यूथ अध्यक्ष और पार्षद ने कांग्रेस छोड़ने की दी चेतावनी: शहर में पेयजल संकट के बीच पार्टी के भीतर विवाद; बदसलूकी पर फूटा गुस्सा
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
शहर में भीषण जलसंकट के बीच अब कांग्रेस की गुटबाजी सड़क पर आ गई है। वार्ड 20 की जनता को पानी मुहैया कराने में जुटे वरिष्ठ कांग्रेस नेता चंद्रशेखर पटेल के साथ हुई बदसलूकी ने राजनीति गरमा दी है।
घटना बीती रात की है, जब पटेल सूरज नगर संप पर बिजली गुल होने के कारण लवकुश सब्जी मंडी स्थित पानी की टंकी पर टैंकर भरने पहुंचे थे। आरोप है कि वहां मौजूद पार्षद राजू भदौरिया के समर्थक लक्की सरदार ने टैंकर भरने से मना कर दिया और जमकर अभद्रता की।
इस दौरान पटेल ने अपनी नाराजगी जताते हुए इसे कांग्रेस के भीतर का अन्याय करार दिया है।
पटेल का आरोप है कि जब उन्होंने इस व्यवहार पर आपत्ति जताई, तो उन्हें खरी-खोटी सुनाई गई और साफ कह दिया गया कि उनके क्षेत्र की जनता का पानी से कोई लेना-देना नहीं है। इस घटनाक्रम के बाद से पटेल बेहद आहत हैं।
उन्होंने अपनी पीड़ा जाहिर करते हुए कहा कि एक वरिष्ठ कांग्रेस कार्यकर्ता होने के बावजूद उन्हें इस तरह के अपमान का सामना करना पड़ा है, जबकि शहर कांग्रेस के दो प्रमुख पदों पर बैठे नेता भी इस स्थिति में मूकदर्शक बने हुए हैं।
बेटे-बहू के साथ दे दूंगा इस्तीफा...
इस घटना के बाद शहर का राजनीतिक गलियारा चर्चाओं से भर गया है। पटेल ने चेतावनी दी है कि यदि पार्टी के भीतर इस प्रकार का दुर्व्यवहार चलता रहा, तो वह अपने परिवार के साथ पार्टी से इस्तीफा दे देंगे।
उल्लेखनीय है कि चंद्रशेखर पटेल के पुत्र अमित पटेल शहर कांग्रेस अध्यक्ष हैं और उनकी बहू यशस्वी पटेल वार्ड 20 से पार्षद हैं। एक ही पार्टी के पदों पर आसीन नेताओं के बीच हुई इस तीखी बहस और अपमान के बाद अब यह सवाल उठने लगा है कि क्या कांग्रेस अपनी आंतरिक कलह के कारण जनता की बुनियादी सुविधाओं से भी समझौता कर रही है।
पटेल ने दो टूक शब्दों में कहा है कि अब वे भाजपा के साथ-साथ अपनी ही पार्टी के भीतर हो रही इस लड़ाई को और बर्दाश्त नहीं करेंगे।
शहर अध्यक्ष चिंटू चौकसे पर लगाए आरोप
चंद्रशेखर पटेल वीडियो में कह रहे हैं कि जनता को मैं बताना चाहता हूं, अभी रात को 3 बजे है। हम सूरज नगर संप पर पानी भरने खड़े हैं। मेरे पीछे टैंकरों की कतार है, करीब छह टैंकर यहां लगे हैं, दो-तीन टैंकर दूसरे संप पर खड़े हैं, जहां से हम वार्ड 20 की जनता को पानी मुहैया करते हैं।
मगर आज मेरे यहां के संप पर आंधी की वजह से बिजली नहीं थी तो पानी नहीं मिल पा रहा था। मैं सुखलिया पानी टंकी सम्प पर टैंकर लेकर पहुंचा, वहां रात 3 बजे जब हमारा पानी भरने का नंबर आया तो उस समय काके नामक लड़का, जो चिंटू चौकसे का पूरा काम देखता है, उसने संप बंद कर दिया।
उसके बाद मैंने उनसे बोला कि संप क्यों बंद किया तो उसने मेरे साथ अभद्रता और दुर्व्यवहार किया। उसने कहा कि यहां से हम पानी भरेंगे, सुबह लोगों को पानी देंगे, आप कुछ भी करो मैं नहीं जानता, आपके क्षेत्र की जनता जाने और आप जानो।
पटेल ने आगे कहा कि मेरा यही सवाल है कि चिंटू भाई इंदौर शहर कांग्रेस के दो प्रमुख पदों पर बैठे हैं। पहले इंदौर शहर कांग्रेस अध्यक्ष दूसरा नगर निगम के नेता प्रतिपक्ष बनकर बैठे हैं।
अब सवाल यह है कि आप दो-दो पद लेकर बैठे हो, उसके बाद में भी आप अपनी जिम्मेदारी ठीक से नहीं निभा पा रहे हो, यह बड़े दुख की बात है।
हम तो कैसे भी अपने क्षेत्र की जनता को पानी दे देंगे, लेकिन इस तरह से दुर्व्यवहार करके क्या कांग्रेसियों के साथ आप न्याय कर रहे हो, इस बात का आप मुझे जवाब दो चिंटू भाई और राजू भदौरिया।
बस यही बोलना चाहता हूं कि आज इन सारी बातों से मैं बहुत व्यथित होकर दुखी होकर फिर से अपने संप पर आया हूं, वार्ड की जनता को पानी मुहैया करवाने के लिए रात-दिन हम एक कर देंगे।
हम बीजेपी के लोगों से तो लड़ ही रहे हैं और कांग्रेस के लोग भी हमसे बराबर की लड़ाई लड़ रहे हैं, यह कहां तक ठीक है। इन सबको देखते हुए मन ऐसा व्यथित हो रहा है कि मैं, मेरा बेटा अमित पटेल जो यूथ कांग्रेस का शहर अध्यक्ष है, मेरी बहू यशस्वी पटेल, जो वार्ड 20 की पार्षद है, हम रविवार को ही कांग्रेस की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा दे देंगे।
संबंधित समाचार

सिम एक्टिवेशन के नाम पर साइबर ठगी:आईटी कर्मचारी के खाते से लाखों उड़ाए

जहरीले पानी से मरने वालों के घर पहुंची कांग्रेस:मृतकों के परिजन ने कहा- हादसे के दोषियों को सजा मिलना चाहिए

देखिए वीडियो, राजघाट पहुंचा विपक्ष:इन नेताओं को अंदर जाने की अनुमति; बापू को दी श्रद्धांजलि, सीईसी के इस्तीफे पर तीसरे दिन भी प्रदर्शन

देखिए वीडियो, सर्वपितृ अमावस्या पर मुस्लिम महिला करेगी पितृ तर्पण:पूर्वजों के सम्मान का लिया संकल्प

फिटनेस व्यवस्था हुई ठप चालकों की ‘चेकिंग’ तेज:सरकारी वेबसाइट पर फिटनेस सुविधा महीनों से बाधित होने का दावा

एमटी क्लॉथ मार्केट में बंपर अमृत उपहार योजना का मुख्य ड्रॉ संपन्न:व्यापारियों को मिले 251 आकर्षक उपहार; दलालों के लिए रखे गए थे 31 विशेष पुरस्कार

मध्यप्रदेश में निवेश करेगा आरपीजी समूह:ट्रांसमिशन, टायर,आईटी सेक्टर पर सीएम डॉ. मोहन यादव से हर्ष गोयनका की चर्चा

चाचा 420 की साजिश का शिकार आरिफ अली:एक बार एनडीपीएस एक्ट के झूठे केस में फंसा चुका; फिर दे रहा धमकी

बैंक बिल्डिंग के जर्जर छज्जे हटाए:प्लास्टर गिरने के बाद निगम की कार्रवाई; समय-सीमा में नहीं हुआ काम

नकली तंबाकू का नेटवर्क खंगाल रही सराफा पुलिस:आरोपी ने लिया कृष्णा ट्रेडर्स का नाम; पैकिंग रोल और लेबल के स्रोत की भी होगी जांच

कार से टक्कर के बाद बाइक सवार नशेड़ी ने फोड़ा कांच:घटना के बाद दोनों पक्ष को थाने ले गई पुलिस; मारपीट का वीडियो वायरल

गैंगस्टर सतीश भाऊ और उसके गुर्गों के खिलाफ क्राइम ब्रांच में दर्ज हुई शिकायत:लाखों रुपए वसूलने के मामले में; प्रॉपर्टी सेटलमेंट के नाम पर लिए, अब धमका रहे हैं फरियादी को

टूरिज्म फीलिंग नहीं हीलिंग भी:सीएम डॉ. मोहन यादव

जय श्रीकृष्ण या 'जेएसके' या जय श्रीकृष्णा

दोस्तों के साथ ओडिशा गया गणेश लापता:जांच पर उठे सवाल

ड्रग्स तस्करी की 48.50 लाख की कमाई पर सफेमा का शिकंजा:पहले से 13 केस दर्ज; जिनमें से तीन एनडीपीएस एक्ट के

पेट्रोल पंप से की रेकी और रास्ते में लूट लिया:काका तमने जो नोट दिया वी नकली है कहकर रोका था किसान को

बंटी नागर खुदकुशी कांड में बॉबी छाबड़ा की हुई एंट्री:मामला छोटा बांगड़दा हाईराइज बिल्डिंग के 35 करोड़ के लेनदेन का

चंदर की मौत का गुस्सा:कोर्ट में बदमाश सूरज जाट पर बरसीं चप्पलें

तस्कर रेहान गिरफ्तार पुलिस ने आखिरकार दबोचा:नाना के ड्रग्स नेटवर्क की अहम कड़ी
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!