाती के एवज में मांगी जा रही थी राशि

40 minutes ago
मंत्री का गढ़, नशे का अड्डा... बेटे ने पुलिस से मांगी मदद
Top News

मंत्री का गढ़, नशे का अड्डा... बेटे ने पुलिस से मांगी मदद:चुनाव में नशामुक्त विधानसभा का किया था वादा; पर जमीनी कार्रवाई हवा

41 minutes ago
वृद्धा और बालक को इसलिये पुलिस थाने में बैठाया
Top News

वृद्धा और बालक को इसलिये पुलिस थाने में बैठाया:शहर कांग्रेस अध्यक्ष के हस्तक्षेप के बाद छोड़ा; पुलिस कार्रवाई पर उठाए सवाल

about 1 hour ago
औद्योगिक क्षेत्र के नाले में मिला क्षत-विक्षत शव
Top News

औद्योगिक क्षेत्र के नाले में मिला क्षत-विक्षत शव:इलाके में फैली सनसनी; जानवरों के नोचने की आशंका

about 2 hours ago
सोने-चांदी की कीमतों में बड़ी गिरावट
Top News

सोने-चांदी की कीमतों में बड़ी गिरावट:जानिए क्यों गिर रहे हैं भाव और निवेशकों को क्या करना चाहिए

about 2 hours ago
शहर के वरिष्ठ संस्कृतिकर्मी का निधन
Top News

शहर के वरिष्ठ संस्कृतिकर्मी का निधन:कला और रंगमंच जगत में शोक की लहर; मराठी रंगमंच और सांस्कृतिक गतिविधियों को दी थी नई पहचान

about 2 hours ago
AAP विधायक की शिकायत पर मोहाली में FIR दर्ज
Top News

AAP विधायक की शिकायत पर मोहाली में FIR दर्ज:फोन कॉल और वॉट्सऐप मैसेज के जरिए दी गई धमकी; बेटी को भी जान से मारने की चेतावनी

about 2 hours ago
वीडियो देखिये, स्वच्छ सर्वेक्षण में प्रदेश के 9 शहरों को राष्ट्रीय सम्मान
Top News

वीडियो देखिये, स्वच्छ सर्वेक्षण में प्रदेश के 9 शहरों को राष्ट्रीय सम्मान:मंत्री बोले- प्रदेश के लिए गौरव की बात; सोशल मीडिया पर प्रदेशवासियों को दी बधाई

about 2 hours ago
वीडियो देखिये, सोशल मीडिया पर दोस्ती कर महंगे गिफ्ट का लालच देना साइबर ठगी का नया तरीका
Top News

वीडियो देखिये, सोशल मीडिया पर दोस्ती कर महंगे गिफ्ट का लालच देना साइबर ठगी का नया तरीका:एसीपी ने किया अलर्ट; अनजान ऑनलाइन दोस्तों के झांसे में आकर न करें रुपए ट्रांसफर

about 2 hours ago
वीडियो देखिये, अवॉर्ड लेकर लौटे महापौर के स्वागत के बीच काली तख्तियां लेकर पहुंचे दूषित पानी कांड के पीड़ित
Top News

वीडियो देखिये, अवॉर्ड लेकर लौटे महापौर के स्वागत के बीच काली तख्तियां लेकर पहुंचे दूषित पानी कांड के पीड़ित:पूछा- लापरवाही बरतने वाले कब जाएंगे जेल; पीड़ित परिवारों को न्याय और जिम्मेदारों पर कार्रवाई की उठाई मांग

about 3 hours ago
वीडियो देखिये, पुरस्कार लेकर लौटे महापौर पहुंचे राजवाड़ा
Top News

वीडियो देखिये, पुरस्कार लेकर लौटे महापौर पहुंचे राजवाड़ा:मां अहिल्या को नमन कर लिया आशीर्वाद; स्वच्छता सम्मान का शहरवासियों के साथ मनाया जश्न

about 3 hours ago
अवॉर्ड लेकर लौटे महापौर का एयरपोर्ट पर जोरदार स्वागत
Top News

अवॉर्ड लेकर लौटे महापौर का एयरपोर्ट पर जोरदार स्वागत:MIC सदस्यों ने कंधों पर उठाया; मिठाई खिलाई और जीत का जश्न मनाया

about 3 hours ago
जम्मू-कश्मीर में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर फिर बढ़ी चिंता
Top News

जम्मू-कश्मीर में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर फिर बढ़ी चिंता:जवानों के शव मिलने के बाद तलाशी अभियान तेज; लापता होने के दौरान सुनाई दी थी फायरिंग की आवाज, सर्विस राइफल भी गायब

about 3 hours ago
मौसम में बदलाव से प्रदेश में रात और सुबह के समय ठिठुरन बढ़ी
Top News

मौसम में बदलाव से प्रदेश में रात और सुबह के समय ठिठुरन बढ़ी:शहडोल का कल्याणपुर सबसे ठंडा; अगले चार दिनों में यह हो सकता है

about 3 hours ago
शव मिलने से होटल में फैली सनसनी
Top News

शव मिलने से होटल में फैली सनसनी:इतना हो गया था कमरे का किराया; कुछ समय पहले ही महिला अपनी बेटी के साथ निकली थी

about 3 hours ago
निजी अस्पताल में नवजात की मौत पर सवाल
Top News

निजी अस्पताल में नवजात की मौत पर सवाल:4 महीने बाद भी पुलिस खाली हाथ; पोस्टमार्टम में सिर पर चोट की बात आई सामने

about 4 hours ago
आम लोगों को महंगाई का एक और झटका
Top News

आम लोगों को महंगाई का एक और झटका:इस दूध की कीमतों में 2 से 4 रुपए प्रति लीटर तक बढ़ोतरी

about 4 hours ago

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!