नदी में मिला युवक का शव: तीन दिन से था लापता; पुलिस की कार्रवाई पर उठे सवाल, परिजनों ने बॉडी रखकर किया चक्काजाम
KHULASA FIRST
संवाददाता
खुलासा फर्स्ट, देवास।
जिले के ग्राम आनंदपुर डूंगरिया से सनसनीखेज खबर आई है। यहां 28 वर्षीय रवि मौर्य का शव आज सुबह शिप्रा नदी से बरामद हुआ। शव मिलने की खबर के बाद क्षेत्र में तनाव फैल गया।
लापता होने की जानकारी
परिजनों के अनुसार, रवि बीते तीन दिनों से घर नहीं लौटा था। वह घर से पीलिया की दवा लाने के बहाने शिप्रा नदी की ओर गया था, लेकिन वापस नहीं लौटा। इस संबंध में परिजनों ने बीएनपी थाने में पहले ही गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई थी।रवि पेशे से मटके मिस्त्री था, उसकी शादी हो चुकी थी।
मानसिक तनाव के चलते था परेशान
मृतक का एक दो वर्षीय बच्चा भी हैं। परिवार का आरोप है कि रवि ससुराल पक्ष के पारिवारिक विवाद और मानसिक तनाव के चलते परेशान था। उसे लगातार परेशान किया जा रहा था।
पुलिस कार्रवाई
सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को शिप्रा नदी से बाहर निकालकर पंचनामा कार्रवाई की। इसके बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेजा गया।
ग्रामीणों ने किया चक्काजाम
पोस्टमार्टम के बाद डेड बॉडी श्मशान घाट न ले जाते हुए। पुलिस की कार्रवाई से नाराज ग्रामीणों और परिवार वालों ने इंदौर-भोपाल नेशनल हाईवे पर बॉडी रखकर चक्काजाम कर दिया। परिजनों का आरोप है कि शिकायत करने बाद भी पुलिस द्वारा सही समय पर कार्रवाई नहीं की गई।
लगभग 3 बजे शुरू हुआ जाम सवा घंटे तक चला। इसकी वजह से नेशनल हाईवे पर लंबा जाम लग गया और लोग भारी परेशानी का सामना करने लगे। ग्रामीणों ने नारे भी लगाए और मृतक के प्रति न्याय की मांग की।
उचित कार्रवाई का दिया आश्वासन
सूचना मिलने पर पुलिस के उच्च अधिकारी मौके पर पहुंचे और ग्रामीणों को आश्वासन दिया कि मामले में उचित कार्रवाई की जाएगी। इसके बाद ग्रामीणों ने शव को रोड से हटाया और ट्रैफिक सामान्य हुआ।
जांच जारी
पुलिस मामले की जांच कर रही है और मृतक की मौत के वास्तविक कारण का पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है।
संबंधित समाचार

हाईप्रोफाइल बुकी आदेश राजपाल गिरफ्तार:मुंबई पुलिस की कार्रवाई

हाईवे पर सफाई के दौरान हादसा:तेज रफ्तार कार ने दंपती को कुचला; दोनों की मौत

एमपीसीए का आम जनता से ज्यादा वीआईपी पर फोकस

MP के 65 अस्पताल आयुष्मान योजना से बाहर:अब मरीजों को नहीं मिलेगा मुफ्त इलाज; इंदौर के इतने हॉस्पिटलों के नाम शामिल, देखें लिस्ट
सफाईकर्मियों की हड़ताल खत्म, सड़कों पर रौनक, बस्तियों में कचरे के ढेर:8 हजार से ज्यादा कर्मचारियों की काम पर वापसी मुख्य मार्ग चमके, कॉलोनियों में सफाई का इंतजार

मुख्य चुनाव आयुक्त के खिलाफ कांग्रेस का प्रदर्शन:पुलिस ने वॉटर कैनन से खदेड़ा

देखिये वीडियो, लोकायुक्त की बड़ी कार्रवाई:अधिकारी रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार; भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत केस दर्ज

कौन किस प्रोजेक्ट में, किससे कितना लेन-देन:अकाउंटेंट खोलेगा राज

अनुमति मिली नहीं बाजार तैयार:दोहरे रवैये से नाराज कांग्रस आज करेगी आईडीए का घेराव

जालसाज नवीन ओझा गैंग के गुर्गे क्राइम ब्रांच के निशाने पर:जेल में बंद बदमाश के भाई और बैंककर्मियों को नोटिस, तीन पीड़ितों के बयान

मनोज परमार के गुर्गों की गुंडागर्दी:अस्पताल में घुसकर की जमकर मारपीट

उपचुनाव के नतीजे:भाजपा उम्मीदवार ने सीएम का रिकॉर्ड तोड़ा; इतने लाख वोटों से जीतीं

ट्रांसमिशन, टायर और आईटी क्षेत्र के लिए इच्छुक है आरपीजी समूह:मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव से हर्ष गोयनका की जबलपुर रतलाम, सागर और उज्जैन में निवेश पर हुई चर्चा

CJP के प्रोटेस्ट से पहले पुलिस अलर्ट:गली-गली किया जा रहा अनाउंसमेंट; लोगों से की ये अपील

गरबे के नाम पर अश्लीलता और व्यावसायिक आयोजनों पर कसी जाए लगाम:विहिप-बजरंग दल ने सौंपा ज्ञापन; आयोजकों की जिम्मेदारी तय करने से लेकर पहचान-पत्र देखकर ही प्रवेश देने तक की मांग

विधासभा-1 में नशा भी नंबर-1 पर:मंत्री विजयवर्गीय के गढ़ में सत्तन गुरु ने खोला मोर्चा; बोले युवाओं का भविष्य बर्बाद कर रहा नशे का कारोबार

केंद्रीय मंत्री ने धार्मिक नगरी में किए बाबा के दर्शन:देश की सुख-समृद्धि के लिए की प्रार्थना

उज्जैन-इंदौर में फैला खान गैंग का जाल!:सनसनीखेज खुलासा

हाईटेंशन लाइन से टकराई दुर्गा प्रतिमा:करंट लगने से 4 लोग झुलसे

सरपंच का चुनाव लड़ने के लिए लिव-इन पार्टनर के घर से चुराया सोना:इस प्रदेश से गिरफ्तार; एक करोड़ से ज्यादा का माल बरामद
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!