अवॉर्ड लेकर लौटे महापौर का एयरपोर्ट पर जोरदार स्वागत: MIC सदस्यों ने कंधों पर उठाया; मिठाई खिलाई और जीत का जश्न मनाया
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
स्वच्छता के क्षेत्र में राष्ट्रीय स्तर पर सम्मान मिलने के बाद इंदौर लौटे महापौर पुष्यमित्र भार्गव का गुरुवार को एयरपोर्ट पर भाजपा नेताओं और कार्यकर्ताओं ने जोरदार स्वागत किया। एयरपोर्ट पर ढोल-ढमाकों के बीच फूल-मालाओं और मिठाइयों के साथ महापौर का अभिनंदन किया गया। नगर निगम की मेयर-इन-काउंसिल (MIC) के सदस्यों और भाजपा कार्यकर्ताओं ने उन्हें फूलों से लाद दिया।
उत्साहित कार्यकर्ताओं ने महापौर को कंधों पर उठाकर मिठाई खिलाई और जीत का जश्न मनाया। हालांकि, इसी स्वागत समारोह के बीच भागीरथपुरा दूषित पानी कांड के पीड़ित परिवारों और प्रभावित लोगों ने काली तख्तियां लेकर पहुंचकर विरोध दर्ज कराया। इससे एयरपोर्ट पर एक ओर सम्मान का जश्न दिखाई दिया, तो दूसरी ओर हादसे को लेकर लोगों की नाराजगी भी सामने आई।
ढोल-ढमाकों के बीच हुआ स्वागत, MIC सदस्यों ने कंधों पर उठाया
महापौर पुष्यमित्र भार्गव के एयरपोर्ट पहुंचते ही भाजपा नेताओं और कार्यकर्ताओं ने उनका स्वागत शुरू कर दिया। MIC सदस्यों ने फूल-मालाओं से उनका अभिनंदन किया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने महापौर को कंधों पर उठाया और मिठाई खिलाकर राष्ट्रीय सम्मान मिलने की खुशी जाहिर की। ढोल की थाप पर कार्यकर्ता नाचते-गाते नजर आए।
स्वागत कार्यक्रम में भाजपा नगर अध्यक्ष सुमित मिश्रा, MIC सदस्य नंदकिशोर पहाड़िया, राजेंद्र राठौर सहित भाजपा के पार्षद और अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे। हालांकि इस मौके पर कोई बड़ा जनप्रतिनिधि नजर नहीं आया। कार्यकर्ताओं ने महापौर के सम्मान को इंदौर और शहर की स्वच्छता व्यवस्था के लिए बड़ी उपलब्धि बताया।
इंदौर-देपालपुर की जोड़ी को राष्ट्रीय स्तर पर मिला दूसरा स्थान
दरअसल, इंदौर को स्वच्छता के क्षेत्र में अपने अनुभव और मॉडल के जरिए दूसरे शहरों को बेहतर बनाने की पहल के लिए राष्ट्रीय सम्मान मिला है। 'स्वच्छ शहर जोड़ी' पहल के तहत इंदौर और देपालपुर की जोड़ी ने राष्ट्रीय स्तर पर दूसरा स्थान हासिल किया है। बुधवार को नई दिल्ली के विज्ञान भवन में आयोजित समारोह में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने दोनों शहरों को यह सम्मान प्रदान किया।
करीब 20 हजार की आबादी वाले शहरों की श्रेणी में देपालपुर ने यह उपलब्धि हासिल की। इंदौर ने मेंटर शहर के रूप में देपालपुर को स्वच्छता व्यवस्था सुधारने में सहयोग दिया। इस पहल के तहत इंदौर के अनुभव और व्यवस्थाओं को देपालपुर में लागू किया गया।
एक साल में देपालपुर की बदली स्वच्छता व्यवस्था
इंदौर की मेंटरशिप में देपालपुर ने करीब एक साल के भीतर स्वच्छता व्यवस्था में उल्लेखनीय सुधार किया। शहर के सभी 15 वार्डों में घर-घर कचरा संग्रहण की व्यवस्था लागू की गई। इसके साथ ही पुराने कचरे का वैज्ञानिक तरीके से निस्तारण और स्वच्छता व्यवस्था की बेहतर मॉनिटरिंग पर ध्यान दिया गया।
इन प्रयासों से देपालपुर में कचरा प्रबंधन और सफाई व्यवस्था में सुधार हुआ। इसी उपलब्धि के आधार पर इंदौर-देपालपुर की जोड़ी को राष्ट्रीय स्तर पर दूसरा स्थान मिला। इस सम्मान को इंदौर के स्वच्छता मॉडल की दूसरे शहरों में उपयोगिता और उसके प्रभाव के रूप में देखा जा रहा है।
राजबाड़ा पर मिठाई बांटकर मनाया गया जश्न
राष्ट्रीय सम्मान मिलने की खुशी में बुधवार को इंदौर के ऐतिहासिक राजबाड़ा पर विशेष आयोजन किया गया था। पुरस्कार वितरण समारोह को देखने के लिए बड़ी स्क्रीन लगाई गई थी। कार्यक्रम में जनप्रतिनिधियों के साथ नगर निगम के अधिकारी-कर्मचारी और सफाई मित्र भी मौजूद रहे।
राष्ट्रपति के हाथों सम्मान मिलने के बाद राजबाड़ा पर मिठाई बांटकर खुशी मनाई गई। आतिशबाजी की गई और ढोलक की थाप पर महिला सफाई मित्रों सहित अन्य लोगों ने नृत्य कर जश्न मनाया। पूरे आयोजन में स्वच्छता अभियान से जुड़े कर्मचारियों और सफाई मित्रों की भागीदारी भी देखने को मिली।
एक ही दिन में जश्न और विरोध, भागीरथपुरा का मुद्दा फिर चर्चा में
महापौर के एयरपोर्ट स्वागत के दौरान सामने आए विरोध ने इंदौर में स्वच्छता और नागरिक सुविधाओं से जुड़े सवालों को एक बार फिर सामने ला दिया है। जहां इंदौर-देपालपुर की स्वच्छता उपलब्धि को लेकर भाजपा कार्यकर्ता जश्न मना रहे थे, वहीं भागीरथपुरा के प्रभावित लोग दूषित पानी कांड में न्याय और जवाबदेही की मांग कर रहे थे।
प्रदर्शनकारियों की मांग है कि हादसे के लिए जिम्मेदार लोगों के खिलाफ कार्रवाई हो और पीड़ित परिवारों को न्याय मिले। इस तरह राष्ट्रीय सम्मान के जश्न के बीच भागीरथपुरा के लोगों का विरोध भी शहर की चर्चा का प्रमुख विषय बन गया।
संबंधित समाचार

80 लाख नकदी लेकर घूम रहे दो भाई पकड़ाए:जमीन बेचने की कहानी सुनाई… सबूत मांगे तो खाली हाथ

इंस्टाग्राम पेज या वसूली गैंग:कुकुरमुत्तों की तरह उग आए कथित न्यूज पेज संचालक

कोकीन के साथ युवक गिरफ्तार:करबला मैदान में संदिग्ध हालत में खड़ी थी कार; मुखबिर से मिली थी सूचना

चर्चित कलाकार के शो से पहले फिर बम धमाके की धमकी:तीसरा धमकी भरा ईमेल मिला; पुलिस और सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट

वीडियो देखिये, इस राज्य के दौरे पर पहुंचे मुख्यमंत्री:बोले- उत्तराखंड की देवभूमि हमेशा से आकर्षण का केंद्र रही; इस सीएम को बताया अपना मित्र

अस्पताल में रिश्तों की जंग:कांग्रेस प्रवक्ता ने रिश्तेदार को पीटा; भांजे के जले पैर और उसकी देखभाल पर शुरू हुआ था विवाद

जिसकी सत्ता, उसी का पत्ता:खाटू श्याम भजन संध्या के नाम पर सुबह से सड़क पर कब्जा; जनता जाए भाड़ में

वीडियो देखिये, इस शहर में इतने करोड़ का निवेश, इतने हजार रोजगार के अवसर:केंद्रीय मंत्री बोले-लौटेगा औद्योगिक गौरव; स्वच्छता में प्रदेश का नंबर-1 बनने पर नागरिकों और प्रशासन को दी बधाई

इंदौर बना स्वच्छता का गुरुकुल:नंबर-1 की दौड़ से ऊपर उठता इंदौर; ताज से आगे की यात्रा

शहर को दूसरे स्थान पर नेता आमने-सामने:विपक्षी बोले-शहर ने खोया वर्षों पुराना गौरव; सत्तारूढ़ दल के नेता ने कहा- खुद परिषद का हिस्सा हैं, उन्हें शर्म आना चाहिए

राजधानी में शहर भाजपा के दिग्गजों की दस्तक से सियासी हलचल:विधानसभा अध्यक्ष से की मुलाकात; आज कई बड़े नेताओं से करेंगे मुलाकात

वीडियो देखिये, शहर के हृदय स्थल इलाके में फैली सनसनी:पुलिया के नीचे नाले में मिला शव; सूचना के बाद मौके पर पहुंची टीम ने बाहर निकाला

शहर को स्वच्छता का सिरमौर बनाने वाले अफसरों की मेहनत पर किसने फेर दिया पानी:जानिये किनके कार्यों से राष्ट्रीय फलक पर चमका था यह शहर; अब स्वच्छता मिशन की कार्यप्रणाली, एजेंसियों और कंसल्टेंट की भूमिका पर उठ रहे गंभीर सवाल

वीडियो देखिये, नामी कलाकार के कॉन्सर्ट को धमकी देने वाला ई-मेल इस शहर के युवक की आईडी से भेजा:अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त के अनुसार जांच में हुआ बड़ा खुलासा; आईटी प्रोफेशनल की ई-मेल आईडी हैक कर भेजे गए थे धमकी भरे संदेश

लोकायुक्त पुलिस का बड़ा ट्रैप:अधिकारी इतने हजार रुपए की रिश्वत लेते रंगेहाथ गिरफ्तार; सैनिक की तैनाती के एवज में मांगी जा रही थी राशि

मंत्री का गढ़, नशे का अड्डा... बेटे ने पुलिस से मांगी मदद:चुनाव में नशामुक्त विधानसभा का किया था वादा; पर जमीनी कार्रवाई हवा

वृद्धा और बालक को इसलिये पुलिस थाने में बैठाया:शहर कांग्रेस अध्यक्ष के हस्तक्षेप के बाद छोड़ा; पुलिस कार्रवाई पर उठाए सवाल

औद्योगिक क्षेत्र के नाले में मिला क्षत-विक्षत शव:इलाके में फैली सनसनी; जानवरों के नोचने की आशंका

सोने-चांदी की कीमतों में बड़ी गिरावट:जानिए क्यों गिर रहे हैं भाव और निवेशकों को क्या करना चाहिए

शहर के वरिष्ठ संस्कृतिकर्मी का निधन:कला और रंगमंच जगत में शोक की लहर; मराठी रंगमंच और सांस्कृतिक गतिविधियों को दी थी नई पहचान
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!