वन विभाग में भ्रष्टाचार के आरोपों से हड़कंप: डिप्टी रेंजर के वायरल वीडियो में बड़े अधिकारियों तक रकम पहुंचने का दावा; DFO ने दिए जांच के निर्देश
KHULASA FIRST
संवाददाता
खुलासा फर्स्ट, छतरपुर।
मध्यप्रदेश के छतरपुर जिले में वन विभाग की कार्यप्रणाली को लेकर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं। लवकुशनगर और राजनगर वन परिक्षेत्र से जुड़े एक कथित भ्रष्टाचार मामले में विभाग के बीट गार्ड एवं डिप्टी रेंजर भास्कर खरे का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
वीडियो में वे कथित तौर पर विभागीय अधिकारियों से लेकर कलेक्टर, कमिश्नर और मुख्यमंत्री तक भ्रष्टाचार की रकम पहुंचने की बात कहते नजर आ रहे हैं। वीडियो सामने आने के बाद वन विभाग में हलचल तेज हो गई है।
अवैध कटाई और उत्खनन को लेकर भी लगाए आरोप
वायरल वीडियो में भास्कर खरे वन क्षेत्र में सागौन सहित बेशकीमती लकड़ियों की कथित अवैध कटाई का जिक्र करते दिखाई दे रहे हैं। इसके साथ ही रेत और मुरम के अवैध उत्खनन तथा बिक्री और वन विभाग की जमीनों पर कब्जा कर खेती किए जाने जैसे आरोप भी लगाए गए हैं।
उनका दावा है कि ये गतिविधियां लंबे समय से चल रही हैं और इसमें नीचे से लेकर ऊपर तक एक व्यवस्था काम कर रही है। हालांकि, वीडियो में लगाए गए आरोपों की स्वतंत्र पुष्टि नहीं हुई है।
कई स्तरों तक रकम पहुंचने का दावा
वीडियो में डिप्टी रेंजर कथित तौर पर कहते नजर आ रहे हैं कि भ्रष्टाचार से मिलने वाली रकम विभागीय अधिकारियों के अलावा प्रशासन के उच्च स्तर तक पहुंचती है। इस बयान के बाद मामले ने तूल पकड़ लिया है। अब सवाल उठ रहे हैं कि जिन गतिविधियों का वीडियो में जिक्र किया गया है, क्या उनकी पहले कभी शिकायत हुई थी और यदि हुई तो उन पर क्या कार्रवाई की गई?
DFO बोले- वीडियो की कराई जा रही जांच
मामले को लेकर DFO ऋषि ने संज्ञान लिया है। उन्होंने बताया कि वायरल वीडियो की सत्यता की जांच कराई जा रही है। उनके अनुसार, वीडियो 7 से 8 महीने पुराना बताया जा रहा है। जांच रिपोर्ट आने के बाद जो तथ्य सही पाए जाएंगे, उनके आधार पर नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।
संबंधित समाचार

पति ने पहले पत्नी का गला रेता:फिर खुद फांसी लगाई; खेलने गए बच्चे लौटे तो घर में मिले माता-पिता के शव

टीआई हत्याकांड में फरार एक आरोपी की हुई मौत:एक पार्टनर पकड़ाया; अवैध शराब पकड़ने के दौरान हुई थी सनसनीखेज वारदात

महालक्ष्मी दर्शन के लिए उमड़ा सैलाब:राजवाड़ा से एक किलोमीटर तक लगी लंबी कतार

भाई दूज पर भी छुट्टी की मांग:शिक्षक संघ ने शिक्षा मंत्री को लिखा पत्र; 6 से 10 नवंबर तक घोषित है दीपावली अवकाश

विधायक विश्रामगृह मामले में नया खुलासा:पीए के नाम पर फोन आया; आधे घंटे के लिए मांगा था कमरा

जनता को पानी बचाने की नसीहत सरकारी डिपो में हो रही बर्बादी:चौराहे पर बहा रहे पानी; कार्रवाई कौन करेगा

शहर में इंदौर में भिक्षावृत्ति के खिलाफ प्रशासन की कार्रवाई तेज:धार्मिक स्थलों पर की गई सर्चिंग; बाजारों, चौराहों और सार्वजनिक स्थानों पर निगरानी बढ़ाई

वह वाली दीपावली अब कहां रही:दीयों की रोशनी में रिश्तों की मिठास और अपनों की तलाश

वीडियो देखिये, बस्तर में इस अंदाज में पीएम ने जवानों के साथ मनाई दीपावली:साझा की त्योहार की खुशियां; त्योहार के मौके पर सुरक्षा बलों के प्रति जताया सम्मान

त्योहारों से पहले भिक्षावृत्ति रोकने के लिए प्रशासन ने चलाया सर्चिंग अभियान:8 भिक्षुकों का रेस्क्यू; मिल क्षेत्र में परदेसीपुरा, पाटनीपुरा में पहुंची महिला एवं बाल विकास विभाग की टीम

थाली से घर के बजट तक महंगाई की मार आम आदमी के लिए मुश्किल हुआ गुजारा:मध्यम वर्ग के सामने खर्च और बचत के बीच संतुलन की चुनौती

पटाखों और उत्सव के बाद निकले कचरे को हटाने सड़कों पर उतरेगा निगम का अमला:सुबह 4 बजे से आरंभ होगा महाअभियान; महापौर ने शहरवासियों से की स्वच्छता बनाए रखने की अपील

मुहूर्त ट्रेडिंग में इस बार शेयर बाजार का रुख कमजोर रहा:मीडिया और फार्मा शेयरों में रही खरीदारी; बैंकिंग शेयरों पर दिखा दबाव

जन्मदिन की खुशी में हथियार का प्रदर्शन:निगम अधिकारी ने पद की मर्यादा को किया तार-तार; वायरल फोटो पर कार्रवाई का इंतजार

भाजपा पार्षद का पट्ठा पूर्व युवा मोर्चा उपाध्यक्ष बोला:पांच मिनट में उतरवा दूंगा तेरा बैच-बिल्ला; ये देखिए कमिश्नर साहब... नेता-नगरी के दबाव में अपनों की बलि लेने का नतीजा

ड्रिंक एंड ड्राइव जांच में पुलिस ने रोकी गाड़ी:चालक के शराब पीने की हुई पुष्टि; इंजन-चेसिस नंबर से इस शहर के व्यक्ति के नाम पर रजिस्टर्ड मिली थार

फ्लैट, कपड़ा दुकान और गोदाम धधके:लाखों का नुकसान; आग की सूचना पर तत्काल पहुंची पुलिस, परिवार को सुरक्षित बाहर निकाला

देशभर में धूमधाम से मनाई जा रही दिवाली:20 क्विंटल फूलों से सजा केदारनाथ धाम

शराब तस्करी का खेल या आबकारी विभाग की मेहरबानी:163 केस दर्ज; फिर भी शराब की फैक्ट्री से सप्लाई नेटवर्क तक नहीं पहुंची जांच! हाई कोर्ट में उठा बड़ा सवाल

वीडियो देखिये, कपड़ा कारोबारी ने कर्मचारियों पर लुटाया लाखों का प्यार:चांदी की थाली में सजाकर दिया इतना बोनस; भावुक होकर रो पड़े कर्मचारी, दीपावली पर अनोखा तोहफा देकर जीता दिल
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!