शहर में इंदौर में भिक्षावृत्ति के खिलाफ प्रशासन की कार्रवाई तेज: धार्मिक स्थलों पर की गई सर्चिंग; बाजारों, चौराहों और सार्वजनिक स्थानों पर निगरानी बढ़ाई
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
शहर को भिक्षावृत्ति मुक्त बनाने के लिए प्रशासन ने अभियान तेज कर दिया है। त्योहारों के दौरान बाजारों और धार्मिक स्थलों पर बढ़ने वाली भीड़ को देखते हुए महिला एवं बाल विकास विभाग की टीम लगातार अलग-अलग क्षेत्रों में निगरानी और कार्रवाई कर रही है। इसी क्रम में शनिवार को मिल क्षेत्र, परदेशीपुरा और पाटनीपुरा में सर्चिंग अभियान चलाया गया। इस दौरान कुल 8 भिक्षुकों का रेस्क्यू किया गया।
शनि मंदिर सहित धार्मिक स्थलों पर सर्चिंग
महिला एवं बाल विकास विभाग के कार्यक्रम अधिकारी रजनीश सिन्हा के मुताबिक, अभियान के तहत गठित टीम ने मिल क्षेत्र से कार्रवाई शुरू की। इसके बाद परदेशीपुरा और पाटनीपुरा तक भ्रमण कर प्रमुख स्थानों पर सर्चिंग की गई। रास्ते में आने वाले शनि मंदिर सहित अन्य धार्मिक स्थलों पर भी टीम ने जांच की और भिक्षावृत्ति में शामिल लोगों की पहचान कर नियमानुसार कार्रवाई की।
बाजारों और चौराहों पर बढ़ाई निगरानी
अभियान के तहत शहर के प्रमुख बाजारों, चौराहों, धार्मिक स्थलों और सार्वजनिक स्थानों पर विशेष नजर रखी जा रही है। विभागीय टीम अलग-अलग क्षेत्रों में पहुंचकर स्थिति का जायजा ले रही है। प्रशासन का प्रयास है कि सार्वजनिक स्थानों पर भिक्षावृत्ति को रोकने के साथ जरूरतमंद लोगों तक उचित सहायता भी पहुंचाई जा सके।
त्योहारों के दौरान विशेष सतर्कता
अधिकारियों के अनुसार, त्योहारों के दौरान धार्मिक स्थलों और बाजारों में श्रद्धालुओं तथा आम नागरिकों की आवाजाही बढ़ जाती है। इसी को ध्यान में रखते हुए इन क्षेत्रों में विशेष निगरानी रखी जा रही है। भिक्षावृत्ति मुक्त इंदौर अभियान के तहत महिला एवं बाल विकास विभाग की टीम आगे भी लगातार कार्रवाई जारी रखेगी।
संबंधित समाचार

पति ने पहले पत्नी का गला रेता:फिर खुद फांसी लगाई; खेलने गए बच्चे लौटे तो घर में मिले माता-पिता के शव

टीआई हत्याकांड में फरार एक आरोपी की हुई मौत:एक पार्टनर पकड़ाया; अवैध शराब पकड़ने के दौरान हुई थी सनसनीखेज वारदात

वन विभाग में भ्रष्टाचार के आरोपों से हड़कंप:डिप्टी रेंजर के वायरल वीडियो में बड़े अधिकारियों तक रकम पहुंचने का दावा; DFO ने दिए जांच के निर्देश

महालक्ष्मी दर्शन के लिए उमड़ा सैलाब:राजवाड़ा से एक किलोमीटर तक लगी लंबी कतार

भाई दूज पर भी छुट्टी की मांग:शिक्षक संघ ने शिक्षा मंत्री को लिखा पत्र; 6 से 10 नवंबर तक घोषित है दीपावली अवकाश

विधायक विश्रामगृह मामले में नया खुलासा:पीए के नाम पर फोन आया; आधे घंटे के लिए मांगा था कमरा

जनता को पानी बचाने की नसीहत सरकारी डिपो में हो रही बर्बादी:चौराहे पर बहा रहे पानी; कार्रवाई कौन करेगा

वह वाली दीपावली अब कहां रही:दीयों की रोशनी में रिश्तों की मिठास और अपनों की तलाश

वीडियो देखिये, बस्तर में इस अंदाज में पीएम ने जवानों के साथ मनाई दीपावली:साझा की त्योहार की खुशियां; त्योहार के मौके पर सुरक्षा बलों के प्रति जताया सम्मान

त्योहारों से पहले भिक्षावृत्ति रोकने के लिए प्रशासन ने चलाया सर्चिंग अभियान:8 भिक्षुकों का रेस्क्यू; मिल क्षेत्र में परदेसीपुरा, पाटनीपुरा में पहुंची महिला एवं बाल विकास विभाग की टीम

थाली से घर के बजट तक महंगाई की मार आम आदमी के लिए मुश्किल हुआ गुजारा:मध्यम वर्ग के सामने खर्च और बचत के बीच संतुलन की चुनौती

पटाखों और उत्सव के बाद निकले कचरे को हटाने सड़कों पर उतरेगा निगम का अमला:सुबह 4 बजे से आरंभ होगा महाअभियान; महापौर ने शहरवासियों से की स्वच्छता बनाए रखने की अपील

मुहूर्त ट्रेडिंग में इस बार शेयर बाजार का रुख कमजोर रहा:मीडिया और फार्मा शेयरों में रही खरीदारी; बैंकिंग शेयरों पर दिखा दबाव

जन्मदिन की खुशी में हथियार का प्रदर्शन:निगम अधिकारी ने पद की मर्यादा को किया तार-तार; वायरल फोटो पर कार्रवाई का इंतजार

भाजपा पार्षद का पट्ठा पूर्व युवा मोर्चा उपाध्यक्ष बोला:पांच मिनट में उतरवा दूंगा तेरा बैच-बिल्ला; ये देखिए कमिश्नर साहब... नेता-नगरी के दबाव में अपनों की बलि लेने का नतीजा

ड्रिंक एंड ड्राइव जांच में पुलिस ने रोकी गाड़ी:चालक के शराब पीने की हुई पुष्टि; इंजन-चेसिस नंबर से इस शहर के व्यक्ति के नाम पर रजिस्टर्ड मिली थार

फ्लैट, कपड़ा दुकान और गोदाम धधके:लाखों का नुकसान; आग की सूचना पर तत्काल पहुंची पुलिस, परिवार को सुरक्षित बाहर निकाला

देशभर में धूमधाम से मनाई जा रही दिवाली:20 क्विंटल फूलों से सजा केदारनाथ धाम

शराब तस्करी का खेल या आबकारी विभाग की मेहरबानी:163 केस दर्ज; फिर भी शराब की फैक्ट्री से सप्लाई नेटवर्क तक नहीं पहुंची जांच! हाई कोर्ट में उठा बड़ा सवाल

वीडियो देखिये, कपड़ा कारोबारी ने कर्मचारियों पर लुटाया लाखों का प्यार:चांदी की थाली में सजाकर दिया इतना बोनस; भावुक होकर रो पड़े कर्मचारी, दीपावली पर अनोखा तोहफा देकर जीता दिल
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!