टीआई हत्याकांड में फरार एक आरोपी की हुई मौत: एक पार्टनर पकड़ाया; अवैध शराब पकड़ने के दौरान हुई थी सनसनीखेज वारदात
KHULASA FIRST
संवाददाता

टीआई दिलीप पुरी की मौत के मामले में नया मोड़, आरोपी मोहिन जायसवाल की मौत
ब्रेन हेमरेज के बाद अस्पताल में था भर्ती, वेंटिलेटर पर था रखा गया
पुलिस ने मनीष जायसवाल को भी पकड़ा
खुलासा फर्स्ट, देवास।
खातेगांव थाना प्रभारी रहे टीआई दिलीप पुरी की मौत के मामले में एक नया मोड़ सामने आया है। अवैध शराब तस्करी के नेटवर्क से जुड़े आरोपी बताए जा रहे मोहिन जायसवाल की अस्पताल में मौत हो गई।
जानकारी के अनुसार तबीयत बिगड़ने के बाद उसे बड़ौदा के अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हुई। बताया जा रहा है कि मोहिन के दिमाग की नस फटने के बाद उसे वेंटिलेटर पर रखा गया था। इसके बाद उसकी हालत गंभीर होती गई और उसकी मौत हो गई।
इधर, मामले में फरार चल रहे एक अन्य आरोपी मनीष जायसवाल को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस अब मामले से जुड़े सभी आरोपियों की भूमिका और अवैध शराब तस्करी के पूरे नेटवर्क की जांच कर रही है।
टीआई दिलीप पुरी की मौत से जुड़ा है मामला
दरअसल, खातेगांव थाना प्रभारी दिलीप पुरी 1 नवंबर की देर रात अवैध शराब से भरे वाहन को रोकने की कार्रवाई के दौरान गंभीर रूप से घायल हो गए थे। पुलिस के अनुसार टिमरनी से गुजरात की ओर जा रहे आयशर वाहन को नर्मदा ढाबे के पास रोकने के दौरान चालक ने वाहन आगे बढ़ा दिया।
इसी दौरान टीआई दिलीप पुरी वाहन की चपेट में आ गए। गंभीर हालत में उन्हें अस्पताल ले जाया गया, लेकिन उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई। घटना में आरक्षक सोहन जाट भी घायल हुए थे।
घटना के बाद पुलिस ने अवैध शराब से भरे वाहन को जब्त किया और पूरे नेटवर्क की जांच शुरू की। जांच में राहुल जायसवाल का नाम कथित रूप से मुख्य सरगना के तौर पर सामने आया।
पुलिस ने राहुल सहित कई लोगों को गिरफ्तार किया। जांच में शराब कारोबार से जुड़े राहुल जायसवाल, मनीष जायसवाल और मोहिन जायसवाल की हिस्सेदारी की बात भी सामने आई थी।
मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने कई जिलों में टीमें लगाकर आरोपियों की तलाश शुरू की थी। स्पेशल डीजी उपेंद्र जैन के नेतृत्व में भी जांच आगे बढ़ाई गई और पुलिस का फोकस अवैध शराब की सप्लाई चेन, उससे जुड़े लोगों तथा आर्थिक नेटवर्क तक पहुंचने पर रहा।
अब मोहिन जायसवाल की मौत और मनीष जायसवाल की गिरफ्तारी के बाद मामले की जांच में एक और महत्वपूर्ण कड़ी जुड़ गई है। पुलिस यह भी जांच करेगी कि आरोपियों की दिलीप पुरी की मौत से जुड़ी घटना में क्या भूमिका थी और पूरे शराब तस्करी नेटवर्क में उनकी वास्तविक जिम्मेदारी क्या थी।
ये खबर लगातार अपडेट की जा रही है
संबंधित समाचार

पति ने पहले पत्नी का गला रेता:फिर खुद फांसी लगाई; खेलने गए बच्चे लौटे तो घर में मिले माता-पिता के शव

वन विभाग में भ्रष्टाचार के आरोपों से हड़कंप:डिप्टी रेंजर के वायरल वीडियो में बड़े अधिकारियों तक रकम पहुंचने का दावा; DFO ने दिए जांच के निर्देश

महालक्ष्मी दर्शन के लिए उमड़ा सैलाब:राजवाड़ा से एक किलोमीटर तक लगी लंबी कतार

भाई दूज पर भी छुट्टी की मांग:शिक्षक संघ ने शिक्षा मंत्री को लिखा पत्र; 6 से 10 नवंबर तक घोषित है दीपावली अवकाश

विधायक विश्रामगृह मामले में नया खुलासा:पीए के नाम पर फोन आया; आधे घंटे के लिए मांगा था कमरा

जनता को पानी बचाने की नसीहत सरकारी डिपो में हो रही बर्बादी:चौराहे पर बहा रहे पानी; कार्रवाई कौन करेगा

शहर में इंदौर में भिक्षावृत्ति के खिलाफ प्रशासन की कार्रवाई तेज:धार्मिक स्थलों पर की गई सर्चिंग; बाजारों, चौराहों और सार्वजनिक स्थानों पर निगरानी बढ़ाई

वह वाली दीपावली अब कहां रही:दीयों की रोशनी में रिश्तों की मिठास और अपनों की तलाश

वीडियो देखिये, बस्तर में इस अंदाज में पीएम ने जवानों के साथ मनाई दीपावली:साझा की त्योहार की खुशियां; त्योहार के मौके पर सुरक्षा बलों के प्रति जताया सम्मान

त्योहारों से पहले भिक्षावृत्ति रोकने के लिए प्रशासन ने चलाया सर्चिंग अभियान:8 भिक्षुकों का रेस्क्यू; मिल क्षेत्र में परदेसीपुरा, पाटनीपुरा में पहुंची महिला एवं बाल विकास विभाग की टीम

थाली से घर के बजट तक महंगाई की मार आम आदमी के लिए मुश्किल हुआ गुजारा:मध्यम वर्ग के सामने खर्च और बचत के बीच संतुलन की चुनौती

पटाखों और उत्सव के बाद निकले कचरे को हटाने सड़कों पर उतरेगा निगम का अमला:सुबह 4 बजे से आरंभ होगा महाअभियान; महापौर ने शहरवासियों से की स्वच्छता बनाए रखने की अपील

मुहूर्त ट्रेडिंग में इस बार शेयर बाजार का रुख कमजोर रहा:मीडिया और फार्मा शेयरों में रही खरीदारी; बैंकिंग शेयरों पर दिखा दबाव

जन्मदिन की खुशी में हथियार का प्रदर्शन:निगम अधिकारी ने पद की मर्यादा को किया तार-तार; वायरल फोटो पर कार्रवाई का इंतजार

भाजपा पार्षद का पट्ठा पूर्व युवा मोर्चा उपाध्यक्ष बोला:पांच मिनट में उतरवा दूंगा तेरा बैच-बिल्ला; ये देखिए कमिश्नर साहब... नेता-नगरी के दबाव में अपनों की बलि लेने का नतीजा

ड्रिंक एंड ड्राइव जांच में पुलिस ने रोकी गाड़ी:चालक के शराब पीने की हुई पुष्टि; इंजन-चेसिस नंबर से इस शहर के व्यक्ति के नाम पर रजिस्टर्ड मिली थार

फ्लैट, कपड़ा दुकान और गोदाम धधके:लाखों का नुकसान; आग की सूचना पर तत्काल पहुंची पुलिस, परिवार को सुरक्षित बाहर निकाला

देशभर में धूमधाम से मनाई जा रही दिवाली:20 क्विंटल फूलों से सजा केदारनाथ धाम

शराब तस्करी का खेल या आबकारी विभाग की मेहरबानी:163 केस दर्ज; फिर भी शराब की फैक्ट्री से सप्लाई नेटवर्क तक नहीं पहुंची जांच! हाई कोर्ट में उठा बड़ा सवाल

वीडियो देखिये, कपड़ा कारोबारी ने कर्मचारियों पर लुटाया लाखों का प्यार:चांदी की थाली में सजाकर दिया इतना बोनस; भावुक होकर रो पड़े कर्मचारी, दीपावली पर अनोखा तोहफा देकर जीता दिल
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!