खबर
Top News

युवक ने की आत्महत्या: फांसी लगाकर दी जान; महिला पर प्रताड़ना का आरोप

Khulasa First

KHULASA FIRST

संवाददाता

24 सितंबर 2026, 11:34 am
शेयर करें:
युवक ने की आत्महत्या

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
शहर के छत्रीपुरा थाना क्षेत्र के बारा भाई मोहल्ले में बुधवार को 35 वर्षीय युवक ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। मृतक के परिजनों ने क्षेत्र की एक महिला पर कर्ज और ब्याज के लेन-देन को लेकर लगातार मानसिक रूप से प्रताड़ित करने और जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

बच्चों ने पिता को फंदे पर लटका देखा
मृतक की पहचान सुरेंद्र पुत्र सुनील निवासी बारा भाई मोहल्ला के रूप में हुई है। परिजनों के मुताबिक, सुरेंद्र के बच्चों ने उसे फंदे पर लटका देखा। इसके बाद उन्होंने बड़े पिता गणेश को घटना की जानकारी दी।

सुरेंद्र पेंटर और ढोल वादक का काम करता था। उसके परिवार में दो बेटे और एक बेटी हैं। घटना की सूचना मिलने के बाद घर में मातम का माहौल है।

40 हजार रुपए उधार लिए थे
सुरेंद्र के बड़े भाई गणेश ने पुलिस को बताया कि इलाके में रहने वाली भूरी नाम की महिला ब्याज पर रुपए देने का काम करती है। करीब तीन महीने पहले सुरेंद्र ने उससे 40 हजार रुपए उधार लिए थे।

परिवार का दावा है कि सुरेंद्र ने यह रकम ब्याज सहित वापस कर दी थी। हालांकि, महिला का कहना था कि अभी 8 हजार रुपए और देना बाकी है। इसी रकम को लेकर दोनों पक्षों के बीच विवाद चल रहा था।

बुधवार को बुलाकर अपमानित करने का आरोप
परिजनों के मुताबिक, इसी लेन-देन के सिलसिले में बुधवार को भूरी ने सुरेंद्र को बुलाया था। परिवार का आरोप है कि वहां उसे अपमानित किया गया और लगातार रकम चुकाने के लिए दबाव बनाया जा रहा था।

परिजनों ने महिला पर सुरेंद्र को मानसिक रूप से प्रताड़ित करने और जान से मारने की धमकी देने का भी आरोप लगाया है। हालांकि, इन आरोपों की पुलिस जांच कर रही है।

पुलिस ने शुरू की जांच
घटना की सूचना मिलने के बाद छत्रीपुरा पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया है। पुलिस के मुताबिक, परिजनों के बयान दर्ज किए जा रहे हैं।

महिला पर लगाए गए मानसिक प्रताड़ना और धमकी के आरोपों की भी जांच की जा रही है। पुलिस का कहना है कि जांच में सामने आने वाले तथ्यों और साक्ष्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

संबंधित समाचार

MP में फिर बदला मौसम का मिजाज
Top News

MP में फिर बदला मौसम का मिजाज:दो दिन भारी बारिश का अलर्ट; आज इन जिलों में चेतावनी

34 minutes ago
किसानों के नाम पर करोड़ों का पॉलीहाउस लोन घोटाला
Top News

किसानों के नाम पर करोड़ों का पॉलीहाउस लोन घोटाला:बिना निर्माण निकाली रकम; EOW ने 11 लोगों पर दर्ज किया केस

44 minutes ago
नौकरी का झांसा देकर छात्रा से ठगी
Top News

नौकरी का झांसा देकर छात्रा से ठगी:इंस्टाग्राम पर विज्ञापन देखकर किया था संपर्क; बहाना बनाकर कई बार रुपए ट्रांसफर करवाए

about 1 hour ago
शहर में इस दिन निकलेगा झांकियों का कारवां
Top News

शहर में इस दिन निकलेगा झांकियों का कारवां:22 से ज्यादा तैयार; लोगों में भारी उत्साह,103 साल से चली आ रही परंपरा

about 1 hour ago
चलती स्लीपर बस में लगी भीषण आग
Top News

चलती स्लीपर बस में लगी भीषण आग:9 लोग जिंदा जले; 19 चालान फिर भी सड़क पर दौड़ रही थी बस

about 2 hours ago
1000 बिस्तर के अस्पताल में मरीज की मौत
Top News

1000 बिस्तर के अस्पताल में मरीज की मौत:4 घंटे तक नहीं मिला इलाज; डॉक्टरों-स्टाफ के पीछे भागती रही पत्नी, तड़प-तड़पकर तोड़ा दम

about 18 hours ago
मध्य प्रदेश में 6 महीने टल सकते हैं निकाय चुनाव
Top News

मध्य प्रदेश में 6 महीने टल सकते हैं निकाय चुनाव:सामने आई बड़ी वजह

about 18 hours ago
हजारों लीटर थिनर का टैंकर पकड़ाया
Top News

हजारों लीटर थिनर का टैंकर पकड़ाया:रिहायशी इलाके में चल रहा था भंडारण का खेल; गोदाम और फैक्ट्री की सील

about 19 hours ago
पति के बाद पत्नी भी अनशन पर
Top News

पति के बाद पत्नी भी अनशन पर:नगर निगम गेट के बाहर बैठीं; बोलीं- अधिकारी अपने कर्तव्यों का पालन करें

about 19 hours ago
हेड कॉन्स्टेबल के पति का शव पेड़ से लटका मिला
Top News

हेड कॉन्स्टेबल के पति का शव पेड़ से लटका मिला:कपड़ों में मिला सुसाइड नोट; पत्नी ने दर्ज कराई थी पीटने की शिकायत

about 19 hours ago
आश्रम तोड़ने पहुंची जेसीबी का फूलमाला से स्वागत
Top News

आश्रम तोड़ने पहुंची जेसीबी का फूलमाला से स्वागत:संत ने दी इतनी जमीन; चौड़ी होगी सड़क

about 20 hours ago
नीलोफर हत्याकांड
Top News

नीलोफर हत्याकांड:30 दिन बाद भी पुलिस के हाथ खाली; आरोपी सोशल मीडिया पर स्टेटस लगाकर दे रहा धमकियां, परिजनों ने उठाए कार्रवाई पर सवाल

about 20 hours ago
बंद मकान का ताला तोड़कर जेवर चोरी
Top News

बंद मकान का ताला तोड़कर जेवर चोरी:खिड़की टूटी मिली; दो दिन बाद एफआईआर

about 20 hours ago
एमपी में रविवार को भी खुलेंगे बैंक
Top News

एमपी में रविवार को भी खुलेंगे बैंक:इस कारण सरकार ने लिया बड़ा फैसला

about 20 hours ago
डोल ग्यारस में खूनी वारदात
Top News

डोल ग्यारस में खूनी वारदात:डीजे पर नाचने के दौरान विवाद; युवक की चाकू मारकर हत्या, एक घायल

about 20 hours ago
घाट की ढलान पर भिड़े इतने वाहन
Top News

घाट की ढलान पर भिड़े इतने वाहन:मुंबई-आगरा फोरलेन पर लगा लंबा जाम; टक्कर के बाद मौके पर अफरा-तफरी मची

about 21 hours ago
छेड़छाड़ से परेशान युवती ने की खुदकुशी की कोशिश
Top News

छेड़छाड़ से परेशान युवती ने की खुदकुशी की कोशिश:आरोपी की धमकी से थी परेशान; अस्पताल से छुट्टी मिलते ही थाने पहुंची

about 21 hours ago
देखिए वीडियो
Top News

देखिए वीडियो:105 साल पुरानी अखाड़ा जुलूस परंपरा पर विवाद; पुलिस कार्रवाई से नाराज समाजजन

about 21 hours ago
एमपी बीजेपी में बड़ी नियुक्ति
Top News

एमपी बीजेपी में बड़ी नियुक्ति:इनको मिली प्रदेश मीडिया प्रभारी की जिम्मेदारी; मुख्यमंत्री से चर्चा के बाद फैसला

about 21 hours ago
विधायक बोलीं गरबे के बाद विधर्मियों के साथ जाती हैं लड़कियां
Top News

विधायक बोलीं गरबे के बाद विधर्मियों के साथ जाती हैं लड़कियां:अगले साल 9 लाख बच्चों को जन्म देती हैं; गैर-हिंदुओं की एंट्री पर रोक लगे

about 21 hours ago

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!