महालक्ष्मी दर्शन के लिए उमड़ा सैलाब: राजवाड़ा से एक किलोमीटर तक लगी लंबी कतार
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
दीपावली पर सुबह ही राजवाड़ा चौक स्थित ऐतिहासिक महालक्ष्मी मंदिर में श्रद्धालुओं का सैलाब उमड़ पड़ा। दर्शन से सुख-समृद्धि की कामना लेकर पहुंचे भक्तों की कतार एक किलोमीटर से अधिक लंबी हो गई।
सुबह से ही दर्शनार्थियों की भीड़ जुटने लगी थी। दिन बढ़ने के साथ कतार लंबी हो रही है। बड़ी संख्या में महिला, पुरुष और बुजुर्ग अपनी बारी का इंतजार कर रहे हैं।
मंदिर में दीपावली पर विशेष पूजन-अनुष्ठान और मां महालक्ष्मी का आकर्षक श्रृंगार किया जा रहा है। इस मंदिर में होलकर राजवंश के समय से ही श्रद्धालुओं की गहरी आस्था रही है।
1832 में मल्हारराव होलकर द्वितीय द्वारा स्थापित इस मंदिर में दीपावली पर पांच दिवसीय उत्सव मनता है। इस दौरान मां को 56 भोग अर्पित किए जाते हैं। सुबह, दोपहर व शाम को अलग-अलग श्रृंगार किया जाता है।
गुरुद्वारा चौराहे तक पहुंच रही लाइन
भीड़ का अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि कतार मंदिर परिसर से आगे बढ़कर आसपास के मार्गों तक पहुंच रही है। दीपावली से पहले भी गुरुद्वारा चौराहे तक श्रद्धालुओं की कतारें लगने की जानकारी सामने आई थी। भीड़ को नियंत्रित करने के लिए बैरिकेडिंग की व्यवस्था भी की गई है।
यातायात व्यवस्था बदली
त्योहारी भीड़ को देखते हुए यातायात पुलिस ने राजवाड़ा और आसपास के बाजारों में विशेष व्यवस्था की है। प्रमुख बाजारों में वाहनों की आवाजाही नियंत्रित की है। कई मार्गों पर डायवर्शन और पार्किंग की व्यवस्था की है, ताकि पैदल श्रद्धालुओं और ग्राहकों को परेशानी न हो।
आस्था का केंद्र बना ऐतिहासिक मंदिर... दीपावली पर मां महालक्ष्मी के दर्शन को शुभ मानने की परंपरा के चलते आसपास के क्षेत्रों से भी श्रद्धालु पहुंच रहे हैं। मां से सुख, समृद्धि और परिवार की खुशहाली की कामना कर रहे हैं।
संबंधित समाचार

पति ने पहले पत्नी का गला रेता:फिर खुद फांसी लगाई; खेलने गए बच्चे लौटे तो घर में मिले माता-पिता के शव

टीआई हत्याकांड में फरार एक आरोपी की हुई मौत:एक पार्टनर पकड़ाया; अवैध शराब पकड़ने के दौरान हुई थी सनसनीखेज वारदात

वन विभाग में भ्रष्टाचार के आरोपों से हड़कंप:डिप्टी रेंजर के वायरल वीडियो में बड़े अधिकारियों तक रकम पहुंचने का दावा; DFO ने दिए जांच के निर्देश

भाई दूज पर भी छुट्टी की मांग:शिक्षक संघ ने शिक्षा मंत्री को लिखा पत्र; 6 से 10 नवंबर तक घोषित है दीपावली अवकाश

विधायक विश्रामगृह मामले में नया खुलासा:पीए के नाम पर फोन आया; आधे घंटे के लिए मांगा था कमरा

जनता को पानी बचाने की नसीहत सरकारी डिपो में हो रही बर्बादी:चौराहे पर बहा रहे पानी; कार्रवाई कौन करेगा

शहर में इंदौर में भिक्षावृत्ति के खिलाफ प्रशासन की कार्रवाई तेज:धार्मिक स्थलों पर की गई सर्चिंग; बाजारों, चौराहों और सार्वजनिक स्थानों पर निगरानी बढ़ाई

वह वाली दीपावली अब कहां रही:दीयों की रोशनी में रिश्तों की मिठास और अपनों की तलाश

वीडियो देखिये, बस्तर में इस अंदाज में पीएम ने जवानों के साथ मनाई दीपावली:साझा की त्योहार की खुशियां; त्योहार के मौके पर सुरक्षा बलों के प्रति जताया सम्मान

त्योहारों से पहले भिक्षावृत्ति रोकने के लिए प्रशासन ने चलाया सर्चिंग अभियान:8 भिक्षुकों का रेस्क्यू; मिल क्षेत्र में परदेसीपुरा, पाटनीपुरा में पहुंची महिला एवं बाल विकास विभाग की टीम

थाली से घर के बजट तक महंगाई की मार आम आदमी के लिए मुश्किल हुआ गुजारा:मध्यम वर्ग के सामने खर्च और बचत के बीच संतुलन की चुनौती

पटाखों और उत्सव के बाद निकले कचरे को हटाने सड़कों पर उतरेगा निगम का अमला:सुबह 4 बजे से आरंभ होगा महाअभियान; महापौर ने शहरवासियों से की स्वच्छता बनाए रखने की अपील

मुहूर्त ट्रेडिंग में इस बार शेयर बाजार का रुख कमजोर रहा:मीडिया और फार्मा शेयरों में रही खरीदारी; बैंकिंग शेयरों पर दिखा दबाव

जन्मदिन की खुशी में हथियार का प्रदर्शन:निगम अधिकारी ने पद की मर्यादा को किया तार-तार; वायरल फोटो पर कार्रवाई का इंतजार

भाजपा पार्षद का पट्ठा पूर्व युवा मोर्चा उपाध्यक्ष बोला:पांच मिनट में उतरवा दूंगा तेरा बैच-बिल्ला; ये देखिए कमिश्नर साहब... नेता-नगरी के दबाव में अपनों की बलि लेने का नतीजा

ड्रिंक एंड ड्राइव जांच में पुलिस ने रोकी गाड़ी:चालक के शराब पीने की हुई पुष्टि; इंजन-चेसिस नंबर से इस शहर के व्यक्ति के नाम पर रजिस्टर्ड मिली थार

फ्लैट, कपड़ा दुकान और गोदाम धधके:लाखों का नुकसान; आग की सूचना पर तत्काल पहुंची पुलिस, परिवार को सुरक्षित बाहर निकाला

देशभर में धूमधाम से मनाई जा रही दिवाली:20 क्विंटल फूलों से सजा केदारनाथ धाम

शराब तस्करी का खेल या आबकारी विभाग की मेहरबानी:163 केस दर्ज; फिर भी शराब की फैक्ट्री से सप्लाई नेटवर्क तक नहीं पहुंची जांच! हाई कोर्ट में उठा बड़ा सवाल

वीडियो देखिये, कपड़ा कारोबारी ने कर्मचारियों पर लुटाया लाखों का प्यार:चांदी की थाली में सजाकर दिया इतना बोनस; भावुक होकर रो पड़े कर्मचारी, दीपावली पर अनोखा तोहफा देकर जीता दिल
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!