खबर
Top News

जम्मू-कश्मीर में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर फिर बढ़ी चिंता: जवानों के शव मिलने के बाद तलाशी अभियान तेज; लापता होने के दौरान सुनाई दी थी फायरिंग की आवाज, सर्विस राइफल भी गायब

Khulasa First

KHULASA FIRST

संवाददाता

12 नवंबर 2026, 11:26 am
शेयर करें:
जम्मू-कश्मीर में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर फिर बढ़ी चिंता

खुलासा फर्स्ट, जम्मू-कश्मीर।
केंद्र शासित प्रदेश जम्मू-कश्मीर में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर एक बार फिर चिंता बढ़ गई है। किश्तवाड़ जिले के मारवाह इलाके के जंगलों में बुधवार शाम लापता हुए जम्मू-कश्मीर पुलिस के दो स्पेशल पुलिस ऑफिसर (SPO) के शव बरामद हुए हैं। दोनों जवानों के शरीर पर गोलियों के कई निशान मिले हैं।

प्रारंभिक जानकारी के मुताबिक, दोनों की हत्या गोली मारकर की गई है। सबसे गंभीर बात यह है कि जवानों के पास मौजूद दोनों सर्विस राइफल भी घटनास्थल से गायब हैं। घटना के बाद सुरक्षा एजेंसियां सतर्क हो गई हैं और पूरे इलाके में तलाशी अभियान चलाया जा रहा है।

मृतक जवानों की पहचान रशपाल कुमार और बाबी चंद के रूप में हुई है। जानकारी के मुताबिक, दोनों SPO सेना के जवानों के साथ जंगल में सर्च ऑपरेशन के लिए गए थे। इसी दौरान वे अचानक लापता हो गए।

बताया जा रहा है कि जिस समय दोनों जवानों के लापता होने की जानकारी सामने आई, उस दौरान जंगल की तरफ से गोली चलने की आवाजें भी सुनाई दी थीं। बाद में तलाश के दौरान दोनों के शव बरामद हुए।

60 और 50 राउंड वाली राइफलें भी गायब
घटना के बाद सबसे बड़ा सवाल दोनों जवानों के हथियार गायब होने को लेकर खड़ा हो गया है। जानकारी के अनुसार, रशपाल कुमार और बाबी चंद के पास एक 60 राउंड वाली इंसास राइफल और दूसरी 50 राउंड वाली 303 राइफल थी, लेकिन शव मिलने के दौरान दोनों हथियार मौके पर नहीं मिले।

इससे सुरक्षा एजेंसियों को आशंका है कि वारदात के बाद हमलावर हथियार भी अपने साथ ले गए होंगे। फिलहाल पुलिस और सुरक्षा एजेंसियां हथियारों की तलाश के साथ घटना के पीछे शामिल लोगों का पता लगाने में जुटी हैं।

SPO के लापता होने के दौरान बाधित हुआ था एयरटेल नेटवर्क
इस घटनाक्रम में एक और महत्वपूर्ण जानकारी सामने आई है। दोनों SPO के लापता होने के दौरान मारवाह इलाके में एयरटेल मोबाइल नेटवर्क सेवाएं भी बाधित होने की बात सामने आई है।

गौरतलब है कि एयरटेल ने इसी साल 10 मार्च को मारवाह क्षेत्र में पहली बार मोबाइल नेटवर्क सेवा शुरू करने की घोषणा की थी। हालांकि, नेटवर्क बाधित होने और जवानों के लापता होने के बीच किसी संबंध की अभी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। जांच एजेंसियां घटना से जुड़े सभी पहलुओं की पड़ताल कर रही हैं।

अक्टूबर में भी लापता हुए SPO का जंगल में मिला था शव
जम्मू-कश्मीर में पुलिसकर्मियों के लापता होने और बाद में उनके शव मिलने की यह पहली घटना नहीं है। इससे पहले 15 अक्टूबर 2026 को SPO बशीर अहमद किश्तवाड़ के त्रिगाम स्थित पुलिस पिकेट से अपनी सर्विस राइफल के साथ लापता हो गए थे।

अगले दिन 16 अक्टूबर को उनका शव त्रिगाम के जंगल में एक नाले के पास गड्ढे में दबा हुआ मिला था। इस मामले में पुलिस ने 19 अक्टूबर को हत्या के आरोप में दो लोगों को गिरफ्तार किया था। लगातार सामने आ रही ऐसी घटनाओं ने सुरक्षा व्यवस्था और पुलिसकर्मियों की सुरक्षा को लेकर सवाल खड़े कर दिए हैं।

बारामूला के जंगल में दो हैंड ग्रेनेड बरामद, एक संदिग्ध गिरफ्तार
इसी बीच जम्मू-कश्मीर के बारामूला जिले में सुरक्षाबलों ने तलाशी अभियान के दौरान दो हैंड ग्रेनेड बरामद किए हैं। इस मामले में पुलिस ने एक संदिग्ध को गिरफ्तार किया है। जानकारी के मुताबिक, बारामूला पुलिस ने सेना के साथ मिलकर तंगमर्ग के बदरकोट जंगल में संयुक्त तलाशी अभियान चलाया था।

इसी दौरान बदरकोट निवासी गुलाम जिलानी रेशी को पकड़ा गया। तलाशी के दौरान उसके पास से दो हैंड ग्रेनेड मिले। पुलिस अब आरोपी से पूछताछ कर रही है और यह पता लगाने की कोशिश की जा रही है कि उसके पास विस्फोटक कहां से आए और इनका इस्तेमाल किस उद्देश्य से किया जाना था।

कुलगाम में CRPF कैंप पर फायरिंग, तीन जवान घायल
जम्मू-कश्मीर में सुरक्षा बलों को निशाना बनाए जाने की एक अन्य घटना कुलगाम जिले में भी सामने आई है। बुधवार दोपहर करीब 2:15 बजे बाइक सवार अज्ञात हमलावरों ने अखरान स्थित CRPF कैंप के बाहर नाका ड्यूटी पर तैनात जवानों पर अचानक फायरिंग कर दी। इस हमले में तीन CRPF जवान घायल हो गए। हमलावर वारदात को अंजाम देने के बाद मौके से फरार हो गए।

15 सेकेंड में करीब 30 राउंड फायरिंग, CCTV फुटेज वायरल
कुलगाम हमले का CCTV फुटेज भी सामने आया है, जो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो में बाइक सवार हमलावरों की ओर से बेहद कम समय में ताबड़तोड़ फायरिंग किए जाने का दावा किया जा रहा है। बताया गया है कि हमलावरों ने करीब 15 सेकेंड में लगभग 30 राउंड गोलियां चलाईं। फुटेज में अंधेरे के बीच जवानों की हलचल दिखाई देती है। इसके बाद अचानक गोलियों की आवाज सुनाई देती है और एक जवान दूसरे साथियों को सतर्क करते हुए चिल्लाता है, 'इधर आ, जल्दी आ, गोली चल रही है।' फायरिंग के बाद हमलावर मौके से भाग निकले।

तीन साल में 548 आतंकी घटनाएं, 45 जवान शहीद
जम्मू-कश्मीर में पिछले कुछ वर्षों के दौरान आतंकी गतिविधियों और सुरक्षाबलों पर हमलों का सिलसिला चिंता का विषय बना हुआ है। उपलब्ध आंकड़ों के मुताबिक, वर्ष 2024 से अब तक प्रदेश में 548 आतंकी घटनाएं हुई हैं। इन घटनाओं में 45 सुरक्षाकर्मी शहीद हुए हैं, जबकि सुरक्षा बलों ने 138 आतंकियों को मार गिराया है।


संबंधित समाचार

80 लाख नकदी लेकर घूम रहे दो भाई पकड़ाए
Top News

80 लाख नकदी लेकर घूम रहे दो भाई पकड़ाए:जमीन बेचने की कहानी सुनाई… सबूत मांगे तो खाली हाथ

21 minutes ago
इंस्टाग्राम पेज या वसूली गैंग
Top News

इंस्टाग्राम पेज या वसूली गैंग:कुकुरमुत्तों की तरह उग आए कथित न्यूज पेज संचालक

27 minutes ago
कोकीन के साथ युवक गिरफ्तार
Top News

कोकीन के साथ युवक गिरफ्तार:करबला मैदान में संदिग्ध हालत में खड़ी थी कार; मुखबिर से मिली थी सूचना

32 minutes ago
चर्चित कलाकार के शो से पहले फिर बम धमाके की धमकी
Top News

चर्चित कलाकार के शो से पहले फिर बम धमाके की धमकी:तीसरा धमकी भरा ईमेल मिला; पुलिस और सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट

35 minutes ago
वीडियो देखिये, इस राज्य के दौरे पर पहुंचे मुख्यमंत्री
Top News

वीडियो देखिये, इस राज्य के दौरे पर पहुंचे मुख्यमंत्री:बोले- उत्तराखंड की देवभूमि हमेशा से आकर्षण का केंद्र रही; इस सीएम को बताया अपना मित्र

43 minutes ago
अस्पताल में रिश्तों की जंग
Top News

अस्पताल में रिश्तों की जंग:कांग्रेस प्रवक्ता ने रिश्तेदार को पीटा; भांजे के जले पैर और उसकी देखभाल पर शुरू हुआ था विवाद

about 1 hour ago
जिसकी सत्ता, उसी का पत्ता
Top News

जिसकी सत्ता, उसी का पत्ता:खाटू श्याम भजन संध्या के नाम पर सुबह से सड़क पर कब्जा; जनता जाए भाड़ में

about 1 hour ago
वीडियो देखिये, इस शहर में इतने करोड़ का निवेश, इतने हजार रोजगार के अवसर
Top News

वीडियो देखिये, इस शहर में इतने करोड़ का निवेश, इतने हजार रोजगार के अवसर:केंद्रीय मंत्री बोले-लौटेगा औद्योगिक गौरव; स्वच्छता में प्रदेश का नंबर-1 बनने पर नागरिकों और प्रशासन को दी बधाई

about 1 hour ago
इंदौर बना स्वच्छता का गुरुकुल
Top News

इंदौर बना स्वच्छता का गुरुकुल:नंबर-1 की दौड़ से ऊपर उठता इंदौर; ताज से आगे की यात्रा

about 1 hour ago
शहर को दूसरे स्थान पर नेता आमने-सामने
Top News

शहर को दूसरे स्थान पर नेता आमने-सामने:विपक्षी बोले-शहर ने खोया वर्षों पुराना गौरव; सत्तारूढ़ दल के नेता ने कहा- खुद परिषद का हिस्सा हैं, उन्हें शर्म आना चाहिए

about 1 hour ago
राजधानी में शहर भाजपा के दिग्गजों की दस्तक से सियासी हलचल
Top News

राजधानी में शहर भाजपा के दिग्गजों की दस्तक से सियासी हलचल:विधानसभा अध्यक्ष से की मुलाकात; आज कई बड़े नेताओं से करेंगे मुलाकात

about 2 hours ago
वीडियो देखिये, शहर के हृदय स्थल इलाके में फैली सनसनी
Top News

वीडियो देखिये, शहर के हृदय स्थल इलाके में फैली सनसनी:पुलिया के नीचे नाले में मिला शव; सूचना के बाद मौके पर पहुंची टीम ने बाहर निकाला

about 2 hours ago
शहर को स्वच्छता का सिरमौर बनाने वाले अफसरों की मेहनत पर किसने फेर दिया पानी
Top News

शहर को स्वच्छता का सिरमौर बनाने वाले अफसरों की मेहनत पर किसने फेर दिया पानी:जानिये किनके कार्यों से राष्ट्रीय फलक पर चमका था यह शहर; अब स्वच्छता मिशन की कार्यप्रणाली, एजेंसियों और कंसल्टेंट की भूमिका पर उठ रहे गंभीर सवाल

about 2 hours ago
वीडियो देखिये, नामी कलाकार के कॉन्सर्ट को धमकी देने वाला ई-मेल इस शहर के युवक की आईडी से भेजा
Top News

वीडियो देखिये, नामी कलाकार के कॉन्सर्ट को धमकी देने वाला ई-मेल इस शहर के युवक की आईडी से भेजा:अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त के अनुसार जांच में हुआ बड़ा खुलासा; आईटी प्रोफेशनल की ई-मेल आईडी हैक कर भेजे गए थे धमकी भरे संदेश

about 2 hours ago
लोकायुक्त पुलिस का बड़ा ट्रैप
Top News

लोकायुक्त पुलिस का बड़ा ट्रैप:अधिकारी इतने हजार रुपए की रिश्वत लेते रंगेहाथ गिरफ्तार; सैनिक की तैनाती के एवज में मांगी जा रही थी राशि

about 2 hours ago
मंत्री का गढ़, नशे का अड्डा... बेटे ने पुलिस से मांगी मदद
Top News

मंत्री का गढ़, नशे का अड्डा... बेटे ने पुलिस से मांगी मदद:चुनाव में नशामुक्त विधानसभा का किया था वादा; पर जमीनी कार्रवाई हवा

about 2 hours ago
वृद्धा और बालक को इसलिये पुलिस थाने में बैठाया
Top News

वृद्धा और बालक को इसलिये पुलिस थाने में बैठाया:शहर कांग्रेस अध्यक्ष के हस्तक्षेप के बाद छोड़ा; पुलिस कार्रवाई पर उठाए सवाल

about 3 hours ago
औद्योगिक क्षेत्र के नाले में मिला क्षत-विक्षत शव
Top News

औद्योगिक क्षेत्र के नाले में मिला क्षत-विक्षत शव:इलाके में फैली सनसनी; जानवरों के नोचने की आशंका

about 3 hours ago
सोने-चांदी की कीमतों में बड़ी गिरावट
Top News

सोने-चांदी की कीमतों में बड़ी गिरावट:जानिए क्यों गिर रहे हैं भाव और निवेशकों को क्या करना चाहिए

about 3 hours ago
शहर के वरिष्ठ संस्कृतिकर्मी का निधन
Top News

शहर के वरिष्ठ संस्कृतिकर्मी का निधन:कला और रंगमंच जगत में शोक की लहर; मराठी रंगमंच और सांस्कृतिक गतिविधियों को दी थी नई पहचान

about 3 hours ago

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!