दिनदहाड़े युवक की हत्या: चलती बाइक पर दोस्त ने सिर में मारी गोली; 15 दिन पुरानी रंजिश का लिया बदला
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, भोपाल।
राजधानी के निशातपुरा इलाके में रविवार सुबह दिनदहाड़े एक युवक की गोली मारकर हत्या कर दी गई। हैरानी की बात यह है कि बाइक पर उसके साथ बैठा उसका ही दोस्त हमलावर निकला। मछली पकड़ने के लिए निकले तीन दोस्तों का सफर कुछ ही देर में खूनी वारदात में बदल गया।
बाइक से मछली पकड़ने जा रहा था
बताया जा रहा है कि हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी निवासी 21 वर्षीय ताशी अपने दो दोस्तों के साथ बाइक से मछली पकड़ने जा रहा था। बाइक तीसरा युवक चला रहा था, ताशी बीच में बैठा था, जबकि उसका दोस्त अलीम उर्फ अल्लू पीछे बैठा था।
ताशी की मौके पर ही मौत हो गई
रास्ते में अचानक अलीम ने पिस्टल निकाली और ताशी के सिर से सटाकर गोली चला दी। गोली लगते ही बाइक अनियंत्रित होकर गिर गई। इस हमले में ताशी की मौके पर ही मौत हो गई।
हत्या के बाद भी नहीं रुका आरोपी
वारदात के बाद अलीम ने बाइक चला रहे तीसरे युवक को भी पिस्टल की नोक पर धमकाया। इसके बाद वह उसे अपने साथ बाइक पर बैठाकर सिंधी कॉलोनी तक ले गया और वहां से फरार हो गया।
आरोपी के जाने के बाद युवक वापस मौके पर पहुंचा और पुलिस को घटना की सूचना दी। जानकारी मिलते ही पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंचे। पुलिस ने शव बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
15 दिन पहले हुई थी दोनों में मारपीट
पुलिस की शुरुआती जांच में हत्या के पीछे पुरानी रंजिश की बात सामने आई है। पुलिस के मुताबिक, करीब 15 दिन पहले ताशी और अलीम के बीच किसी बात को लेकर विवाद हुआ था और दोनों में मारपीट भी हुई थी।
बाद में दोनों के बीच समझाइश हो गई थी और मामले की पुलिस में शिकायत नहीं की गई। हालांकि, पुलिस जांच में सामने आया है कि विवाद के बाद अलीम कथित तौर पर ताशी से रंजिश रख रहा था। पुलिस अब इसी पुराने विवाद को हत्या की वजह मानकर जांच आगे बढ़ा रही है।
आरोपी की तलाश में जुटी पुलिस
दिनदहाड़े हुई इस वारदात के बाद इलाके में सनसनी फैल गई। निशातपुरा थाना पुलिस ने आरोपी अलीम के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है।
पुलिस वारदात से जुड़े घटनाक्रम, आरोपी के संभावित ठिकानों और तीसरे युवक से मिली जानकारी के आधार पर जांच कर रही है।
एक पुराने विवाद के बाद मामला शांत जरूर हो गया था, लेकिन पुलिस के मुताबिक रंजिश खत्म नहीं हुई थी। 15 दिन बाद उसी विवाद ने एक युवक की जान ले ली।
संबंधित समाचार

प्रलोभन देकर धर्म परिवर्तन कराने का आरोप:तीन लोगों पर केस दर्ज; प्रचार सामग्री जब्त

किसने कहा:सिर्फ शराबबंदी से नहीं सुलझेगी जहरीली शराब की समस्या

पिता से 5 लाख ऐंठने का प्लान:खुद के अपहरण की कहानी रची; वीडियो कॉल और सीसीटीवी से हुआ खुलासा

युवाओं के लिए खुशखबरी:MP में 85 हजार सरकारी पदों पर भर्ती की तैयारी; ये पद भी होंगे शामिल

पीसीसी चीफ बोले:मुख्यमंत्री के पास अब 800 दिन का समय बचा; हर जिले में छात्रों और अभिभावकों के साथ होगा ‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम

छात्रों की गूंज कार्यक्रम में स्टूडेंट्स के प्रोफेसर बने राहुल:1 घंटे की क्लास में बताई सिस्टम की सच्चाई

मोटर चालू करने के दौरान हादसा:किसान को लगा करंट; स्टार्टर का स्विच दबाते ही गिर पड़े, हुई मौत

दिनदहाड़े दो फ्लैट्स के ताले टूटे:सोने-चांदी के जेवर और 35 हजार रुपए ले गए बदमाश; सीसीटीवी फुटेज के आधार पर एक संदिग्ध हिरासत में

रेडक्रॉस ब्लड कॉल:तीन लाख से ज्यादा लोगों को मिला जीवन; रक्तदाता के लिए गाड़ी की सुविधा भी मुफ्त

10 खाद्य प्रतिष्ठानों पर छापे, आठ से लिए सैंपल, गंदगी पर नोटिस:पंडित जी ढाबा, बीकानेर वाला और बर्गर फार्म्स समेत कई दुकानों की जांच, रैकून-पेस्ट कंट्रोल की खामियों का खुलासा

लापरवाही पर दो कर्मचारियों की सेवा समाप्त:निगम कमिश्नर ने लिया शाखाओं का जायजा; आवेदकों से बातचीत कर जानी समस्याएं

देखिए वीडियो:‘छात्रों की गूंज’ पर कैलाश विजयवर्गीय का पलटवार; बोले- ‘यह झूठ की गूंज है’

क्या विजयवर्गीय को अब खटक रहा गौरव रणदिवे का बढ़ता कद:इंदौर की राजनीति में नए समीकरण; पार्टी के शीर्ष नेतृत्व और मुख्यमंत्री की तारीफ से वरिष्ठ नेताओं की उड़ी नींद

राहुल के सामने मंच पर युवक बोला:या तो हम ठिकाने लग जाएं, या आप अगले प्रधानमंत्री बन जाएं

मां अहिल्या की नगरी में जमीन से आसमान तक छात्रों की गूंज:पूर्व विधायक सत्यनारायण पटेल के नेतृत्व में छात्रों से व्यापक जनसंपर्क

राहुल का तंज:सरकार कम पैसा डालती है, तो स्टूडेंट खतरे में होता है

राहुल गांधी का मुखौटा लगाकर लड़कियों ने किया पैदल मार्च:रीना बौरासी सेतिया के नेतृत्व में जेन-जी का अभिनव प्रयास

राहुल गांधी से बोली छात्रा:सरकार दोहरी नीति अपना रही

राहुल के सामने विद्यार्थियों का दर्द छलका:ओवर एज हो गए

राहुल का कटाक्ष:'शिक्षा कोई लग्जरी नहीं, हर स्टूडेंट का हक'
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!