युवक की बेरहमी से हत्या: पीट-पीटकर उतारा मौत के घाट; एक्सीडेंट का रूप देने की रची साजिश
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, बालाघाट।
रामपायली थाना क्षेत्र में एक युवक की संदिग्ध मौत का मामला महज 24 घंटे में सनसनीखेज हत्या में बदल गया। शुरू में सड़क हादसा लग रही इस घटना का पुलिस ने खुलासा करते हुए आठ आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।
जांच में हुआ खुलासा
मृतक की पहचान 23 वर्षीय तरुण लिल्हारे के रूप में हुई, जिसका शव बुधवार को गर्राबोड़ी के पास मुरझड़ मार्ग पर उसकी बाइक के पास मिला था। शुरुआती तौर पर मामला एक्सीडेंट का माना जा रहा था, लेकिन जांच में सामने आया कि तरुण की मौत सड़क दुर्घटना में नहीं, बल्कि बेरहमी से पीट-पीटकर की गई थी।
एक्सीडेंट का रूप देने की साजिश रची
पुलिस जांच में खुलासा हुआ कि आरोपियों ने पूरी वारदात को एक्सीडेंट का रूप देने की साजिश रची थी। फिल्मी अंदाज में बाइक को घटनास्थल पर इस तरह छोड़ा गया, जिससे मामला दुर्घटना जैसा लगे।
प्रेम प्रसंग सामने आया
लेकिन पुलिस की सतर्कता और तकनीकी साक्ष्यों ने इस झूठी कहानी को बेनकाब कर दिया। इस हत्याकांड के पीछे प्रेम प्रसंग सामने आया है। तरुण का एरवाटोला क्षेत्र की एक युवती से पिछले छह वर्षों से संबंध था और दोनों शादी करना चाहते थे, लेकिन परिवार इसके खिलाफ था। युवती की शादी हाल ही में 5 मई को तय और संपन्न कर दी गई थी।
घटनाक्रम का खुलासा किया
चौंकाने वाली बात यह है कि इस मामले में युवती भी आरोपियों में शामिल पाई गई है। पुलिस ने शादी के वीडियो फुटेज, कॉल डिटेल और अन्य तकनीकी सबूतों के आधार पर पूरे घटनाक्रम का खुलासा किया।
पुलिस की छह विशेष टीमों ने लगातार कार्रवाई करते हुए सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है और उनसे पूछताछ जारी है।
संबंधित समाचार

राजघराना संपत्ति विवाद:इनकी आपत्ति पर सुनवाई; इस तारीख को पेश करने होंगे सबूत

चर्चित हत्याकांड में फैसला:प्रेमी और प्रेमिका को मिली फांसी की सजा; कोर्ट में आरोपी बोली- मेरी बच्चियों का ध्यान रखना

मेन रोड पर बिना अनुमति पंडाल लगाने पर हाईकोर्ट सख्त:डीसीपी को किया तलब; अदालत ने पूछा- जब मंजूरी नहीं ली तो सड़क कैसे ब्लॉक हुई?

चार महीने से ज्वाइनिंग का इंतजार:अपर कलेक्टर को संभागायुक्त का नोटिस; तीन दिन में जवाब देने के निर्देश

देखिए वीडियो, शराब पीकर गाली-गलौज और महिलाओं पर अभद्र टिप्पणी करने का आरोप:रहवासियों ने थाने में की शिकायत

आईडीए की इस स्कीम से मुक्त होंगे इतने हजार प्लॉटधारक!:मुख्यमंत्री से होगी जल्द चर्चा, विधायक की पीड़ितों के साथ बेैठक के बाद आंदोलन स्थगित

नए नल कनेक्शन पर रोक:कॉलोनियों को भी नहीं मिलेगा नर्मदा का बल्क कनेक्शन; कम बारिश के बीच नगर निगम का फैसला

देखिए वीडियो, दीपावली से पहले लाड़ली बहनों को तोहफा:सीएम डाॅ. मोहन यादव ने जारी की योजना की किस्त

करोड़पति हेड कांस्टेबल बेनकाब:लोकायुक्त इंदौर-उज्जैन पुलिस की छापेमारी

प्लॉट और फ्लैट के नाम पर 72 लाख की चपत:एरोड्रम में रजिस्ट्री के नाम पर धोखाधड़ी; दोस्त का दिया चेक हो गया बाउंस, फेसबुक लिंक से भी ठगी

12.33 ग्राम एमडी ड्रग्स के साथ पकड़े गए तस्कर का साथी भी हुआ गिरफ्तार:रिषभ से पूछताछ में मयंक उर्फ कृष्णा के नाम का खुलासा

सज्जन वर्मा ने नशे के धंधे पर मंत्री कैलाश विजयवर्गीय को दी नसीहत:पद से इस्तीफा दे दो; दोनों मिलकर लड़ेंगे जनता की लड़ाई

सिंधिया राजघराने की 41 हजार करोड़ की संपत्ति का विवाद फिर उलझ गया

मेट्रोपॉलिटन सिटी में बदल रहा है मालवा:मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा- सिंहस्थ 2028 के लिहाज से इंदौर-उज्जैन में होटल सुविधाएं जरूरी

माता और महाकाल के जयघोष के साथ महाप्रसादी का वितरण:नवरात्रि महापर्व के पावन अवसर पर 10 दिवसीय महोत्सव

राजस्थानी संस्कृति की झलक:बालिकाओं ने गरबा और नृत्य से दिखाई

इस योजना में जुड़ सकते हैं नए नाम:फिर खुल सकता है पोर्टल; मंत्री ने दिया बड़ा बयान, छूटी हुई महिलाओं की संख्या का आकलन करने के निर्देश

‘खम्मा रे खम्मा’ की धुन पर झूमे गरबा प्रेमी

मां कूष्मांडा:एक मुस्कान; जो अंधकार को सृष्टि में बदल देती है

स्कूली बालिकाओं का किया गया निःशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण:शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय संयोगितागंज में फैमिली प्लानिंग एसोसिएशन ऑफ इंडिया का आयोजन
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!