सरपंच कैफे में रंजिश के चलते युवती को ब्लेड-चाकू मारे: गाली-गलौज के बाद बाल पकड़कर पीटा; ब्लेड से चेहरे, हथेली और उंगली पर वार
KHULASA FIRST
संवाददाता
तेज रफ्तार जीप पलटी, चार युवक घायल
खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
जानकारी के मुताबिक नेहरू नगर निवासी 19 वर्षीय छात्रा आरुही रघुवंशी ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई कि वह अपने दोस्तों सलोनी मीणा और तरुण बड़ोनिया के साथ चाय पीने सरपंच कैफे पहुंची थी। रात करीब 11.15 बजे वहां उसकी पुरानी परिचित वैष्णवी लोधी, नेहा और अक्छु पहुंचीं।
आते ही तीनों ने पुराने विवाद को लेकर गाली-गलौज शुरू कर दी। जब आरुही ने विरोध किया तो तीनों ने उसे घेर लिया और बाल पकड़कर लात-घूंसों से मारपीट शुरू कर दी।
विवाद के दौरान वैष्णवी ने किसी नुकीली चीज से उसके दाहिने हाथ की उंगली, बाएं हाथ की हथेली और गाल पर वार कर दिया, जिससे खून बहने लगा।
वहीं नेहा ने जूस की खाली बोतल उठाकर उसके सिर पर हमला किया। बाद में चाकू से हमला किए जाने का भी आरोप लगाया गया है। घटना में आरुही घायल हो गई।
घटना के दौरान मौजूद दोस्तों, कैफे संचालक और आसपास मौजूद लोगों ने बीच-बचाव किया, जिसके बाद तीनों वहां से भाग गईं। जाते-जाते तीने ने पुलिस में शिकायत करने पर जान से मारने की धमकी भी दी।
मामले में एमआईजी पुलिस ने आरुही रघुवंशी निवासी नेहरू नगर की शिकायत पर वैष्णवी लोधी निवासी सुंदर नगर, नेहा और अक्छु के खिलाफ विभिन्न धाराओं में प्रकरण दर्ज कर लिया है।
पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी है और घटना स्थल के आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज भी खंगाले जा रहे हैं।
एमआईजी थाना क्षेत्र का एबी रोड स्थित सरपंच कैफे देर रात रणक्षेत्र में तब्दील हो गया, जब रंजिश को लेकर तीन युवतियों ने एक छात्रा पर हमला कर दिया। आरोप है कि पहले गाली-गलौज हुई, फिर बाल पकड़कर मारपीट की गई और ब्लेड, चाकू व बोतल से हमला कर युवती को घायल कर दिया। एमआईजी पुलिस ने मामले में केस दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।
पुराने विवाद में किया हमला
आरुही का आरोप है कि घटना के समय बैठी थी तभी अक्छू, नेहा आईं और वाद-विवाद के बाद ब्लेड से हमला कर दिया। तभी वैष्णवी भी हाथ में चाकू लेकर आई और हमला कर दिया।
चाकू से बच गई, लेकिन ब्लेड से गाल, हाथ और हथेली और पर चोट आई है। आरुही के मुताबिक वैष्णवी से उसका पुराना विवाद चल रहा था।
कुछ समय पहले वैष्णवी ने उसकी एक दोस्त के साथ की गई मारपीट का उसने विरोध किया था, तभी से आरोपी उससे रंजिश रखने लगी थी। उसी विवाद के चलते हमला किया गया।
संबंधित समाचार

राजघराना संपत्ति विवाद:इनकी आपत्ति पर सुनवाई; इस तारीख को पेश करने होंगे सबूत

चर्चित हत्याकांड में फैसला:प्रेमी और प्रेमिका को मिली फांसी की सजा; कोर्ट में आरोपी बोली- मेरी बच्चियों का ध्यान रखना

मेन रोड पर बिना अनुमति पंडाल लगाने पर हाईकोर्ट सख्त:डीसीपी को किया तलब; अदालत ने पूछा- जब मंजूरी नहीं ली तो सड़क कैसे ब्लॉक हुई?

चार महीने से ज्वाइनिंग का इंतजार:अपर कलेक्टर को संभागायुक्त का नोटिस; तीन दिन में जवाब देने के निर्देश

देखिए वीडियो, शराब पीकर गाली-गलौज और महिलाओं पर अभद्र टिप्पणी करने का आरोप:रहवासियों ने थाने में की शिकायत

आईडीए की इस स्कीम से मुक्त होंगे इतने हजार प्लॉटधारक!:मुख्यमंत्री से होगी जल्द चर्चा, विधायक की पीड़ितों के साथ बेैठक के बाद आंदोलन स्थगित

नए नल कनेक्शन पर रोक:कॉलोनियों को भी नहीं मिलेगा नर्मदा का बल्क कनेक्शन; कम बारिश के बीच नगर निगम का फैसला

देखिए वीडियो, दीपावली से पहले लाड़ली बहनों को तोहफा:सीएम डाॅ. मोहन यादव ने जारी की योजना की किस्त

करोड़पति हेड कांस्टेबल बेनकाब:लोकायुक्त इंदौर-उज्जैन पुलिस की छापेमारी

प्लॉट और फ्लैट के नाम पर 72 लाख की चपत:एरोड्रम में रजिस्ट्री के नाम पर धोखाधड़ी; दोस्त का दिया चेक हो गया बाउंस, फेसबुक लिंक से भी ठगी

12.33 ग्राम एमडी ड्रग्स के साथ पकड़े गए तस्कर का साथी भी हुआ गिरफ्तार:रिषभ से पूछताछ में मयंक उर्फ कृष्णा के नाम का खुलासा

सज्जन वर्मा ने नशे के धंधे पर मंत्री कैलाश विजयवर्गीय को दी नसीहत:पद से इस्तीफा दे दो; दोनों मिलकर लड़ेंगे जनता की लड़ाई

सिंधिया राजघराने की 41 हजार करोड़ की संपत्ति का विवाद फिर उलझ गया

मेट्रोपॉलिटन सिटी में बदल रहा है मालवा:मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा- सिंहस्थ 2028 के लिहाज से इंदौर-उज्जैन में होटल सुविधाएं जरूरी

माता और महाकाल के जयघोष के साथ महाप्रसादी का वितरण:नवरात्रि महापर्व के पावन अवसर पर 10 दिवसीय महोत्सव

राजस्थानी संस्कृति की झलक:बालिकाओं ने गरबा और नृत्य से दिखाई

इस योजना में जुड़ सकते हैं नए नाम:फिर खुल सकता है पोर्टल; मंत्री ने दिया बड़ा बयान, छूटी हुई महिलाओं की संख्या का आकलन करने के निर्देश

‘खम्मा रे खम्मा’ की धुन पर झूमे गरबा प्रेमी

मां कूष्मांडा:एक मुस्कान; जो अंधकार को सृष्टि में बदल देती है

स्कूली बालिकाओं का किया गया निःशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण:शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय संयोगितागंज में फैमिली प्लानिंग एसोसिएशन ऑफ इंडिया का आयोजन
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!