मामूली विवाद में युवक की हत्या: चाकू मारकर उतारा मौत के घाट; घटना का सीसीटीवी आया सामने
KHULASA FIRST
संवाददाता
खुलासा फर्स्ट, उज्जैन।
महाकाल थाना क्षेत्र स्थित नलिया बाखल इलाके में बुधवार-गुरुवार की दरमियानी रात चाकू मारकर एक युवक की हत्या कर दी गई। मृतक की पहचान मोहित के रूप में हुई है। घटना के बाद इलाके में तनाव का माहौल बन गया।
दो पक्षों के बीच हुई मारपीट
जानकारी के अनुसार, रात करीब 11 से 12 बजे के बीच कुछ युवक इलाके में बातचीत कर रहे थे। इसी दौरान वहां पहुंचे एक युवक ने दूसरे युवक को थप्पड़ मार दिया। मामूली कहासुनी देखते ही देखते विवाद में बदल गई और दोनों पक्षों के बीच मारपीट शुरू हो गई।
मोहित पर चाकू से हमला कर दिया
विवाद बढ़ने पर चाकू निकल आया और मोहित पर हमला कर दिया गया। गंभीर रूप से घायल मोहित को तुरंत चरक अस्पताल पहुंचाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
घटना का सीसीटीवी आया सामने
घटना का सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है, जिसमें कई युवक आपस में झगड़ते दिखाई दे रहे हैं। हत्या की खबर मिलते ही परिजन और स्थानीय लोग आक्रोशित हो गए और आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर थाने पहुंच गए।
हत्या का मामला दर्ज
महाकाल थाना पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर लिया है। शुरुआती जांच में प्रशांत और चीनू सहित कुछ युवकों के नाम सामने आए हैं। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज जब्त कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर पूरे मामले का खुलासा किया जाएगा।
संबंधित समाचार

राजघराना संपत्ति विवाद:इनकी आपत्ति पर सुनवाई; इस तारीख को पेश करने होंगे सबूत

चर्चित हत्याकांड में फैसला:प्रेमी और प्रेमिका को मिली फांसी की सजा; कोर्ट में आरोपी बोली- मेरी बच्चियों का ध्यान रखना

मेन रोड पर बिना अनुमति पंडाल लगाने पर हाईकोर्ट सख्त:डीसीपी को किया तलब; अदालत ने पूछा- जब मंजूरी नहीं ली तो सड़क कैसे ब्लॉक हुई?

चार महीने से ज्वाइनिंग का इंतजार:अपर कलेक्टर को संभागायुक्त का नोटिस; तीन दिन में जवाब देने के निर्देश

देखिए वीडियो, शराब पीकर गाली-गलौज और महिलाओं पर अभद्र टिप्पणी करने का आरोप:रहवासियों ने थाने में की शिकायत

आईडीए की इस स्कीम से मुक्त होंगे इतने हजार प्लॉटधारक!:मुख्यमंत्री से होगी जल्द चर्चा, विधायक की पीड़ितों के साथ बेैठक के बाद आंदोलन स्थगित

नए नल कनेक्शन पर रोक:कॉलोनियों को भी नहीं मिलेगा नर्मदा का बल्क कनेक्शन; कम बारिश के बीच नगर निगम का फैसला

देखिए वीडियो, दीपावली से पहले लाड़ली बहनों को तोहफा:सीएम डाॅ. मोहन यादव ने जारी की योजना की किस्त

करोड़पति हेड कांस्टेबल बेनकाब:लोकायुक्त इंदौर-उज्जैन पुलिस की छापेमारी

प्लॉट और फ्लैट के नाम पर 72 लाख की चपत:एरोड्रम में रजिस्ट्री के नाम पर धोखाधड़ी; दोस्त का दिया चेक हो गया बाउंस, फेसबुक लिंक से भी ठगी

12.33 ग्राम एमडी ड्रग्स के साथ पकड़े गए तस्कर का साथी भी हुआ गिरफ्तार:रिषभ से पूछताछ में मयंक उर्फ कृष्णा के नाम का खुलासा

सज्जन वर्मा ने नशे के धंधे पर मंत्री कैलाश विजयवर्गीय को दी नसीहत:पद से इस्तीफा दे दो; दोनों मिलकर लड़ेंगे जनता की लड़ाई

सिंधिया राजघराने की 41 हजार करोड़ की संपत्ति का विवाद फिर उलझ गया

मेट्रोपॉलिटन सिटी में बदल रहा है मालवा:मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा- सिंहस्थ 2028 के लिहाज से इंदौर-उज्जैन में होटल सुविधाएं जरूरी

माता और महाकाल के जयघोष के साथ महाप्रसादी का वितरण:नवरात्रि महापर्व के पावन अवसर पर 10 दिवसीय महोत्सव

राजस्थानी संस्कृति की झलक:बालिकाओं ने गरबा और नृत्य से दिखाई

इस योजना में जुड़ सकते हैं नए नाम:फिर खुल सकता है पोर्टल; मंत्री ने दिया बड़ा बयान, छूटी हुई महिलाओं की संख्या का आकलन करने के निर्देश

‘खम्मा रे खम्मा’ की धुन पर झूमे गरबा प्रेमी

मां कूष्मांडा:एक मुस्कान; जो अंधकार को सृष्टि में बदल देती है

स्कूली बालिकाओं का किया गया निःशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण:शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय संयोगितागंज में फैमिली प्लानिंग एसोसिएशन ऑफ इंडिया का आयोजन
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!