धमकीभरी रील से सुर्खियों में युवती: बोली- इतने चाकू फंसाऊंगी...' ; सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल, यूजर्स की पुलिस से कार्रवाई की मांग
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
सोशल मीडिया पर लाइक्स और फॉलोअर्स की होड़ में आपत्तिजनक और हिंसक कंटेंट बनाने का चलन लगातार बढ़ता जा रहा है।
अब ऐसा ही एक वीडियो वायरल हुआ है, जिसमें मुस्कान कुशवाहा नाम की युवती कथित तौर पर धमकीभरे अंदाज में अभद्र भाषा का इस्तेमाल करती नजर आ रही है।
कार्रवाई की मांग
वीडियो सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर इसे लेकर तीखी प्रतिक्रियाएं देखने को मिल रही हैं और कई लोगों ने पुलिस से कार्रवाई की मांग की है।
हिंसक भाषा का प्रयोग
वायरल वीडियो में युवती कथित तौर पर कहती सुनाई देती है कि, "इंदौर शहर में कौन दिक्कत दे रहा है तुम्हें... बताओ... उसकी... मैं इतने चाकू फंसाऊंगी' इसके बाद वह आगे भी हिंसक भाषा का प्रयोग करते हुए धमकीभरे संवाद बोलती दिखाई देती है।
सोशल मीडिया पर बहस छिड़ी
कुछ सेकेंड की इस रील में अभद्र भाषा के साथ-साथ हिंसा को बढ़ावा देने वाले संवाद भी हैं। इसी वजह से वीडियो वायरल होने के बाद सोशल मीडिया पर इसे लेकर बहस छिड़ गई है।
कई यूजर्स का कहना है कि इस तरह के वीडियो युवाओं पर गलत प्रभाव डालते हैं और ऐसे कंटेंट पर सख्त कार्रवाई होनी चाहिए।
सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर कई लोगों ने मध्यप्रदेश पुलिस और इंदौर पुलिस को टैग करते हुए कार्रवाई की मांग की है। एक यूजर ने टिप्पणी की, 'पुलिस का नाम सुना है ना?' जबकि अन्य यूजर्स ने भी ऐसे वीडियो बनाने वालों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की मांग उठाई।
संबंधित समाचार

पूर्व CM का गढ़...अस्पताल में नहीं होती डेंगू की जांच:UPSC की तैयारी कर रही अंकिता की डेंगू से मौत

किसान के शव के साथ सड़क पर उतरे परिजन:चार घंटे बाद खुला जाम, पुलिस जांच पर टिकी निगाहें

रात दो बजे आरक्षक को लगी गोली:न हमलावर का पता, न वजह का खुलासा!

क्या डीजीपी कैलाश मकवाना का कार्यकाल तीन महीने बढ़ जाएगा:राज्य सरकार ने भेजा केंद्र को प्रस्ताव

इतिहास की रियासत पर लाखों रुपए खर्च:फिर भी नहीं संवरा राजमहल!

नशे की लत पूरी करने के लिए बना ड्रग्स सप्लायर:गार्डन के पास पुलिस को देखकर भागने लगा आरोपी; घेराबंदी कर पकड़ा

बचपन के मित्र के निधन से दुखी मंत्री मिलन समारोह में नहीं पहुंचे:मौन रखकर दी श्रद्धांजलि; हजारों कार्यकर्ताओं की मौजूदगी में सादगी से हुआ आयोजन, वरिष्ठ कार्यकर्ताओं का सम्मान

पहले भरोसा जीता, फिर 10 मोबाइल बेचकर रकम लेकर फरार:मार्केट में व्यापारी से धोखाधड़ी; आरोपी गिरफ्तार

ठंड भी रटलेबाजी पर उतारू है...!

घर के बाहर खड़ी कार का कांच फोड़कर भागा बदमाश:आरोपी की तलाश में फुटेज खंगाल रही पुलिस

599 मकानों पर कल से चलेगा बुलडोजर:हाईकोर्ट ने बुलडोजर पर रोक लगाने से किया इनकार

गर्लफ्रेंड को महंगा गिफ्ट देने के चक्कर में पहुंचा हवालात:आईफोन लेकर भागा तो बाजार में हुई धुनाई; व्यापारियों ने पीछा कर पकड़ा, पुलिस ने दर्ज किया चोरी का मामला

9 मकानों-दुकानों के बाधक हिस्सों पर चला बुलडोजर:40 साल पुरानी बसाहट के आगे सड़क विस्तार की राह खुली

वीडियो देखिये, निगम की कचरा गाड़ी ने सड़क को बनाया फिसलन का जाल:धड़ाधड़ गिरे वाहन चालक; हादसे रोकने के लिए सड़क पर डलवाया चूना, यातायात भी मोड़ा

खेतों में तैयार थी फसल:बारिश ने बिगाड़ दिया किसानों का हिसाब-किताब!

थाली में छोड़ गए जूठन, कालू खुद खाने बैठ गए:अन्नकूट में नसीहत बेअसर हुई; तो अपनाया अनोखा तरीका

पानी के लिए सड़क पर उतरे आक्रोशित रहवासी

ब्राउन शुगर लेकर घूम रहे दो तस्कर हुए गिरफ्तार

अहाते बंद तो अब कहीं भी...:खुल रहे शराब की बोतलों के ढक्कन?

बाल विवाह को दी चुनौती, दुनिया में छा गई इस जिले की बेटी:विश्व बाल दिवस पर मशहूर फुटबॉलर ने साझा की संघर्ष की कहानी
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!