विधायक विश्रामगृह मामले में नया खुलासा: पीए के नाम पर फोन आया; आधे घंटे के लिए मांगा था कमरा
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, भोपाल।
राजधानी भोपाल के विधायक विश्रामगृह में कांग्रेस विधायक दिनेश जैन के आवंटित कमरे में युवक और युवती के संदिग्ध परिस्थितियों में मिलने के मामले में नया मोड़ आ गया है। अब इस मामले में केयरटेकर राजकुमार का बयान सामने आया है।
उसका दावा है कि उसने अपनी मर्जी से कमरे की चाबी नहीं दी थी, बल्कि उसे एक ऐसे व्यक्ति का फोन आया था, जिसने खुद को विधायक का पीए बताया था। फोन पर कथित तौर पर एक टीआई के लिए आधे घंटे तक कमरा उपलब्ध कराने की बात कही गई थी। इसके बाद केयरटेकर ने जल्दबाजी में कमरे की चाबी सौंप दी।
केयरटेकर के दावे से बढ़े सवाल
केयरटेकर राजकुमार के मुताबिक, फोन करने वाले व्यक्ति ने खुद को विधायक का पीए बताया था। उसने कथित टीआई के लिए कुछ समय के लिए कमरा खोलने को कहा। इसी आधार पर राजकुमार ने विधायक दिनेश जैन के नाम आवंटित कमरे की चाबी दे दी।
हालांकि, अब इस दावे के बाद कई सवाल खड़े हो रहे हैं। आखिर फोन किसने किया था? क्या वास्तव में फोन करने वाला व्यक्ति विधायक का पीए था या उसने किसी और की पहचान बताकर केयरटेकर को भरोसे में लिया? पुलिस इन पहलुओं की जांच कर रही है।
विधायक ने मुख्य सचिव से की थी शिकायत
इस मामले में विधायक दिनेश जैन ने मुख्य सचिव को पत्र लिखकर केयरटेकर राजकुमार पर बिना अनुमति उनके आवंटित कमरे की चाबी देने का आरोप लगाया था। इसके बाद केयरटेकर को जिम्मेदारी से हटा दिया गया। विधायक ने विश्रामगृह में कमरों की सुरक्षा और चाबी देने की व्यवस्था पर भी सवाल उठाए हैं।
2 नवंबर को कमरे में मिले थे युवक-युवती
जानकारी के मुताबिक, पूरा घटनाक्रम 2 नवंबर का है। महिदपुर से कांग्रेस विधायक दिनेश जैन दिल्ली दौरे से लौटकर भोपाल स्थित विधायक विश्रामगृह के ब्लॉक-3 में अपने आवंटित कमरे पर पहुंचे थे। वहां कमरे का दरवाजा खुला हुआ था। अंदर जाने पर उन्हें एक युवक और युवती संदिग्ध परिस्थितियों में मिले।
विधायक को अचानक सामने देखकर दोनों घबरा गए और मौके से निकल गए। विधायक के अनुसार, दोनों ने पुलिस की वर्दी पहन रखी थी। इस घटना के बाद विश्रामगृह की सुरक्षा व्यवस्था और वहां तैनात कर्मचारियों की भूमिका पर सवाल उठने लगे।
अब फोन करने वाले की पहचान जांच का अहम बिंदु
केयरटेकर के नए दावे के बाद जांच का मुख्य सवाल यह है कि उसे फोन किसने किया और किसके निर्देश पर विधायक के कमरे की चाबी दी गई। साथ ही कमरे में पहुंचे युवक-युवती की पहचान और उनके वहां पहुंचने के उद्देश्य को लेकर भी स्थिति स्पष्ट होना बाकी है। मामले की जांच जारी है।
संबंधित समाचार

पति ने पहले पत्नी का गला रेता:फिर खुद फांसी लगाई; खेलने गए बच्चे लौटे तो घर में मिले माता-पिता के शव

टीआई हत्याकांड में फरार एक आरोपी की हुई मौत:एक पार्टनर पकड़ाया; अवैध शराब पकड़ने के दौरान हुई थी सनसनीखेज वारदात

वन विभाग में भ्रष्टाचार के आरोपों से हड़कंप:डिप्टी रेंजर के वायरल वीडियो में बड़े अधिकारियों तक रकम पहुंचने का दावा; DFO ने दिए जांच के निर्देश

महालक्ष्मी दर्शन के लिए उमड़ा सैलाब:राजवाड़ा से एक किलोमीटर तक लगी लंबी कतार

भाई दूज पर भी छुट्टी की मांग:शिक्षक संघ ने शिक्षा मंत्री को लिखा पत्र; 6 से 10 नवंबर तक घोषित है दीपावली अवकाश

जनता को पानी बचाने की नसीहत सरकारी डिपो में हो रही बर्बादी:चौराहे पर बहा रहे पानी; कार्रवाई कौन करेगा

शहर में इंदौर में भिक्षावृत्ति के खिलाफ प्रशासन की कार्रवाई तेज:धार्मिक स्थलों पर की गई सर्चिंग; बाजारों, चौराहों और सार्वजनिक स्थानों पर निगरानी बढ़ाई

वह वाली दीपावली अब कहां रही:दीयों की रोशनी में रिश्तों की मिठास और अपनों की तलाश

वीडियो देखिये, बस्तर में इस अंदाज में पीएम ने जवानों के साथ मनाई दीपावली:साझा की त्योहार की खुशियां; त्योहार के मौके पर सुरक्षा बलों के प्रति जताया सम्मान

त्योहारों से पहले भिक्षावृत्ति रोकने के लिए प्रशासन ने चलाया सर्चिंग अभियान:8 भिक्षुकों का रेस्क्यू; मिल क्षेत्र में परदेसीपुरा, पाटनीपुरा में पहुंची महिला एवं बाल विकास विभाग की टीम

थाली से घर के बजट तक महंगाई की मार आम आदमी के लिए मुश्किल हुआ गुजारा:मध्यम वर्ग के सामने खर्च और बचत के बीच संतुलन की चुनौती

पटाखों और उत्सव के बाद निकले कचरे को हटाने सड़कों पर उतरेगा निगम का अमला:सुबह 4 बजे से आरंभ होगा महाअभियान; महापौर ने शहरवासियों से की स्वच्छता बनाए रखने की अपील

मुहूर्त ट्रेडिंग में इस बार शेयर बाजार का रुख कमजोर रहा:मीडिया और फार्मा शेयरों में रही खरीदारी; बैंकिंग शेयरों पर दिखा दबाव

जन्मदिन की खुशी में हथियार का प्रदर्शन:निगम अधिकारी ने पद की मर्यादा को किया तार-तार; वायरल फोटो पर कार्रवाई का इंतजार

भाजपा पार्षद का पट्ठा पूर्व युवा मोर्चा उपाध्यक्ष बोला:पांच मिनट में उतरवा दूंगा तेरा बैच-बिल्ला; ये देखिए कमिश्नर साहब... नेता-नगरी के दबाव में अपनों की बलि लेने का नतीजा

ड्रिंक एंड ड्राइव जांच में पुलिस ने रोकी गाड़ी:चालक के शराब पीने की हुई पुष्टि; इंजन-चेसिस नंबर से इस शहर के व्यक्ति के नाम पर रजिस्टर्ड मिली थार

फ्लैट, कपड़ा दुकान और गोदाम धधके:लाखों का नुकसान; आग की सूचना पर तत्काल पहुंची पुलिस, परिवार को सुरक्षित बाहर निकाला

देशभर में धूमधाम से मनाई जा रही दिवाली:20 क्विंटल फूलों से सजा केदारनाथ धाम

शराब तस्करी का खेल या आबकारी विभाग की मेहरबानी:163 केस दर्ज; फिर भी शराब की फैक्ट्री से सप्लाई नेटवर्क तक नहीं पहुंची जांच! हाई कोर्ट में उठा बड़ा सवाल

वीडियो देखिये, कपड़ा कारोबारी ने कर्मचारियों पर लुटाया लाखों का प्यार:चांदी की थाली में सजाकर दिया इतना बोनस; भावुक होकर रो पड़े कर्मचारी, दीपावली पर अनोखा तोहफा देकर जीता दिल
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!