दिनदहाड़े युवक की बेरहमी से हत्या: आखरी सांस थमने तक चाकू मारते रहे बदमाश; इलाके में मची अफरा-तफरी
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, जबलपुर।
शाहीनाका इलाके में मंगलवार दोपहर हुई एक सनसनीखेज वारदात ने शहर की सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए। दिनदहाड़े बाइक से घर लौट रहे 24 वर्षीय आयुष गुप्ता साहू पर आधा दर्जन युवकों ने बीच सड़क हमला कर दिया।
हमलावर तब तक चाकू मारते रहे, जब तक वह सड़क पर लहूलुहान होकर गिर नहीं पड़ा।
ताबड़तोड़ हमला शुरू कर दिया
घटना दोपहर करीब 2 बजे अंबा टेंट हाउस के पास हुई। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, दो बाइक और एक एक्टिवा पर पहुंचे युवकों ने पहले आयुष को रोका और फिर अचानक उस पर ताबड़तोड़ हमला शुरू कर दिया।
इलाके में मची अफरा-तफरी
भीड़ तमाशबीन बनी रही और इलाके में अफरा-तफरी मच गई। पूरी वारदात का वीडियो भी सामने आया है, जिसमें 5–6 युवक खुलेआम चाकू लहराते दिखाई दे रहे हैं।
पैसों के लेनदेन को हत्या की वजह माना जा रहा
घायल आयुष को स्थानीय लोग तुरंत मेडिकल कॉलेज लेकर पहुंचे, लेकिन डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। शुरुआती जांच में पैसों के लेनदेन को हत्या की वजह माना जा रहा है।
मृतक के भाई यश साहू का आरोप है कि पिछले छह महीनों से आरोपी लगातार पैसों को लेकर दबाव बना रहे थे और विवाद बढ़ता जा रहा था।
10 युवकों पर हमले का आरोप
परिजनों ने रोहन पटेल, आयुष श्रीपाल, लखन ठाकुर उर्फ काला समेत करीब 10 युवकों पर हमले का आरोप लगाया है। बताया जा रहा है कि आरोपी मांडवा बस्ती के रहने वाले हैं और वारदात के बाद मौके से फरार हो गए।
सीसीटीवी फुटेज खंगाली जा रही
संजीवनी नगर थाना प्रभारी बीडी द्विवेदी ने बताया कि आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज खंगाली जा रही है। पुलिस ने नामजद आरोपियों और उनके साथियों के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर लिया है। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए कई टीमें बनाई गई हैं।
स्थानीय लोगों में डर का माहौल
रिहायशी इलाके में खुलेआम हुई इस हत्या के बाद स्थानीय लोगों में डर का माहौल है। लोगों का कहना है कि यदि भीड़भाड़ वाले इलाके में अपराधी इस तरह वारदात को अंजाम दे सकते हैं, तो आम नागरिक खुद को सुरक्षित कैसे महसूस करें।
संबंधित समाचार

वीडियो देखिए, प्रदर्शन करने पहुंचे सीजेपी नेता हिरासत में:समर्थकों के साथ कर रहे थे नारेबाजी

शोरूम विवाद मामले में बड़ा फैसला:इन पुलिस अधिकारियों को मिली राहत

फैमिली कोर्ट में वकीलों का प्रदर्शन:प्रिंसिपल जज की कार्यशैली पर उठाए सवाल; की ये मांग

आदिवासियों के घर तोड़ने पर सरकार सख्त:केंद्रीय मंत्री के धरने के बाद मुख्यमंत्री ने दिए जांच के आदेश

महंगाई का एक और झटका:इस कंपनी ने बढ़ाए पेट्रोल-डीजल के दाम; इतने रुपए हुआ महंगा

धार्मिक आयोजनों में महिलाओं की सुरक्षा के लिए पुलिस अलर्ट:कमिश्नर ने 15 शक्ति मोबाइल टीमों को किया रवाना; हेल्पलाइन नंबर किए जारी

मारपीट के दो मामले:पति की प्रेमिका पर पत्थर से हमला करने का आरोप; जमीन विवाद में किसान को पीटा

विशेष जूपिटर अस्पताल की क्रूरता ‘पेशेंट’ नहीं ‘मनी फर्स्ट’:मरीज की जान से खिलवाड़; बिना जांच पैर काटने का फरमान और संदिग्ध मौत

माता की भक्ति के साथ महाप्रसादी का वितरण शुरू

भीषण सड़क हादसा:स्कॉर्पियो की टक्कर से मैनेजर और कर्मचारी की मौत

भीड़ में दिखा बदमाश तो एप से तुरंत खुलेगी कुंडली:हवाबाजी करने वाले अपराधियों पर रहेगी तकनीकी नजर

अभिनेता,नेताओं से यारी टोपीबाज पटवा का खेल भारी:सट्टेबाजी के बाद अब मनी लांड्रिंग; हवाला और ब्लैक मनी को व्हाइट करने का गौरखधंधा

सड़क चौड़ीकरण के विरोध में बाजार बंद:व्यापारियों ने किया प्रदर्शन; कहा- रोजाना करोड़ों का कारोबार हो रहा प्रभावित

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने काजीरंगा से आए आठ भैंसों को बाड़े में छोड़ा:कान्हा टाइगर रिजर्व में सौ साल बाद लौटे जंगली भैंसे

नशे में धुत कार चालक ने 3-4 लोगों को मारी टक्कर:लोगों ने पीछा कर आरोपी को पकड़ा; कार में मिली शराब की बोतल

एरोड्रम कांड में अब फुटेज और बयानों की परीक्षा:पुलिसकर्मियों के सस्पेंशन से चार पर कार्रवाई तक कैसे बदली कहानी

आज फिर खुलेगी गैंगस्टर सतीश भाऊ और गुर्गों की जालसाजी की कुंडली:दस्तावेजी साक्ष्यों के साथ दोपहर को होंगे जालसाजी के शिकार राहुल यादव के बयान

बाहर टिकट ब्लैक तो स्टेडियम में हुई मारपीट वीडियो वायरल:लसूड़िया पुलिस ने दो नाबालिगों को पकड़ा, चार टिकट जब्त

देखिये वीडियो, ऑनलाइन सट्टेबाजी-कैसीनो नेटवर्क का खुलासा:एक आरोपी गिरफ्तार; दो की तलाश जारी, लाखों रुपए के प्रीमियम मोबाइल जब्त

भक्ति के रंग गरबे की उमंग:आकर्षक विद्युत सज्जा और हाईटेक सेल्फी पॉइंट बने आकर्षण
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!