यातायात पुलिस के दावों की खुली पोल: दीपावली से पहले जाम के हवाले इंदौर; कंट्रोल रूम से मिला दो टूक जवाब- त्योहार है जाम तो लगेगा ही
KHULASA FIRST
संवाददाता

संजू बंजारिया, खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
शहर में दीपावली के त्योहार से पहले बाजारों में उमड़ी भीड़ के बीच शहर की यातायात व्यवस्था चरमरा गई है। यातायात पुलिस के शहर को जाम से मुक्त रखने के दावे सड़कों पर दम तोड़ते नजर आ रहे हैं।
जिम्मेदारों की सक्रियता नजर नहीं आ रही
मध्य क्षेत्र की प्रमुख सड़कों पर वाहन चालकों को रेंग-रेंगकर निकलना पड़ा, लेकिन यातायात व्यवस्था संभालने वाले जिम्मेदारों की सक्रियता नजर नहीं आ रही है।
त्योहार है जाम तो लगेगा ही
इन हालात से परेशान शहर के नागरिकों ने जब जाम से निजात दिलाने के लिए पुलिस कंट्रोल रूम को सूचना दी तो वहां से मदद का भरोसा देने के बजाय दो टूक जवाब मिला- जाम तो लगेगा, त्योहारों का टाइम है।
कई प्रमुख इलाकों में जाम के हालात नजर आए
यह जवाब यातायात व्यवस्था की हकीकत और जिम्मेदारों की कार्यशैली पर बड़ा सवाल खड़ा करता है।
खुलासा फर्स्ट की टीम ने शहर के मध्य क्षेत्र का जायजा लिया तो कोठारी मार्केट, छोगालाल लाल उस्ताद मार्ग, रिवर साइड रोड़, सियागंज, जेल रोड चौराहा, जवाहर मार्ग और एमजी रोड सहित कई प्रमुख इलाकों में जाम के हालात नजर आए।
इंतजाम नाकाफी नजर आए
सड़कों पर वाहनों की कतारें लगी रहीं और वाहन चालक आगे बढ़ने के लिए जूझते रहे। दीपावली जैसे बड़े त्योहार पर बाजारों में भीड़ बढ़ने की जानकारी पहले से होने के बावजूद यातायात व्यवस्था को सुचारू रखने के इंतजाम नाकाफी नजर आए।
जाम में फंसे लोगों को उम्मीद थी कि कंट्रोल रूम पर सूचना देने से यातायात पुलिस मौके पर पहुंचेगी और रास्ता खुलवाएगी। लेकिन नागरिकों के मुताबिक, कंट्रोल रूम ऑपरेटर का जवाब था कि त्योहार के समय जाम तो लगेगा ही।
सवाल यह है कि जब त्योहारों पर बाजारों में भीड़ और वाहनों का दबाव बढ़ना तय है, तो यातायात पुलिस की जिम्मेदारी भीड़ के आगे हाथ खड़े करना है या व्यवस्था बनाकर लोगों को राहत देना?
जहां पुलिस मौजूद, वहां भी नियमों की उड़ती धज्जियां
शहर के कई हिस्सों में यातायात पुलिस के अधिकारी और कर्मचारी सड़कों पर सक्रिय नजर नहीं आए। खास बात यह कि जहां पुलिसकर्मी मौजूद थे, वहां भी वाहन चालक नियमों को ताक पर रखकर तिरछे और बेतरतीब तरीके से वाहन घुसाते रहे।
इससे जाम की स्थिति और बिगड़ती रही। ऐसे में सवाल उठता है कि मौके पर पुलिस की मौजूदगी के बावजूद यातायात नियमों का पालन क्यों नहीं कराया जा रहा है?
रोज प्रेस विज्ञप्ति, सड़क पर व्यवस्था बेहाल!
यातायात पुलिस रोजाना शाम को प्रेस विज्ञप्ति जारी कर अपनी सक्रियता और कार्रवाई का बखान करती है, लेकिन त्योहार के दौरान मध्य क्षेत्र में बने जाम के हालात इन दावों की जमीनी हकीकत सामने ला रहे हैं।
नागरिकों को सुचारू यातायात चाहिए, न कि केवल कार्रवाई के आंकड़े और उपलब्धियों का प्रचार। यदि प्रमुख बाजारों और व्यस्त मार्गों पर वाहन घंटों जाम में फंसे रहें, तो यातायात व्यवस्था के दावों का आम लोगों को क्या फायदा?
संबंधित समाचार

टेक्नो पार्टी में जमकर झूमे अर्धनग्न नशेड़ी युवक-युवती और नाबालिग:शराब, गांजा, चरस, कोकीन और एमडी ड्रग्स के सेवन का आरोप

वीडियो देखिये, खड़गे की टिप्पणी पर भोपाल में BJP का हंगामा:कांग्रेस दफ्तर घेरने पहुंचे कार्यकर्ता; पुलिस ने चलाई वाटर कैनन, भाजपा-कांग्रेस कार्यकर्ता आमने-सामने

खरीदी घोटालों में ऑडिट विभाग की चुप्पी भी जांच के दायरे में आई

पानी बहाया तो कटेगा चालान:सुबह-सुबह सड़कों पर उतरे महापौर दीपावली तक चलेगा निगरानी अभियान

आदेशों की अनदेखी पर हाईकोर्ट का सख्त रवैया:महू के एसडीएम पर 50 हजार की कॉस्ट; इंदौर बेंच ने कहा- अर्ध-न्यायिक अधिकारी का ऐसा आचरण उचित नहीं

नर्मदा किनारे मिले इंदौर के सैकड़ों वोटर आईडी:सज्जन सिंह वर्मा ने उठाए सवाल

पहले धर्मपत्नी से साझा किया अपना संकल्प फिर आस्था की राह पर निकले दिग्विजय सिंह:खुलासा फर्स्ट से बातचीत में बोलीं अमृता- यह देश और समाज के लिए संकल्प

वीडियो देखिये, हिंदू उत्सव समिति के अध्यक्ष का मुंह काला किया:एक समुदाय पर कथित टिप्पणी को लेकर नाराजगी; यह है पूरा मामला

सीएम राइज स्कूल निर्माण के दौरान हादसा:अचानक छत गिरने से मचा हड़कंप; जांच में जुटे अधिकारी

छह दिन दीपावली का उत्सव:छाई खुशियों की रौनक; बाजारों में बढ़ने लगी चहल-पहल

बच्चों के बीच विवाद के बाद देवर और भाभी के बीच क्या हुआ:गुस्से में भाभी ने देवर के निजी अंग पर दांतों से काटा; घायल की पत्नी ने पुलिस को की शिकायत

कारोबार पर खड़े हुए सवाल:थोक के बाद अब खेरची

पटाखा कारोबार में लापरवाही का बारूद:सुरक्षा इंतजामों की खुल रही पोल

नर्मदा नल-जल योजना के पाइप चोरी करने वाले गिरोह का खुलासा:चार आरोपी गिरफ्तार; लाखों का मशरूका जब्त

सऊ दी में फंसे इंदौर-भोपाल के 120 से अधिक लोग शामिल:उमराह करने गए थे; उड़ानें रद्द होने से रोजाना ₹4-5 हजार का अतिरिक्त खर्च

डिवाइडर से टकराकर कार में आग:4 युवक जिंदा जले

टेलीकॉम मैन्युफैक्चरिंग जोन का भूमिपूजन दूसरी बार टला:अब दिवाली बाद आएंगे अमित शाह; 29 अक्टूबर को प्रस्तावित था कार्यक्रम

‘डायरी सिस्टम’ से बिकती रही शराब जिम्मेदार रहे मौन

अब 100 प्रतिशत इथेनॉल से भी चलेंगी कारें:केंद्र सरकार ने E100 फ्यूल को दी मंजूरी; केवल इन गाड़ियों में यूज होगा

अमित शाह मानहानि केस में राहुल गांधी बरी:सुल्तानपुर कोर्ट ने 16 मिनट में सुनाया फैसला; 8 साल पुराने मामले में भाजपा नेता की शिकायत खारिज
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!