खबर
Top News

नर्मदा किनारे मिले इंदौर के सैकड़ों वोटर आईडी: सज्जन सिंह वर्मा ने उठाए सवाल

Khulasa First

KHULASA FIRST

संवाददाता

26 अक्टूबर 2026, 5:07 pm
शेयर करें:
नर्मदा किनारे मिले इंदौर के सैकड़ों वोटर आईडी

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
मंडलेश्वर में नर्मदा नदी के किनारे इंदौर शहर के राऊ और इंदौर-4 विधानसभा क्षेत्रों के सैकड़ों वोटर आईडी कार्ड मिलने का मामला सामने आने के बाद प्रदेश की सियासत गर्मा गई है। इस घटना को लेकर कांग्रेस ने आक्रामक रुख अपनाते हुए मध्य प्रदेश निर्वाचन आयोग और राज्य सरकार को कटघरे में खड़ा किया है।

पूर्व मंत्री एवं कांग्रेस नेता सज्जन सिंह वर्मा ने इस घटना पर तीखी प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि इंदौर के राऊ और विधानसभा क्षेत्र क्रमांक 4 के मतदाताओं के पहचान पत्र इतनी बड़ी संख्या में मंडलेश्वर तक पहुंचना और वहां फेंका जाना बेहद गंभीर मामला है।

यह महज लापरवाही नहीं, बल्कि मतदाताओं के अधिकारों और चुनावी प्रक्रिया की पवित्रता के साथ सीधा खिलवाड़ है। उन्होंने सवाल उठाया कि इन क्षेत्रों के मतदाताओं के ये कार्ड वहां तक कैसे पहुंचे और इसके पीछे किसका हाथ है।

सज्जन सिंह वर्मा ने आरोप लगाया कि प्रदेश में वोट चोरी के जरिए भाजपा की सरकार बनाई गई है। उन्होंने मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार से मांग की कि मतदाता सूची की सुरक्षा और चुनावी पारदर्शिता सुनिश्चित करने की जिम्मेदारी तय की जाए तथा इस पूरे प्रकरण की तत्काल निष्पक्ष जांच कराई जाए। साथ ही यह भी घोषणा की गई कि आगामी दिनों में राष्ट्रीय स्तर पर इन मुद्दों को मजबूती से उठाया जाएगा।

इस गंभीर घटनाक्रम को लेकर कांग्रेस पार्टी ने प्रशासन और निर्वाचन आयोग से स्पष्ट मांग की है कि राऊ और इंदौर-4 विधानसभा क्षेत्र के बरामद सभी वोटर आईडी कार्डों का सत्यापन कर संबंधित मतदाताओं की पहचान की जाए।

पार्टी ने मांग रखी है कि इस पूरी लापरवाही या संलिप्तता में शामिल लोगों के खिलाफ कठोर कानूनी कार्रवाई की जाए और जांच के निष्कर्ष जनता के सामने सार्वजनिक किए जाएं।

संबंधित समाचार

टेक्नो पार्टी में जमकर झूमे अर्धनग्न नशेड़ी युवक-युवती और नाबालिग
Top News

टेक्नो पार्टी में जमकर झूमे अर्धनग्न नशेड़ी युवक-युवती और नाबालिग:शराब, गांजा, चरस, कोकीन और एमडी ड्रग्स के सेवन का आरोप

1 minute ago
वीडियो देखिये, खड़गे की टिप्पणी पर भोपाल में BJP का हंगामा
Top News

वीडियो देखिये, खड़गे की टिप्पणी पर भोपाल में BJP का हंगामा:कांग्रेस दफ्तर घेरने पहुंचे कार्यकर्ता; पुलिस ने चलाई वाटर कैनन, भाजपा-कांग्रेस कार्यकर्ता आमने-सामने

7 minutes ago
खरीदी घोटालों में ऑडिट विभाग की चुप्पी भी जांच के दायरे में आई
Top News

खरीदी घोटालों में ऑडिट विभाग की चुप्पी भी जांच के दायरे में आई

11 minutes ago
यातायात पुलिस के दावों की खुली पोल
Top News

यातायात पुलिस के दावों की खुली पोल:दीपावली से पहले जाम के हवाले इंदौर; कंट्रोल रूम से मिला दो टूक जवाब- त्योहार है जाम तो लगेगा ही

14 minutes ago
पानी बहाया तो कटेगा चालान
Top News

पानी बहाया तो कटेगा चालान:सुबह-सुबह सड़कों पर उतरे महापौर दीपावली तक चलेगा निगरानी अभियान

15 minutes ago
आदेशों की अनदेखी पर हाईकोर्ट का सख्त रवैया
Top News

आदेशों की अनदेखी पर हाईकोर्ट का सख्त रवैया:महू के एसडीएम पर 50 हजार की कॉस्ट; इंदौर बेंच ने कहा- अर्ध-न्यायिक अधिकारी का ऐसा आचरण उचित नहीं

19 minutes ago
पहले धर्मपत्नी से साझा किया अपना संकल्प फिर आस्था की राह पर निकले दिग्विजय सिंह
Top News

पहले धर्मपत्नी से साझा किया अपना संकल्प फिर आस्था की राह पर निकले दिग्विजय सिंह:खुलासा फर्स्ट से बातचीत में बोलीं अमृता- यह देश और समाज के लिए संकल्प

33 minutes ago
वीडियो देखिये, हिंदू उत्सव समिति के अध्यक्ष का मुंह काला किया
Top News

वीडियो देखिये, हिंदू उत्सव समिति के अध्यक्ष का मुंह काला किया:एक समुदाय पर कथित टिप्पणी को लेकर नाराजगी; यह है पूरा मामला

35 minutes ago
सीएम राइज स्कूल निर्माण के दौरान हादसा
Top News

सीएम राइज स्कूल निर्माण के दौरान हादसा:अचानक छत गिरने से मचा हड़कंप; जांच में जुटे अधिकारी

35 minutes ago
छह दिन दीपावली का उत्सव
Top News

छह दिन दीपावली का उत्सव:छाई खुशियों की रौनक; बाजारों में बढ़ने लगी चहल-पहल

39 minutes ago
बच्चों के बीच विवाद के बाद देवर और भाभी के बीच क्या हुआ
Top News

बच्चों के बीच विवाद के बाद देवर और भाभी के बीच क्या हुआ:गुस्से में भाभी ने देवर के निजी अंग पर दांतों से काटा; घायल की पत्नी ने पुलिस को की शिकायत

about 1 hour ago
कारोबार पर खड़े हुए सवाल
Top News

कारोबार पर खड़े हुए सवाल:थोक के बाद अब खेरची

about 1 hour ago
पटाखा कारोबार में लापरवाही का बारूद
Top News

पटाखा कारोबार में लापरवाही का बारूद:सुरक्षा इंतजामों की खुल रही पोल

about 1 hour ago
नर्मदा नल-जल योजना के पाइप चोरी करने वाले गिरोह का खुलासा
Top News

नर्मदा नल-जल योजना के पाइप चोरी करने वाले गिरोह का खुलासा:चार आरोपी गिरफ्तार; लाखों का मशरूका जब्त

about 1 hour ago
सऊ दी में फंसे इंदौर-भोपाल के 120 से अधिक लोग शामिल
Top News

सऊ दी में फंसे इंदौर-भोपाल के 120 से अधिक लोग शामिल:उमराह करने गए थे; उड़ानें रद्द होने से रोजाना ₹4-5 हजार का अतिरिक्त खर्च

about 1 hour ago
डिवाइडर से टकराकर कार में आग
Top News

डिवाइडर से टकराकर कार में आग:4 युवक जिंदा जले

about 1 hour ago
टेलीकॉम मैन्युफैक्चरिंग जोन का भूमिपूजन दूसरी बार टला
Top News

टेलीकॉम मैन्युफैक्चरिंग जोन का भूमिपूजन दूसरी बार टला:अब दिवाली बाद आएंगे अमित शाह; 29 अक्टूबर को प्रस्तावित था कार्यक्रम

about 1 hour ago
‘डायरी सिस्टम’ से बिकती रही शराब जिम्मेदार रहे मौन
Top News

‘डायरी सिस्टम’ से बिकती रही शराब जिम्मेदार रहे मौन

about 1 hour ago
अब 100 प्रतिशत इथेनॉल से भी चलेंगी कारें
Top News

अब 100 प्रतिशत इथेनॉल से भी चलेंगी कारें:केंद्र सरकार ने E100 फ्यूल को दी मंजूरी; केवल इन गाड़ियों में यूज होगा

about 1 hour ago
अमित शाह मानहानि केस में राहुल गांधी बरी
Top News

अमित शाह मानहानि केस में राहुल गांधी बरी:सुल्तानपुर कोर्ट ने 16 मिनट में सुनाया फैसला; 8 साल पुराने मामले में भाजपा नेता की शिकायत खारिज

about 2 hours ago

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!