पटाखों और उत्सव के बाद निकले कचरे को हटाने सड़कों पर उतरेगा निगम का अमला: सुबह 4 बजे से आरंभ होगा महाअभियान; महापौर ने शहरवासियों से की स्वच्छता बनाए रखने की अपील
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
दीपावली के उत्सव के बाद शहर को साफ-सुथरा रखने के लिए नगर निगम ने विशेष सफाई अभियान की तैयारी की है। दीपावली के अगले दिन सुबह 4 बजे से ही निगम का सफाई अमला मैदान में उतर जाएगा। प्रमुख बाजारों, व्यावसायिक क्षेत्रों, चौराहों, कॉलोनियों और सार्वजनिक स्थानों पर विशेष सफाई कराई जाएगी, ताकि सुबह शहरवासियों को साफ-सुथरी सड़कें और बाजार नजर आएं।
नगर निगम कमिश्नर क्षितिज सिंघल ने अधिकारियों और कर्मचारियों को दीपावली के दौरान तथा त्योहार के बाद स्वच्छता व्यवस्था बनाए रखने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा कि दीपावली पर शहर के कई इलाकों में अस्थायी बाजार लगते हैं और आतिशबाजी के बाद बड़ी मात्रा में कचरा निकलता है। इसे देखते हुए सफाई कार्य में तेजी लाने और कचरे का समय पर निस्तारण करने की व्यवस्था की गई है।
मशीनों और अतिरिक्त वाहनों से होगी सफाई
विशेष अभियान के तहत निगम का स्वास्थ्य अमला प्रमुख मार्गों, बाजारों, व्यावसायिक क्षेत्रों और सार्वजनिक स्थानों पर सफाई करेगा। सफाई मित्रों के साथ मैकेनिकल स्वीपिंग मशीनों और अन्य संसाधनों का इस्तेमाल किया जाएगा। पटाखों के अवशेष, कागज, डिब्बे और अन्य कचरे को तेजी से हटाया जाएगा।
अधिकारियों को यह भी निर्देश दिए गए हैं कि आतिशबाजी के कचरे में चिंगारी या आग की आशंका को ध्यान में रखते हुए विशेष सावधानी बरती जाए। सफाई अभियान के दौरान वरिष्ठ अधिकारी अलग-अलग क्षेत्रों का दौरा कर व्यवस्थाओं की निगरानी करेंगे। वर्कशॉप विभाग को अतिरिक्त वाहन और मशीनरी तैयार रखने के निर्देश दिए गए हैं।
सफाई मित्र के घर दीपावली मनाने पहुंचे महापौर
दीपावली के अवसर पर महापौर पुष्यमित्र भार्गव अपनी पत्नी और बेटे के साथ मुरई मोहल्ला निवासी महिला सफाई मित्र मनीषा वेद के घर पहुंचे। उन्होंने मनीषा वेद और उनके परिवार से मुलाकात कर दीपावली की शुभकामनाएं दीं और परिवार के साथ त्योहार की खुशियां साझा कीं।
महापौर ने अपनी पारिवारिक परंपरा के तहत सफाई मित्र के घर पहुंचकर उनके योगदान के प्रति सम्मान भी जताया। उन्होंने शहरवासियों से अपील की कि दीपावली के बाद सफाई व्यवस्था बनाए रखने में नगर निगम का सहयोग करें और कचरा इधर-उधर न फेंकें।
संबंधित समाचार

पति ने पहले पत्नी का गला रेता:फिर खुद फांसी लगाई; खेलने गए बच्चे लौटे तो घर में मिले माता-पिता के शव

टीआई हत्याकांड में फरार एक आरोपी की हुई मौत:एक पार्टनर पकड़ाया; अवैध शराब पकड़ने के दौरान हुई थी सनसनीखेज वारदात

वन विभाग में भ्रष्टाचार के आरोपों से हड़कंप:डिप्टी रेंजर के वायरल वीडियो में बड़े अधिकारियों तक रकम पहुंचने का दावा; DFO ने दिए जांच के निर्देश

महालक्ष्मी दर्शन के लिए उमड़ा सैलाब:राजवाड़ा से एक किलोमीटर तक लगी लंबी कतार

भाई दूज पर भी छुट्टी की मांग:शिक्षक संघ ने शिक्षा मंत्री को लिखा पत्र; 6 से 10 नवंबर तक घोषित है दीपावली अवकाश

विधायक विश्रामगृह मामले में नया खुलासा:पीए के नाम पर फोन आया; आधे घंटे के लिए मांगा था कमरा

जनता को पानी बचाने की नसीहत सरकारी डिपो में हो रही बर्बादी:चौराहे पर बहा रहे पानी; कार्रवाई कौन करेगा

शहर में इंदौर में भिक्षावृत्ति के खिलाफ प्रशासन की कार्रवाई तेज:धार्मिक स्थलों पर की गई सर्चिंग; बाजारों, चौराहों और सार्वजनिक स्थानों पर निगरानी बढ़ाई

वह वाली दीपावली अब कहां रही:दीयों की रोशनी में रिश्तों की मिठास और अपनों की तलाश

वीडियो देखिये, बस्तर में इस अंदाज में पीएम ने जवानों के साथ मनाई दीपावली:साझा की त्योहार की खुशियां; त्योहार के मौके पर सुरक्षा बलों के प्रति जताया सम्मान

त्योहारों से पहले भिक्षावृत्ति रोकने के लिए प्रशासन ने चलाया सर्चिंग अभियान:8 भिक्षुकों का रेस्क्यू; मिल क्षेत्र में परदेसीपुरा, पाटनीपुरा में पहुंची महिला एवं बाल विकास विभाग की टीम

थाली से घर के बजट तक महंगाई की मार आम आदमी के लिए मुश्किल हुआ गुजारा:मध्यम वर्ग के सामने खर्च और बचत के बीच संतुलन की चुनौती

मुहूर्त ट्रेडिंग में इस बार शेयर बाजार का रुख कमजोर रहा:मीडिया और फार्मा शेयरों में रही खरीदारी; बैंकिंग शेयरों पर दिखा दबाव

जन्मदिन की खुशी में हथियार का प्रदर्शन:निगम अधिकारी ने पद की मर्यादा को किया तार-तार; वायरल फोटो पर कार्रवाई का इंतजार

भाजपा पार्षद का पट्ठा पूर्व युवा मोर्चा उपाध्यक्ष बोला:पांच मिनट में उतरवा दूंगा तेरा बैच-बिल्ला; ये देखिए कमिश्नर साहब... नेता-नगरी के दबाव में अपनों की बलि लेने का नतीजा

ड्रिंक एंड ड्राइव जांच में पुलिस ने रोकी गाड़ी:चालक के शराब पीने की हुई पुष्टि; इंजन-चेसिस नंबर से इस शहर के व्यक्ति के नाम पर रजिस्टर्ड मिली थार

फ्लैट, कपड़ा दुकान और गोदाम धधके:लाखों का नुकसान; आग की सूचना पर तत्काल पहुंची पुलिस, परिवार को सुरक्षित बाहर निकाला

देशभर में धूमधाम से मनाई जा रही दिवाली:20 क्विंटल फूलों से सजा केदारनाथ धाम

शराब तस्करी का खेल या आबकारी विभाग की मेहरबानी:163 केस दर्ज; फिर भी शराब की फैक्ट्री से सप्लाई नेटवर्क तक नहीं पहुंची जांच! हाई कोर्ट में उठा बड़ा सवाल

वीडियो देखिये, कपड़ा कारोबारी ने कर्मचारियों पर लुटाया लाखों का प्यार:चांदी की थाली में सजाकर दिया इतना बोनस; भावुक होकर रो पड़े कर्मचारी, दीपावली पर अनोखा तोहफा देकर जीता दिल
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!