खबर
Top News

निजी अस्पताल में नवजात की मौत पर सवाल: 4 महीने बाद भी पुलिस खाली हाथ; पोस्टमार्टम में सिर पर चोट की बात आई सामने

Khulasa First

KHULASA FIRST

संवाददाता

12 नवंबर 2026, 10:59 am
शेयर करें:
निजी अस्पताल में नवजात की मौत पर सवाल

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
मध्य प्रदेश के इंदौर में तीन दिन की नवजात बच्ची की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत का मामला चार महीने से ज्यादा समय बीतने के बाद भी अनसुलझा हुआ है। बच्ची की मौत आखिर कैसे हुई और उसके सिर में चोट किन परिस्थितियों में लगी, इसका जवाब अब तक पुलिस नहीं तलाश पाई है। मामला एक निजी अस्पताल का है, जहां जन्म के तीन दिन बाद बच्ची को बीसीजी का टीका लगाने के लिए ले जाया गया था। परिजनों का आरोप है कि टीका लगने के कुछ समय बाद जब बच्ची को वापस लाया गया तो उसके शरीर में कोई हलचल नहीं थी। बाद में उसकी तबीयत बिगड़ती गई और डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

इस मामले में सबसे गंभीर बात यह है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट में बच्ची के सिर पर किसी भारी वस्तु से चोट लगने या फर्श पर गिरने की आशंका जताई गई थी। रिपोर्ट में सिर की चोट को मौत से जुड़ा महत्वपूर्ण कारण बताया गया। इसके बावजूद पुलिस अब तक यह पता नहीं लगा सकी है कि बच्ची अस्पताल में किसके पास थी, उसे चोट कैसे लगी और घटना के लिए जिम्मेदार कौन है।

29 जून को हुआ था बच्ची का जन्म
यह पूरा मामला हीरानगर निवासी मोनिका और उनके पति अंबुज नामदेव की बेटी की मौत से जुड़ा है। मोनिका ने बताया कि दूसरी डिलीवरी के लिए उन्हें लसूडिया क्षेत्र स्थित नर्मदा किरण अस्पताल में भर्ती कराया गया था। 29 जून को उन्होंने एक बेटी को जन्म दिया। जन्म के बाद शुरुआती तीन दिनों तक बच्ची की तबीयत सामान्य थी। वह दूध भी पी रही थी और उसमें किसी तरह की परेशानी नजर नहीं आ रही थी।

परिजनों के मुताबिक, 1 जुलाई को दोपहर तक बच्ची पूरी तरह स्वस्थ दिखाई दे रही थी। दोपहर करीब 3:30 बजे अस्पताल की एक नर्स उनके पास पहुंची और बच्ची को बीसीजी का टीका लगाने की बात कहकर अपने साथ ले गई। कुछ समय बाद जब नर्स बच्ची को वापस लेकर आई तो उसकी स्थिति पहले जैसी नहीं थी। मोनिका के अनुसार, बच्ची के शरीर में कोई हलचल नहीं हो रही थी।

वैक्सीन के दर्द का हवाला देकर परिजनों को दिया भरोसा
मोनिका का आरोप है कि जब उन्होंने बच्ची की स्थिति को लेकर चिंता जताई तो नर्स ने उन्हें बताया कि वैक्सीन लगने के कारण दर्द हो रहा होगा, इसलिए बच्ची कुछ समय तक मूवमेंट नहीं कर रही है। नर्स ने भरोसा दिलाया कि बच्ची जल्द ठीक हो जाएगी। शुरुआत में परिजनों ने अस्पताल स्टाफ की बात पर विश्वास किया, लेकिन रात होते-होते बच्ची के शरीर का रंग नीला पड़ने लगा।

बच्ची की हालत बिगड़ती देख डॉक्टरों ने उसकी जांच की। इसके बाद उसे मृत घोषित कर दिया गया। महज तीन दिन पहले जन्मी बेटी की अचानक मौत से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा। हालांकि, परिजनों को बच्ची की मौत की परिस्थितियों पर शुरू से ही संदेह था। उन्होंने मामले की गंभीरता को देखते हुए पोस्टमार्टम कराने की मांग की।

पोस्टमार्टम रिपोर्ट में सिर पर चोट का खुलासा
परिजनों की मांग पर 2 जुलाई को एमवाय अस्पताल में बच्ची का पोस्टमार्टम कराया गया। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने में करीब एक महीने आठ दिन का समय लगा। रिपोर्ट में बच्ची के सिर पर चोट होने की बात सामने आई। इसमें आशंका जताई गई कि सिर पर किसी भारी वस्तु से चोट लगी हो सकती है या बच्ची फर्श पर गिर गई होगी।

रिपोर्ट में सामने आए इन तथ्यों ने मामले को और गंभीर बना दिया। अब सवाल यह था कि अस्पताल में भर्ती तीन दिन की नवजात बच्ची के सिर पर चोट कैसे लगी? जब बच्ची को टीका लगाने के लिए ले जाया गया था, तब उसके साथ कौन मौजूद था? क्या बच्ची किसी दुर्घटना का शिकार हुई या अस्पताल में किसी की लापरवाही से यह घटना हुई? इन सवालों के जवाब अब तक सामने नहीं आए हैं।

8 अगस्त को अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ FIR दर्ज
पोस्टमार्टम रिपोर्ट मिलने के बाद लसूडिया पुलिस ने 8 अगस्त को मोनिका की शिकायत पर अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ मामला दर्ज किया था। पुलिस ने भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 106(1) के तहत लापरवाहीपूर्वक और उतावलेपन में मृत्यु कारित करने का प्रकरण दर्ज किया।

एफआईआर दर्ज होने के बाद उम्मीद थी कि जांच में तेजी आएगी और बच्ची की मौत के लिए जिम्मेदार व्यक्ति की पहचान हो सकेगी। लेकिन चार महीने से ज्यादा समय गुजरने के बावजूद जांच किसी निर्णायक नतीजे तक नहीं पहुंच पाई है। पुलिस अभी तक यह स्पष्ट नहीं कर सकी है कि बच्ची को चोट किसने और किन परिस्थितियों में पहुंचाई थी।

दंपती का आरोप- अस्पताल प्रशासन ने जल्दबाजी में छुट्टी दी
मृत बच्ची के माता-पिता मोनिका और अंबुज नामदेव का कहना है कि उन्हें घटना के समय से ही अस्पताल की कार्यप्रणाली पर संदेह था। उनका आरोप है कि बच्ची की मौत के बाद अस्पताल प्रशासन ने जल्दबाजी में उन्हें छुट्टी दे दी और शव ले जाने के लिए कहा।

दंपती का यह भी आरोप है कि घटना के बाद अस्पताल प्रशासन की ओर से कई बार उनसे संपर्क कर मामला वापस लेने के लिए कहा गया। हालांकि, परिवार का कहना है कि वे अपनी बेटी की मौत का सच जानना चाहते हैं और उसे न्याय दिलाने के लिए लगातार प्रयास कर रहे हैं।

मोनिका ने बताया कि घटना के समय अस्पताल में डॉक्टर सुरेखा सोनी, डॉक्टर हिमानी, डॉक्टर योगेश प्रजापति और अन्य स्टाफ मौजूद थे। परिवार चाहता है कि उस दिन अस्पताल में ड्यूटी पर तैनात सभी संबंधित डॉक्टरों और कर्मचारियों से पूछताछ की जाए, ताकि बच्ची की मौत की वास्तविक वजह सामने आ सके।

अस्पताल में CCTV कैमरे नहीं, नर्स की जानकारी भी नहीं मिली

मामले की जांच में सबसे बड़ी परेशानी घटनास्थल पर सीसीटीवी कैमरों का नहीं होना सामने आई है। एसीपी पराग सैनी के मुताबिक, जिस स्थान पर बच्ची के साथ घटना होने की आशंका है, वहां सीसीटीवी कैमरे नहीं थे। इस वजह से पुलिस के पास घटना के समय की वीडियो रिकॉर्डिंग उपलब्ध नहीं है।

एसीपी ने यह भी बताया कि पुलिस ने अस्पताल प्रशासन से आवश्यक जानकारी मांगी है, लेकिन बच्ची को वैक्सीन लगाने वाली नर्स के संबंध में जानकारी अब तक उपलब्ध नहीं कराई गई है। ऐसे में पुलिस के सामने यह पता लगाना चुनौती बना हुआ है कि बच्ची को टीका लगाने के लिए कौन लेकर गया था और उसके बाद उसके साथ क्या हुआ।

चार महीने बाद भी परिवार को जवाब का इंतजार
तीन दिन की नवजात बच्ची की मौत का यह मामला अस्पताल की जिम्मेदारी, मरीजों की सुरक्षा और चिकित्सा संस्थानों में निगरानी व्यवस्था को लेकर गंभीर सवाल खड़े करता है। पोस्टमार्टम में सिर पर चोट की बात सामने आने के बाद भी घटना की परिस्थितियां स्पष्ट नहीं हो पाना जांच की गति पर सवाल उठाता है।

परिवार का कहना है कि उनकी बेटी की मौत केवल एक हादसा बताकर नहीं छोड़ी जा सकती। उन्हें यह जानने का अधिकार है कि बच्ची के साथ अस्पताल में आखिर क्या हुआ था। वहीं, पुलिस का कहना है कि मामले की जांच जारी है और अस्पताल प्रशासन से जानकारी जुटाई जा रही है।

अब सबसे बड़ा सवाल यही है कि जिस बच्ची की मौत के मामले में पोस्टमार्टम रिपोर्ट सिर पर चोट की ओर इशारा कर रही है, उसकी मौत की असली वजह सामने आने में आखिर इतना समय क्यों लग रहा है? चार महीने से न्याय का इंतजार कर रहे माता-पिता को अब पुलिस जांच से जवाब और अपनी बेटी के लिए इंसाफ की उम्मीद है।

संबंधित समाचार

80 लाख नकदी लेकर घूम रहे दो भाई पकड़ाए
Top News

80 लाख नकदी लेकर घूम रहे दो भाई पकड़ाए:जमीन बेचने की कहानी सुनाई… सबूत मांगे तो खाली हाथ

21 minutes ago
इंस्टाग्राम पेज या वसूली गैंग
Top News

इंस्टाग्राम पेज या वसूली गैंग:कुकुरमुत्तों की तरह उग आए कथित न्यूज पेज संचालक

27 minutes ago
कोकीन के साथ युवक गिरफ्तार
Top News

कोकीन के साथ युवक गिरफ्तार:करबला मैदान में संदिग्ध हालत में खड़ी थी कार; मुखबिर से मिली थी सूचना

32 minutes ago
चर्चित कलाकार के शो से पहले फिर बम धमाके की धमकी
Top News

चर्चित कलाकार के शो से पहले फिर बम धमाके की धमकी:तीसरा धमकी भरा ईमेल मिला; पुलिस और सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट

35 minutes ago
वीडियो देखिये, इस राज्य के दौरे पर पहुंचे मुख्यमंत्री
Top News

वीडियो देखिये, इस राज्य के दौरे पर पहुंचे मुख्यमंत्री:बोले- उत्तराखंड की देवभूमि हमेशा से आकर्षण का केंद्र रही; इस सीएम को बताया अपना मित्र

43 minutes ago
अस्पताल में रिश्तों की जंग
Top News

अस्पताल में रिश्तों की जंग:कांग्रेस प्रवक्ता ने रिश्तेदार को पीटा; भांजे के जले पैर और उसकी देखभाल पर शुरू हुआ था विवाद

about 1 hour ago
जिसकी सत्ता, उसी का पत्ता
Top News

जिसकी सत्ता, उसी का पत्ता:खाटू श्याम भजन संध्या के नाम पर सुबह से सड़क पर कब्जा; जनता जाए भाड़ में

about 1 hour ago
वीडियो देखिये, इस शहर में इतने करोड़ का निवेश, इतने हजार रोजगार के अवसर
Top News

वीडियो देखिये, इस शहर में इतने करोड़ का निवेश, इतने हजार रोजगार के अवसर:केंद्रीय मंत्री बोले-लौटेगा औद्योगिक गौरव; स्वच्छता में प्रदेश का नंबर-1 बनने पर नागरिकों और प्रशासन को दी बधाई

about 1 hour ago
इंदौर बना स्वच्छता का गुरुकुल
Top News

इंदौर बना स्वच्छता का गुरुकुल:नंबर-1 की दौड़ से ऊपर उठता इंदौर; ताज से आगे की यात्रा

about 1 hour ago
शहर को दूसरे स्थान पर नेता आमने-सामने
Top News

शहर को दूसरे स्थान पर नेता आमने-सामने:विपक्षी बोले-शहर ने खोया वर्षों पुराना गौरव; सत्तारूढ़ दल के नेता ने कहा- खुद परिषद का हिस्सा हैं, उन्हें शर्म आना चाहिए

about 1 hour ago
राजधानी में शहर भाजपा के दिग्गजों की दस्तक से सियासी हलचल
Top News

राजधानी में शहर भाजपा के दिग्गजों की दस्तक से सियासी हलचल:विधानसभा अध्यक्ष से की मुलाकात; आज कई बड़े नेताओं से करेंगे मुलाकात

about 2 hours ago
वीडियो देखिये, शहर के हृदय स्थल इलाके में फैली सनसनी
Top News

वीडियो देखिये, शहर के हृदय स्थल इलाके में फैली सनसनी:पुलिया के नीचे नाले में मिला शव; सूचना के बाद मौके पर पहुंची टीम ने बाहर निकाला

about 2 hours ago
शहर को स्वच्छता का सिरमौर बनाने वाले अफसरों की मेहनत पर किसने फेर दिया पानी
Top News

शहर को स्वच्छता का सिरमौर बनाने वाले अफसरों की मेहनत पर किसने फेर दिया पानी:जानिये किनके कार्यों से राष्ट्रीय फलक पर चमका था यह शहर; अब स्वच्छता मिशन की कार्यप्रणाली, एजेंसियों और कंसल्टेंट की भूमिका पर उठ रहे गंभीर सवाल

about 2 hours ago
वीडियो देखिये, नामी कलाकार के कॉन्सर्ट को धमकी देने वाला ई-मेल इस शहर के युवक की आईडी से भेजा
Top News

वीडियो देखिये, नामी कलाकार के कॉन्सर्ट को धमकी देने वाला ई-मेल इस शहर के युवक की आईडी से भेजा:अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त के अनुसार जांच में हुआ बड़ा खुलासा; आईटी प्रोफेशनल की ई-मेल आईडी हैक कर भेजे गए थे धमकी भरे संदेश

about 2 hours ago
लोकायुक्त पुलिस का बड़ा ट्रैप
Top News

लोकायुक्त पुलिस का बड़ा ट्रैप:अधिकारी इतने हजार रुपए की रिश्वत लेते रंगेहाथ गिरफ्तार; सैनिक की तैनाती के एवज में मांगी जा रही थी राशि

about 2 hours ago
मंत्री का गढ़, नशे का अड्डा... बेटे ने पुलिस से मांगी मदद
Top News

मंत्री का गढ़, नशे का अड्डा... बेटे ने पुलिस से मांगी मदद:चुनाव में नशामुक्त विधानसभा का किया था वादा; पर जमीनी कार्रवाई हवा

about 2 hours ago
वृद्धा और बालक को इसलिये पुलिस थाने में बैठाया
Top News

वृद्धा और बालक को इसलिये पुलिस थाने में बैठाया:शहर कांग्रेस अध्यक्ष के हस्तक्षेप के बाद छोड़ा; पुलिस कार्रवाई पर उठाए सवाल

about 3 hours ago
औद्योगिक क्षेत्र के नाले में मिला क्षत-विक्षत शव
Top News

औद्योगिक क्षेत्र के नाले में मिला क्षत-विक्षत शव:इलाके में फैली सनसनी; जानवरों के नोचने की आशंका

about 3 hours ago
सोने-चांदी की कीमतों में बड़ी गिरावट
Top News

सोने-चांदी की कीमतों में बड़ी गिरावट:जानिए क्यों गिर रहे हैं भाव और निवेशकों को क्या करना चाहिए

about 3 hours ago
शहर के वरिष्ठ संस्कृतिकर्मी का निधन
Top News

शहर के वरिष्ठ संस्कृतिकर्मी का निधन:कला और रंगमंच जगत में शोक की लहर; मराठी रंगमंच और सांस्कृतिक गतिविधियों को दी थी नई पहचान

about 3 hours ago

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!