खबर
Top News

शव मिलने से होटल में फैली सनसनी: इतना हो गया था कमरे का किराया; कुछ समय पहले ही महिला अपनी बेटी के साथ निकली थी

Khulasa First

KHULASA FIRST

संवाददाता

12 नवंबर 2026, 11:12 am
शेयर करें:
शव मिलने से होटल में फैली सनसनी

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
शहर के लसूड़िया थाना क्षेत्र स्थित एक होटल में बुधवार देर रात उस समय सनसनी फैल गई, जब 46 वर्षीय सॉफ्टवेयर इंजीनियर का शव होटल के पीछे स्थित प्लॉट में घायल अवस्था में मिला।

मृतक की पहचान लक्ष्मी नगर निवासी राजकुमार यादव के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि राजकुमार पिछले करीब डेढ़ महीने से त्रिवेणी होटल में सरवरी बेगम नाम की महिला और उसकी 8 वर्षीय बेटी के साथ रह रहा था।

घटना से कुछ घंटे पहले ही महिला अपनी बेटी के साथ होटल से निकलकर कोलकाता के लिए रवाना हुई थी। इसके बाद देर रात होटल कर्मचारी ने राजकुमार को घायल अवस्था में देखा और अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

रात करीब 2 बजे होटल के पीछे मिला घायल अवस्था में
पुलिस के मुताबिक, बुधवार देर रात करीब 2 बजे होटल कर्मचारी अर्जुन ने होटल के पीछे स्थित प्लॉट में राजकुमार को घायल अवस्था में पड़ा देखा। उसने तत्काल उसे अस्पताल पहुंचाया, लेकिन डॉक्टरों ने जांच के बाद मृत घोषित कर दिया।

घटना की सूचना मिलते ही लसूड़िया पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर होटल कर्मचारियों और संबंधित लोगों से पूछताछ की है। फिलहाल यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि राजकुमार होटल के पीछे कैसे पहुंचा और किन परिस्थितियों में उसकी मौत हुई।

70 हजार रुपए से ज्यादा हो गया था होटल का किराया
पुलिस की प्रारंभिक पूछताछ में सामने आया है कि राजकुमार और सरवरी बेगम पिछले करीब डेढ़ महीने से होटल में ठहरे हुए थे। इस दौरान होटल का किराया 70 हजार रुपए से अधिक हो गया था।

किराया बकाया होने के कारण होटल संचालक ने महिला से कहा था कि वह अपनी बेटी को लेकर होटल से चली जाए, जबकि राजकुमार होटल में रुककर काम करेगा और बकाया किराया चुका देगा।

इसके बाद बुधवार शाम सरवरी अपनी बेटी के साथ होटल से निकल गई। उसने राजकुमार से कहा था कि वह कोलकाता पहुंचने के बाद रुपए भेज देगी। हालांकि, कुछ ही घंटों बाद उसे राजकुमार की मौत की सूचना मिल गई।

प्लॉट की बिक्री से मिलने वाली रकम का था इंतजार
सरवरी बेगम ने पुलिस को बताया कि राजकुमार को एक प्लॉट की बिक्री से मिलने वाली रकम का इंतजार था। बताया जा रहा है कि राजकुमार के पिता का एक प्लॉट भोपाल निवासी प्रॉपर्टी ब्रोकर यश श्रीवास्तव के माध्यम से बेचा गया था।

इस सौदे के भुगतान को लेकर राजकुमार लगातार तकादा कर रहा था। यश श्रीवास्तव ने गुरुवार को रकम देने की बात कही थी। राजकुमार की योजना थी कि प्लॉट की बिक्री से मिलने वाली राशि से सबसे पहले होटल का बकाया किराया चुकाया जाएगा। इसके बाद बची हुई रकम से वह अपना कारोबार शुरू करेगा।

नौकरी छोड़कर खुद का व्यवसाय शुरू करना चाहता था
पुलिस के मुताबिक, राजकुमार ने कुछ समय पहले अपनी नौकरी छोड़ दी थी। वह सॉफ्टवेयर इंजीनियर के रूप में काम कर चुका था, लेकिन अब खुद का व्यवसाय शुरू करने की तैयारी में था। इसके लिए उसे प्लॉट की बिक्री से मिलने वाली रकम का इंतजार था।

आर्थिक स्थिति और होटल के बकाया किराए के बीच वह भुगतान मिलने की उम्मीद लगाए बैठा था। पुलिस अब इस पहलू की भी जानकारी जुटा रही है कि राजकुमार की मौत से पहले उसकी किन लोगों से बातचीत हुई थी और वह किन परिस्थितियों में होटल के पीछे पहुंचा।

दिसंबर 2025 से अलग-अलग होटलों और किराए के मकानों में रह रहे थे
सरवरी ने पुलिस को बताया कि उसके माता-पिता की मौत के बाद दिसंबर 2025 से वह और राजकुमार अलग-अलग होटलों तथा किराए के मकानों में रह रहे थे। दोनों की पहचान वर्ष 2007 में हुई थी। बताया गया है कि सरवरी की यह दूसरी शादी थी।

वहीं, राजकुमार ने वर्ष 2010 में परिवार की सहमति से प्रीति यादव से भी शादी की थी। कुछ समय तक राजकुमार ने दोनों परिवारों को भोपाल में साथ रखा, लेकिन बाद में परिवार के विरोध के चलते वह सरवरी के साथ रहने लगा।

परिवार में माता-पिता और भाई भी हैं
पुलिस के अनुसार, राजकुमार के परिवार में उसके माता-पिता और एक भाई भी हैं। उसका भाई पुलिस विभाग में नौकरी करता है, जबकि उसकी पत्नी प्रीति अपने परिजन के साथ रहती है। राजकुमार की मौत की खबर मिलने के बाद परिवार में भी शोक का माहौल है। पुलिस मृतक के पारिवारिक और व्यक्तिगत संबंधों से जुड़े पहलुओं की जानकारी जुटा रही है।

पुलिस हर पहलू से कर रही जांच
फिलहाल लसूड़िया पुलिस होटल के कर्मचारियों, महिला, परिजन और अन्य संबंधित लोगों से पूछताछ कर रही है। होटल में ठहरने की अवधि, बकाया किराया, प्लॉट की बिक्री से मिलने वाली रकम और घटना से पहले राजकुमार की गतिविधियों को जांच का हिस्सा बनाया गया है। पुलिस पोस्टमार्टम रिपोर्ट और अन्य साक्ष्यों के आधार पर मौत की वास्तविक वजह का पता लगाने में जुटी है।

संबंधित समाचार

80 लाख नकदी लेकर घूम रहे दो भाई पकड़ाए
Top News

80 लाख नकदी लेकर घूम रहे दो भाई पकड़ाए:जमीन बेचने की कहानी सुनाई… सबूत मांगे तो खाली हाथ

21 minutes ago
इंस्टाग्राम पेज या वसूली गैंग
Top News

इंस्टाग्राम पेज या वसूली गैंग:कुकुरमुत्तों की तरह उग आए कथित न्यूज पेज संचालक

27 minutes ago
कोकीन के साथ युवक गिरफ्तार
Top News

कोकीन के साथ युवक गिरफ्तार:करबला मैदान में संदिग्ध हालत में खड़ी थी कार; मुखबिर से मिली थी सूचना

32 minutes ago
चर्चित कलाकार के शो से पहले फिर बम धमाके की धमकी
Top News

चर्चित कलाकार के शो से पहले फिर बम धमाके की धमकी:तीसरा धमकी भरा ईमेल मिला; पुलिस और सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट

35 minutes ago
वीडियो देखिये, इस राज्य के दौरे पर पहुंचे मुख्यमंत्री
Top News

वीडियो देखिये, इस राज्य के दौरे पर पहुंचे मुख्यमंत्री:बोले- उत्तराखंड की देवभूमि हमेशा से आकर्षण का केंद्र रही; इस सीएम को बताया अपना मित्र

43 minutes ago
अस्पताल में रिश्तों की जंग
Top News

अस्पताल में रिश्तों की जंग:कांग्रेस प्रवक्ता ने रिश्तेदार को पीटा; भांजे के जले पैर और उसकी देखभाल पर शुरू हुआ था विवाद

about 1 hour ago
जिसकी सत्ता, उसी का पत्ता
Top News

जिसकी सत्ता, उसी का पत्ता:खाटू श्याम भजन संध्या के नाम पर सुबह से सड़क पर कब्जा; जनता जाए भाड़ में

about 1 hour ago
वीडियो देखिये, इस शहर में इतने करोड़ का निवेश, इतने हजार रोजगार के अवसर
Top News

वीडियो देखिये, इस शहर में इतने करोड़ का निवेश, इतने हजार रोजगार के अवसर:केंद्रीय मंत्री बोले-लौटेगा औद्योगिक गौरव; स्वच्छता में प्रदेश का नंबर-1 बनने पर नागरिकों और प्रशासन को दी बधाई

about 1 hour ago
इंदौर बना स्वच्छता का गुरुकुल
Top News

इंदौर बना स्वच्छता का गुरुकुल:नंबर-1 की दौड़ से ऊपर उठता इंदौर; ताज से आगे की यात्रा

about 1 hour ago
शहर को दूसरे स्थान पर नेता आमने-सामने
Top News

शहर को दूसरे स्थान पर नेता आमने-सामने:विपक्षी बोले-शहर ने खोया वर्षों पुराना गौरव; सत्तारूढ़ दल के नेता ने कहा- खुद परिषद का हिस्सा हैं, उन्हें शर्म आना चाहिए

about 1 hour ago
राजधानी में शहर भाजपा के दिग्गजों की दस्तक से सियासी हलचल
Top News

राजधानी में शहर भाजपा के दिग्गजों की दस्तक से सियासी हलचल:विधानसभा अध्यक्ष से की मुलाकात; आज कई बड़े नेताओं से करेंगे मुलाकात

about 2 hours ago
वीडियो देखिये, शहर के हृदय स्थल इलाके में फैली सनसनी
Top News

वीडियो देखिये, शहर के हृदय स्थल इलाके में फैली सनसनी:पुलिया के नीचे नाले में मिला शव; सूचना के बाद मौके पर पहुंची टीम ने बाहर निकाला

about 2 hours ago
शहर को स्वच्छता का सिरमौर बनाने वाले अफसरों की मेहनत पर किसने फेर दिया पानी
Top News

शहर को स्वच्छता का सिरमौर बनाने वाले अफसरों की मेहनत पर किसने फेर दिया पानी:जानिये किनके कार्यों से राष्ट्रीय फलक पर चमका था यह शहर; अब स्वच्छता मिशन की कार्यप्रणाली, एजेंसियों और कंसल्टेंट की भूमिका पर उठ रहे गंभीर सवाल

about 2 hours ago
वीडियो देखिये, नामी कलाकार के कॉन्सर्ट को धमकी देने वाला ई-मेल इस शहर के युवक की आईडी से भेजा
Top News

वीडियो देखिये, नामी कलाकार के कॉन्सर्ट को धमकी देने वाला ई-मेल इस शहर के युवक की आईडी से भेजा:अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त के अनुसार जांच में हुआ बड़ा खुलासा; आईटी प्रोफेशनल की ई-मेल आईडी हैक कर भेजे गए थे धमकी भरे संदेश

about 2 hours ago
लोकायुक्त पुलिस का बड़ा ट्रैप
Top News

लोकायुक्त पुलिस का बड़ा ट्रैप:अधिकारी इतने हजार रुपए की रिश्वत लेते रंगेहाथ गिरफ्तार; सैनिक की तैनाती के एवज में मांगी जा रही थी राशि

about 2 hours ago
मंत्री का गढ़, नशे का अड्डा... बेटे ने पुलिस से मांगी मदद
Top News

मंत्री का गढ़, नशे का अड्डा... बेटे ने पुलिस से मांगी मदद:चुनाव में नशामुक्त विधानसभा का किया था वादा; पर जमीनी कार्रवाई हवा

about 2 hours ago
वृद्धा और बालक को इसलिये पुलिस थाने में बैठाया
Top News

वृद्धा और बालक को इसलिये पुलिस थाने में बैठाया:शहर कांग्रेस अध्यक्ष के हस्तक्षेप के बाद छोड़ा; पुलिस कार्रवाई पर उठाए सवाल

about 3 hours ago
औद्योगिक क्षेत्र के नाले में मिला क्षत-विक्षत शव
Top News

औद्योगिक क्षेत्र के नाले में मिला क्षत-विक्षत शव:इलाके में फैली सनसनी; जानवरों के नोचने की आशंका

about 3 hours ago
सोने-चांदी की कीमतों में बड़ी गिरावट
Top News

सोने-चांदी की कीमतों में बड़ी गिरावट:जानिए क्यों गिर रहे हैं भाव और निवेशकों को क्या करना चाहिए

about 3 hours ago
शहर के वरिष्ठ संस्कृतिकर्मी का निधन
Top News

शहर के वरिष्ठ संस्कृतिकर्मी का निधन:कला और रंगमंच जगत में शोक की लहर; मराठी रंगमंच और सांस्कृतिक गतिविधियों को दी थी नई पहचान

about 3 hours ago

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!