खबर
Top News

युवक की बेरहमी से हत्या: बदमाशों ने चाकू और लोहे की रॉड से किया हमला; आक्रोशित लोगों ने किया चक्काजाम

Khulasa First

KHULASA FIRST

संवाददाता

27 जून 2026, 4:30 pm
शेयर करें:
युवक की बेरहमी से हत्या

खुलासा फर्स्ट, मंदसौर।
शहर की अभिनंदन कॉलोनी में शनिवार सुबह 42 वर्षीय रवि माली की चाकू और लोहे की रॉड से हमला कर हत्या कर दी गई। वारदात उस समय हुई जब रवि माली रोज की तरह अपने खेत पर फूल तोड़ने गए थे। पुलिस को आशंका है कि हत्या पुरानी रंजिश और बदले की भावना से की गई है। मृतक का बेटा कुछ महीने पहले हुए एक हत्या के मामले में मुख्य आरोपी है और फिलहाल जेल में बंद है।

खेत पर घेरकर किया हमला
जानकारी के अनुसार, शनिवार सुबह रवि माली अभिनंदन कॉलोनी स्थित अपने खेत पर फूल तोड़ने पहुंचे थे। इसी दौरान 4 से 6 अज्ञात बदमाशों ने उन पर चाकू और लोहे की रॉड से ताबड़तोड़ हमला कर दिया। गंभीर रूप से घायल रवि को अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। वारदात के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए।

हत्या के बाद लोगों का फूटा गुस्सा
घटना की सूचना मिलते ही मृतक के परिजन और माली समाज के लोग बड़ी संख्या में शहर कोतवाली थाने पहुंच गए। इसके बाद प्रदर्शनकारियों ने गांधी चौराहे पर धरना दिया और बाद में युवराज क्लब रोड पर चक्काजाम कर दिया। प्रदर्शन के कारण कई घंटों तक यातायात प्रभावित रहा और पुलिस को वाहनों को वैकल्पिक मार्गों से निकालना पड़ा।

करीब तीन घंटे तक चले प्रदर्शन के बाद एडिशनल एसपी की समझाइश पर धरना समाप्त हुआ। परिजनों और समाजजनों ने कलेक्टर एवं पुलिस अधीक्षक के नाम ज्ञापन सौंपकर हत्याकांड की निष्पक्ष जांच, आरोपियों की शीघ्र गिरफ्तारी और कड़ी कार्रवाई की मांग की।

पुरानी हत्या के बदले की आशंका
पुलिस इस हत्याकांड को पुरानी रंजिश से जोड़कर देख रही है। दरअसल, 5-6 अप्रैल की दरमियानी रात गांधी चौराहे पर 19 वर्षीय अरुण बरगुंडा की चाकू मारकर हत्या कर दी गई थी। उस मामले में पुलिस ने रवि माली के बेटे युवराज और उसके साथी रोहित चौहान को गिरफ्तार किया था, जो वर्तमान में जेल में हैं।

जांच में सामने आया था कि अरुण और युवराज के बीच करीब आठ महीने पहले विवाद हुआ था, जिसमें अरुण ने युवराज को थप्पड़ मार दिया था। इसी रंजिश के चलते कथित तौर पर युवराज ने समझौते के बहाने अरुण को बुलाकर उसकी हत्या कर दी थी। पुलिस अब रवि माली की हत्या को उसी घटना के प्रतिशोध के रूप में भी जांच रही है।

फोरेंसिक टीम ने जुटाए साक्ष्य
घटना की सूचना मिलने पर डायल-112, शहर कोतवाली पुलिस और फोरेंसिक टीम मौके पर पहुंची। टीम ने घटनास्थल से वैज्ञानिक साक्ष्य एकत्र किए। हालांकि मौके से हत्या में प्रयुक्त कोई हथियार बरामद नहीं हुआ है।

आरोपियों की तलाश में कई टीमें रवाना
शहर कोतवाली थाना प्रभारी पुष्पेंद्र सिंह राठौर ने बताया कि सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायल को जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि हत्या चाकू और लोहे की रॉड से की गई है।

पुलिस पुरानी रंजिश सहित सभी संभावित पहलुओं को ध्यान में रखते हुए जांच कर रही है। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए अलग-अलग पुलिस टीमें गठित कर संभावित ठिकानों पर दबिश दी जा रही है।

संबंधित समाचार

श्रद्धालुओं से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली पलटी
Top News

श्रद्धालुओं से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली पलटी:6 की मौत; कई लोग घायल

about 12 hours ago
राहुल गांधी ने मुख्य चुनाव आयुक्त पर साधा निशाना
Top News

राहुल गांधी ने मुख्य चुनाव आयुक्त पर साधा निशाना:बोले- वोट चोरी की; नियुक्ति के समय ही किया था विरोध, सरकार ने उन्हें कानून से ऊपर रखा

about 12 hours ago
देखिये वीडियो, ओंकारेश्वर की धार्मिक-प्राकृतिक विरासत बचाने की मांग
Top News

देखिये वीडियो, ओंकारेश्वर की धार्मिक-प्राकृतिक विरासत बचाने की मांग:अधिवक्ताओं ने संभागायुक्त को सौंपा ज्ञापन; इसको लेकर जताई चिंता

about 13 hours ago
चौड़ाई कांड के बाद बदला मंत्री का अंदाज
Top News

चौड़ाई कांड के बाद बदला मंत्री का अंदाज:पौधारोपण कार्यक्रम में कहा- मीडिया से बात नहीं करूंगा; पढ़ा लिखित भाषण

about 13 hours ago
रफ्तार का कहर
Top News

रफ्तार का कहर:पेड़ से टकराई कार; 2 युवकों की मौत

about 14 hours ago
अवैध कॉलोनी को किया ध्वस्त
Top News

अवैध कॉलोनी को किया ध्वस्त:0.550 हेक्टेयर भूमि से हटाया अतिक्रमण; आरोपियों पर दर्ज है एफआईआर

about 14 hours ago
कॉकरोच पार्टी ने दी आंदोलन की चेतावनी
Top News

कॉकरोच पार्टी ने दी आंदोलन की चेतावनी:मुख्य चुनाव आयुक्त से 48 घंटे में इस्तीफा मांगा; लगाए ये गंभीर आरोप

about 14 hours ago
नशे के नेटवर्क का हुआ खुलासा
Top News

नशे के नेटवर्क का हुआ खुलासा:ड्रग्स के साथ 6 आरोपी गिरफ्तार; फ्लैट में हुए युवक-युवतियों के विवाद की सूचना पर पहुंची थी पुलिस

about 15 hours ago
मिट्टी से मन तक की यात्रा
Top News

मिट्टी से मन तक की यात्रा:प्रतिमा की अनुपस्थिति में बप्पा की उपस्थिति

about 15 hours ago
बैंक के पूर्व मैनेजर पर लाखों की धोखाधड़ी का आरोप
Top News

बैंक के पूर्व मैनेजर पर लाखों की धोखाधड़ी का आरोप:ग्राहक को स्कीम में निवेश का दिया झांसा; दोस्त के खाते में ट्रांसफर कर हड़पे रुपए

about 15 hours ago
अनंत चतुर्दशी से पहले पुलिस कमिश्नर आए एक्शन मोड में
Top News

अनंत चतुर्दशी से पहले पुलिस कमिश्नर आए एक्शन मोड में:नानू, गोलू, काला और दाऊ सहित 7 पर निर्बंधन आदेश

about 15 hours ago
NBEMS ने जारी किया नीट पीजी रिजल्ट
Top News

NBEMS ने जारी किया नीट पीजी रिजल्ट:लाखों अभ्यर्थियों का इंतजार खत्म; यहां चेक करें अपना परिणाम

about 15 hours ago
विधायक उषा ठाकुर बताएं लाखों लड़कियों का आंकड़ा उनके पास कहां से आया है
Top News

विधायक उषा ठाकुर बताएं लाखों लड़कियों का आंकड़ा उनके पास कहां से आया है:महिला कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष रीना बौरासी का पलटवार

about 16 hours ago
एक ही परिवार के 3 सदस्यों की मौत से फैली सनसनी
Top News

एक ही परिवार के 3 सदस्यों की मौत से फैली सनसनी:पेड़ पर फंदे से लटका मिला महिला का शव; कुएं से दो बच्चों की लाशें बरामद

about 16 hours ago
झूठा निकला  पं. धीरेंद्र शास्त्री का ‘पुत्र योग’ संबंधी पर्चा
Top News

झूठा निकला पं. धीरेंद्र शास्त्री का ‘पुत्र योग’ संबंधी पर्चा

about 16 hours ago
यमुना एक्सप्रेस-वे पर बस में जिंदा जले 9 यात्री
Top News

यमुना एक्सप्रेस-वे पर बस में जिंदा जले 9 यात्री:20 से अधिक मुसाफिरों ने कूदकर जान बचाई

about 16 hours ago
8 महीने बाद एमपी भाजपा को मिला नया संगठन महामंत्री
Top News

8 महीने बाद एमपी भाजपा को मिला नया संगठन महामंत्री:इन्हें मिली बड़ी जिम्मेदारी

about 16 hours ago
अमेरिका की धरती पर इंदौर के भविष्य का हो रहा मंथन
Top News

अमेरिका की धरती पर इंदौर के भविष्य का हो रहा मंथन:महापौर पुष्यमित्र भार्गव का तीन सप्ताह का अमेरिकी दौरा; हार्वर्ड से एआई गवर्नेंस तक, ‘विजन-2030’ के लिए वैश्विक अनुभव जुटाने की पहल

about 16 hours ago
चुनाव आयोग के खिलाफ कांग्रेस करेगी प्रदर्शन
Top News

चुनाव आयोग के खिलाफ कांग्रेस करेगी प्रदर्शन:मुख्य निर्वाचन कार्यालय को घेरने का ऐलान; बीजेपी बोली- हार की हताशा में लगाए जा रहे आरोप

about 16 hours ago
अधिकतर लोग ‘काहे खुमर रई’ को समझ रहे ‘काहे को मर रई...’
Top News

अधिकतर लोग ‘काहे खुमर रई’ को समझ रहे ‘काहे को मर रई...’

about 17 hours ago

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!