युवक ने की आत्महत्या: बहन के घर फांसी लगाकर दी जान; परिवार ने इन पर लगाए प्रताड़ना के आरोप, पुलिस की कार्रवाई भी सवालों के घेरे में
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
शहर के गांधी नगर थाना क्षेत्र में पंडिताई करने वाले पंडित कृष्ण द्वारा आत्महत्या करने का मामला सामने आया है। जानकारी के अनुसार, कृष्ण ने ग्वालियर स्थित अपनी बहन के घर फांसी लगाकर जान दे दी। इस घटना के बाद परिजनों में कोहराम मच गया है। आरोप है कि यदि पुलिस समय रहते मामले की सही और निष्पक्ष जांच करती, तो शायद पंडित कृष्ण की जान बचाई जा सकती थी।
यह है पूरा मामला
सूत्रों व परिजनों से मिली जानकारी के अनुसार, बड़ा बांगड़दा क्षेत्र के रसूखदार जितेंद्र सोलंकी, सुनील सोलंकी, चेतन सोलंकी और उनके साथियों द्वारा पंडित कृष्ण को लंबे समय से मानसिक व शारीरिक रूप से प्रताड़ित किया जा रहा था। बताया जा रहा है कि सोलंकी परिवार की बेटी अपने परिवार के साथ नहीं रहना चाहती थी और वह अपनी मर्जी से घर से अलग हो गई थी।
लगातार धमकियां दी जाने लगीं
हालांकि, सोलंकी परिवार को संदेह था कि लड़की के इस कदम के पीछे पंडित कृष्ण के साथ उसकी दोस्ती मुख्य वजह है। इसी रंजिश और शक के आधार पर सोलंकी परिवार और उनके गुंडों ने पंडित कृष्ण को डराना-धमकाना शुरू कर दिया तथा उसे जान से मारने की लगातार धमकियां दी जाने लगीं।
परिजनों को दी धमकी
दबंगों का खौफ इस कदर हावी था कि जब पंडित कृष्ण की माताजी गंभीर अवस्था में इंदौर के एरोड्रम रोड स्थित दर्श हॉस्पिटल में एडमिट थीं, उस दौरान भी दबंगों की गुंडागर्दी बंद नहीं हुई। आरोप है कि सोलंकी परिवार के इशारे पर 4 गाड़ियों में भरकर आए गुंडों ने अस्पताल परिसर के भीतर पहुंचकर पंडित कृष्ण और उनके परिजनों को गंभीर परिणाम भुगतने की खुली धमकी दी थी। इस घटना से पंडित कृष्ण अत्यधिक दहशत में आ गए थे।
पुलिस पर लगे गंभीर आरोप
पीड़ित पक्ष का आरोप है कि मामले में इंदौर पुलिस की भूमिका भी संदिग्ध रही। शिकायत के बावजूद पुलिस ने समय रहते उचित कदम नहीं उठाया। इतना ही नहीं, पुलिस के एक अधिकारी पर लड़की द्वारा दिए गए आवेदन के आधार पर सोलंकी परिवार के पक्ष में काम करने और पंडित कृष्ण पर अनुचित दबाव बनाने के गंभीर आरोप लगे हैं। पुलिस की इस एकतरफा कारववाई और दबंगों के लगातार बढ़ते दबाव के कारण पंडित कृष्ण मानसिक रूप से पूरी तरह टूट चुके थे।
ग्वालियर जाकर उठाया कदम
इंदौर में अपनी और परिजनों की जान पर मंडराते खतरे को देखते हुए पंडित कृष्ण ग्वालियर स्थित अपनी बहन के घर चले गए थे। लेकिन खौफ और प्रताड़ना का साया उनका पीछा नहीं छोड़ रहा था। आखिरकार गहराते तनाव और दहशत से हारकर उन्होंने मौत का रास्ता चुन लिया।
सख्त कानूनी कार्रवाई की मांग
घटना की जानकारी मिलते ही क्षेत्र में आक्रोश का माहौल है। परिजनों ने दोषी सोलंकी परिवार (जितेंद्र सोलंकी, सुनील सोलंकी, चेतन सोलंकी) और उनके गुंडों पर आत्महत्या के लिए उकसाने का मामला दर्ज कर सख्त से सख्त कानूनी कार्रवाई करने तथा पक्षपाती पुलिसकर्मियों की जांच की मांग की है।
संबंधित समाचार

चार ठग फिर से हुए गिरफ्तार:सायबर फ्रॉड की रकम के लिए बैंक खाते करवाते थे उपलब्ध

पटवारी का सरकार पर हमला:मुद्दा पैसा नहीं; छात्रों की आवाज है, शिक्षा-रोजगार की कड़ी कमजोर

शिव-पार्वती की कृपा और गणपति बप्पा का आगमन:जब एक साथ आ रहे बप्पा और तीज; यह योग सालों बाद बन रहा

पुलिस कमिश्नर का एक्शन:12 बदमाशों पर कार्रवाई; छह कुख्यात बदमाश जिलाबदर

कार में जिंदा जल जाता ड्राइवर पुलिसकर्मियों ने बचाई जान:शॉर्ट सर्किट से आग की आशंका; कांच फोड़कर निकाला बाहर

देखिये वीडियो, TET-OPS को लेकर शिक्षकों ने खोला मोर्चा:राजबाड़ा से शुरू हुआ आंदोलन; कर रहे हैं ये मांग

देखिए वीडियो:जहरीली शराब कांड में दूसरे शॉर्ट एनकाउंटर पर मुख्यमंत्री ने चेताया; अपराधी के खिलाफ ऐसी ही सख्त कार्रवाई होगी

गोदाम में लगी भीषण आग:झुलसने से 2 लोगों की मौत; 15 दमकल गाड़ियां मौके पर पहुंची

मंदिर विवाद में हवन:साध्वी बोलीं; प्रशासन को आए सद्बुद्धि, 2 दिन बाद अनशन-धरने की चेतावनी

अंडरग्राउंड मेट्रो पर विरोध तेज:सड़क पर उतरे रहवासी; बोले- घनी बस्तियों से नहीं, वैकल्पिक मार्ग से निकले लाइन

बॉण्ड पोस्टिंग की मेरिट में बड़ा खेल:इतने छात्रों के अंक बदले; इन्हीं से मिली गांवों में पोस्टिंग

ट्रैफिक साथी पर शिकायत... सड़क पर तुरंत एक्शन:4110 में से 4081 का निराकरण; जाम और यातायात में बाधा पर मौके पर पहुंच रही टीमें

लापरवाही से हादसा:भंवरकुआं की इंद्रपुरी कॉलोनी में एल्युमिनियम सेक्शन कमजोर होने से गिरा स्ट्रक्चर

ब्राउन शुगर के साथ तस्कर रिक्शा चालक गिरफ्तार:कमर बैग में छिपाकर रखा 18.8 ग्राम मादक पदार्थ

गन्नू महाराज पार्षद से बोले- ‘कई आए, कई गए…तेरे जैसे’:भजन गायक पर सरकारी जमीन पर कार पार्किंग का आरोप

पटरी पर बाघ आया तो थमेगी ट्रेन:रेल लाइन पर 20-30 KM की स्पीड; सुरंग-अंडरपास से बनेगा वन्यजीव कॉरिडोर

दो किलो माल के साथ रसीला गिरफ्तार:नशे की लत ने बनाया तस्कर; जल्दी अमीर बनने की चाह में बदनावर से खरीदकर शहर में छोटी पुड़ियों में बेचता था गांजा

फिर विवादों में खान सर:कई लड़कियों के शोषण का आरोप; इस कोचिंग के डायरेक्टर बोले- 7-8 लड़कियां मेरे संपर्क में

मोबाइल से हो रहा सनपाल के सट्टा साम्राज्य का खुलासा:जांच में आईडी से सट्टा खिलाने का दावा भी सामने आया; पुराने केस में 23.02 लाख नकद मिलने के बाद डिजिटल सबूतों पर फोकस

प्रेमी का सरेंडर:शराब के नशे में प्रेमिका ने खुद लगाई थी फांसी; घबराकर शव छोड़ भागा था
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!