युवक के साथ मारपीट: निर्वस्त्र कर 4 युवकों ने लात-जूतों से पीटा; सोशल मीडिया पर शेयर किया वीडियो
Khulasa First
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, जबलपुर।
एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें 4 से 5 लोग एक युवक के साथ बेरहमी से मारपीट करते नजर आ रहे हैं। वायरल हो रहा वीडियो आधारताल क्षेत्र से जुड़ा बताया जा रहा है। वीडियो सामने आने के बाद पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया है और मामले की जांच शुरू कर दी है।
इंस्टाग्राम स्टोरी पर किया वीडियो पोस्ट
जानकारी के मुताबिक, यह वीडियो “Nikki Thakur81” नाम की इंस्टाग्राम आईडी से पोस्ट किया गया था। इसे स्टोरी में भी साझा किया गया, जिसमें कमेंट्स में “लाला गैंग आधारताल, पीयूष लाला गैंग हाउसिंग बोर्ड” जैसे शब्द लिखे हुए नजर आए।
हालांकि संबंधित इंस्टाग्राम प्रोफाइल प्राइवेट है, लेकिन बायो में आपत्तिजनक और धमकी भरी पंक्तियां लिखी पाई गईं। प्रोफाइल फोटो में शराब की बोतल, मोबाइल फोन और धारदार हथियार भी दिखाई दे रहे हैं, जिससे पुलिस की चिंता बढ़ गई है।
अब तक कोई शिकायत नहीं हुई
आधारताल थाना प्रभारी प्रवीण कुमार कमरे ने बताया कि वीडियो पुलिस के संज्ञान में आया है, लेकिन फिलहाल यह पुष्टि नहीं हो पाई है कि वीडियो आधारताल क्षेत्र का ही है या किसी अन्य थाना क्षेत्र का। अब तक इस मामले में कोई शिकायतकर्ता सामने नहीं आया है, लेकिन पुलिस अपने स्तर पर जांच कर रही है।
निक्की ठाकुर पहले से है आरोपी
गोरखपुर थाना प्रभारी नितिन कमल के अनुसार, जिस आईडी से वीडियो वायरल हुआ है, वह निक्की ठाकुर की बताई जा रही है। आरोपी कभी आधारताल तो कभी गोरखपुर क्षेत्र में रहता है। उन्होंने बताया कि करीब 10 दिन पहले ही चाकूबाजी के एक मामले में उसके खिलाफ केस दर्ज किया गया था और फिलहाल वह फरार है।
पहले से दर्ज हैं कई मामले
पुलिस जांच में सामने आया है कि निक्की ठाकुर के खिलाफ विभिन्न थानों में पहले से कई आपराधिक प्रकरण दर्ज हैं। 26 दिसंबर 2025 को आधारताल निवासी प्रदीप साहू ने थाने में शिकायत दर्ज कराई थी, जिसमें निक्की ठाकुर और उसके साथियों पर मारपीट, तोड़फोड़ और घर पर सूअरमार बम फेंकने जैसे गंभीर आरोप लगाए गए हैं।
लगातार हो रही घटनाएं
प्रदीप साहू के अनुसार, बीते 4–5 दिनों में उनके परिवार के साथ 3 से 4 घटनाएं हो चुकी थीं। पहले उनके भांजे से पैसे की मांग को लेकर मारपीट की गई, फिर घर के बाहर खड़ी गाड़ी में तोड़फोड़ की गई और बाद में घर पर हमला किया गया।
एफआईआर में बताया गया कि 26 दिसंबर की रात आरोपी अपने चार साथियों के साथ घर पहुंचा, गाली-गलौज की और मना करने पर सूअरमार बम फेंक दिया, जिससे बिजली का मीटर क्षतिग्रस्त हो गया।
नाबालिग से मारपीट का भी आरोप
प्रदीप साहू ने यह भी आरोप लगाया है कि जो वीडियो वायरल हो रहा है, उसमें दिख रही मारपीट की घटना भी निक्की ठाकुर और उसके साथियों द्वारा की गई है।
पुलिस की कार्रवाई जारी
हालांकि, डर के कारण पीड़ित नाबालिग के परिजन पुलिस में शिकायत दर्ज कराने से पीछे हट गए। आधारताल पुलिस ने मामले में एफआईआर दर्ज कर ली है और आरोपियों की तलाश तेज कर दी गई है। वायरल वीडियो में दिख रहे अन्य लोगों की पहचान भी की जा रही है।
संबंधित समाचार

एमपीसीए का आम जनता से ज्यादा वीआईपी पर फोकस

MP के 65 अस्पताल आयुष्मान योजना से बाहर:अब मरीजों को नहीं मिलेगा मुफ्त इलाज; इंदौर के इतने हॉस्पिटलों के नाम शामिल, देखें लिस्ट
सफाईकर्मियों की हड़ताल खत्म, सड़कों पर रौनक, बस्तियों में कचरे के ढेर:8 हजार से ज्यादा कर्मचारियों की काम पर वापसी मुख्य मार्ग चमके, कॉलोनियों में सफाई का इंतजार

मुख्य चुनाव आयुक्त के खिलाफ कांग्रेस का प्रदर्शन:पुलिस ने वॉटर कैनन से खदेड़ा

देखिये वीडियो, लोकायुक्त की बड़ी कार्रवाई:अधिकारी रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार; भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत केस दर्ज

कौन किस प्रोजेक्ट में, किससे कितना लेन-देन:अकाउंटेंट खोलेगा राज

अनुमति मिली नहीं बाजार तैयार:दोहरे रवैये से नाराज कांग्रस आज करेगी आईडीए का घेराव

जालसाज नवीन ओझा गैंग के गुर्गे क्राइम ब्रांच के निशाने पर:जेल में बंद बदमाश के भाई और बैंककर्मियों को नोटिस, तीन पीड़ितों के बयान

मनोज परमार के गुर्गों की गुंडागर्दी:अस्पताल में घुसकर की जमकर मारपीट

उपचुनाव के नतीजे:भाजपा उम्मीदवार ने सीएम का रिकॉर्ड तोड़ा; इतने लाख वोटों से जीतीं

ट्रांसमिशन, टायर और आईटी क्षेत्र के लिए इच्छुक है आरपीजी समूह:मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव से हर्ष गोयनका की जबलपुर रतलाम, सागर और उज्जैन में निवेश पर हुई चर्चा

CJP के प्रोटेस्ट से पहले पुलिस अलर्ट:गली-गली किया जा रहा अनाउंसमेंट; लोगों से की ये अपील

गरबे के नाम पर अश्लीलता और व्यावसायिक आयोजनों पर कसी जाए लगाम:विहिप-बजरंग दल ने सौंपा ज्ञापन; आयोजकों की जिम्मेदारी तय करने से लेकर पहचान-पत्र देखकर ही प्रवेश देने तक की मांग

विधासभा-1 में नशा भी नंबर-1 पर:मंत्री विजयवर्गीय के गढ़ में सत्तन गुरु ने खोला मोर्चा; बोले युवाओं का भविष्य बर्बाद कर रहा नशे का कारोबार

केंद्रीय मंत्री ने धार्मिक नगरी में किए बाबा के दर्शन:देश की सुख-समृद्धि के लिए की प्रार्थना

उज्जैन-इंदौर में फैला खान गैंग का जाल!:सनसनीखेज खुलासा

हाईटेंशन लाइन से टकराई दुर्गा प्रतिमा:करंट लगने से 4 लोग झुलसे

सरपंच का चुनाव लड़ने के लिए लिव-इन पार्टनर के घर से चुराया सोना:इस प्रदेश से गिरफ्तार; एक करोड़ से ज्यादा का माल बरामद

शिव नगर और शिव दर्शन नगर में चली पोकलेन:आरई-2 की राह से हटे 130 से ज्यादा बाधक निर्माण

गरबा पंडाल सजा रहे हिंदुओं पर मुस्लिमों ने किया हमला:11 लोगों पर एफआईआर, बजरंग दल मैदान में
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!