भजन संध्या से लौट रहे युवक पर हमला: बदमाशों ने चाकू से किए 4 वार; ऑटो ड्राइवर को भी मारा
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
शहर में चाकूबाजी की दो अलग-अलग घटनाओं ने पुलिस की चिंता बढ़ा दी है। हीरानगर इलाके में रविवार देर रात बाइक सवार बदमाशों ने एक होटल कर्मचारी पर चाकू से करीब चार वार कर दिए।
हालत गंभीर बताई जा रही
गंभीर रूप से घायल युवक को पहले लाइफ केयर अस्पताल ले जाया गया, जहां इलाज नहीं मिलने पर उसे अरविंदो अस्पताल में भर्ती कराया गया। उसकी हालत गंभीर बताई जा रही है।
ऑटो ड्राइवर पर किया हमला
वहीं, सदर बाजार इलाके में भी बदमाशों ने एक ऑटो ड्राइवर पर चाकू से हमला कर दिया। दोनों मामलों में पुलिस ने प्रकरण दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।
भजन संध्या से लौट रहा था होटल कर्मचारी
हीरानगर टीआई सुशील पटेल के मुताबिक घायल की पहचान तेजसिंह पुत्र लेखापाल, निवासी लाहिया कॉलोनी के रूप में हुई है। मूल रूप से नरसिंहगढ़ निवासी तेजसिंह करीब एक महीने पहले काम के लिए इंदौर आया था और एक होटल में वेटर का काम करता है।
घर के लिए निकला था
तेजसिंह ने पुलिस को बताया कि रविवार रात करीब 11:30 बजे काम खत्म करने के बाद वह घर के लिए निकला था। रास्ते में खाटू श्याम मंदिर में चल रही भजन संध्या देखने के लिए रुक गया। रात करीब 1 बजे वहां से पैदल घर जाते समय चार युवक उसके पास आए और उसे रोक लिया।
पेट और पीठ पर किए चाकू से वार
तेजसिंह के अनुसार, चार युवकों में से दो के पास चाकू थे। एक आरोपी ने उसके पेट में दो बार चाकू मारा, जबकि दूसरे ने उसकी पीठ पर वार किया। तेजसिंह के चिल्लाने पर आरोपी मौके से भाग गए।
कुछ राहगीर वहां पहुंचे। घायल ने मोबाइल से परिजन और पुलिस को घटना की जानकारी दी। इसके बाद पुलिस की FRV टीम उसे अस्पताल लेकर पहुंची।
लूट के इरादे से हमला करने की आशंका
हीरानगर पुलिस के मुताबिक सभी आरोपी फिलहाल अज्ञात हैं। युवक की किसी से पुरानी रंजिश की जानकारी सामने नहीं आई है। पुलिस को आशंका है कि हमला लूट के इरादे से किया गया हो सकता है। घटनास्थल और आसपास के रास्तों पर लगे CCTV कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है।
सदर बाजार में ऑटो ड्राइवर पर हमला
दूसरी घटना सदर बाजार इलाके की है। शुभम नगर, एरोड्रम निवासी ऑटो ड्राइवर पीयूष कुमावत रविवार को एक दुकान पर सामान लेने रुका था। इसके बाद वह दो दोस्तों के साथ जा रहा था। इसी दौरान पीछे से आए एक युवक ने पीयूष के हाथ और सिर पर चाकू से हमला कर दिया।
मौके पर ही गिर गया
हमले में वह मौके पर ही गिर गया। उसके दोस्तों ने आरोपी को पकड़ने की कोशिश की, लेकिन वह भाग निकला। दोनों दोस्तों ने घायल पीयूष को शशि नर्सिंग होम पहुंचाया। पुलिस ने पीयूष के बयान के आधार पर FIR दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है।
संबंधित समाचार

श्रद्धालुओं से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली पलटी:6 की मौत; कई लोग घायल

राहुल गांधी ने मुख्य चुनाव आयुक्त पर साधा निशाना:बोले- वोट चोरी की; नियुक्ति के समय ही किया था विरोध, सरकार ने उन्हें कानून से ऊपर रखा

देखिये वीडियो, ओंकारेश्वर की धार्मिक-प्राकृतिक विरासत बचाने की मांग:अधिवक्ताओं ने संभागायुक्त को सौंपा ज्ञापन; इसको लेकर जताई चिंता

चौड़ाई कांड के बाद बदला मंत्री का अंदाज:पौधारोपण कार्यक्रम में कहा- मीडिया से बात नहीं करूंगा; पढ़ा लिखित भाषण

रफ्तार का कहर:पेड़ से टकराई कार; 2 युवकों की मौत

अवैध कॉलोनी को किया ध्वस्त:0.550 हेक्टेयर भूमि से हटाया अतिक्रमण; आरोपियों पर दर्ज है एफआईआर

कॉकरोच पार्टी ने दी आंदोलन की चेतावनी:मुख्य चुनाव आयुक्त से 48 घंटे में इस्तीफा मांगा; लगाए ये गंभीर आरोप

नशे के नेटवर्क का हुआ खुलासा:ड्रग्स के साथ 6 आरोपी गिरफ्तार; फ्लैट में हुए युवक-युवतियों के विवाद की सूचना पर पहुंची थी पुलिस

मिट्टी से मन तक की यात्रा:प्रतिमा की अनुपस्थिति में बप्पा की उपस्थिति

बैंक के पूर्व मैनेजर पर लाखों की धोखाधड़ी का आरोप:ग्राहक को स्कीम में निवेश का दिया झांसा; दोस्त के खाते में ट्रांसफर कर हड़पे रुपए

अनंत चतुर्दशी से पहले पुलिस कमिश्नर आए एक्शन मोड में:नानू, गोलू, काला और दाऊ सहित 7 पर निर्बंधन आदेश

NBEMS ने जारी किया नीट पीजी रिजल्ट:लाखों अभ्यर्थियों का इंतजार खत्म; यहां चेक करें अपना परिणाम

विधायक उषा ठाकुर बताएं लाखों लड़कियों का आंकड़ा उनके पास कहां से आया है:महिला कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष रीना बौरासी का पलटवार

एक ही परिवार के 3 सदस्यों की मौत से फैली सनसनी:पेड़ पर फंदे से लटका मिला महिला का शव; कुएं से दो बच्चों की लाशें बरामद

झूठा निकला पं. धीरेंद्र शास्त्री का ‘पुत्र योग’ संबंधी पर्चा

यमुना एक्सप्रेस-वे पर बस में जिंदा जले 9 यात्री:20 से अधिक मुसाफिरों ने कूदकर जान बचाई

8 महीने बाद एमपी भाजपा को मिला नया संगठन महामंत्री:इन्हें मिली बड़ी जिम्मेदारी

अमेरिका की धरती पर इंदौर के भविष्य का हो रहा मंथन:महापौर पुष्यमित्र भार्गव का तीन सप्ताह का अमेरिकी दौरा; हार्वर्ड से एआई गवर्नेंस तक, ‘विजन-2030’ के लिए वैश्विक अनुभव जुटाने की पहल

चुनाव आयोग के खिलाफ कांग्रेस करेगी प्रदर्शन:मुख्य निर्वाचन कार्यालय को घेरने का ऐलान; बीजेपी बोली- हार की हताशा में लगाए जा रहे आरोप

अधिकतर लोग ‘काहे खुमर रई’ को समझ रहे ‘काहे को मर रई...’
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!