लोकायुक्त की बड़ी कार्रवाई: कर्मचारियों पर रिश्वत मांगने का आरोप; अधिकारी को रुपए लेते दबोचा
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
शहर में लोकायुक्त पुलिस ने रिश्वतखोरी के मामले में बड़ी कार्रवाई करते हुए मध्य प्रदेश विद्युत मंडल (MPEB) के जूनियर इंजीनियर और मीटर रीडर के खिलाफ प्रकरण दर्ज किया है।
आरोप है कि कैफे पर बनाए गए 97 हजार रुपए के चालान का सेटलमेंट कराने के नाम पर 45 हजार रुपए की रिश्वत मांगी गई थी।
रिश्वत लेते पकड़ा
शिकायत के सत्यापन के बाद लोकायुक्त टीम ने 5 हजार रुपए की रिश्वत लेते हुए हाउसकीपिंग सुपरवाइजर को पकड़कर ट्रैप कार्रवाई की। मामले में आगे की जांच जारी है।
97 हजार के चालान के सेटलमेंट के लिए मांगे 45 हजार
लोकायुक्त से मिली जानकारी के अनुसार, शिकायतकर्ता आर्जव जैन स्काई कॉर्पोरेट बिल्डिंग की नौवीं मंजिल पर विरूश कैफे का संचालन करते हैं।
उनके कैफे पर अरण्य जोन के MPEB जूनियर इंजीनियर रवि मिश्रा ने कार्रवाई करते हुए 97 हजार रुपए का चालान बनाया था।
शिकायत के मुताबिक, इस चालान का सेटलमेंट कराने के बदले मीटर रीडर संदीप ने 45 हजार रुपए की रिश्वत मांगी थी। इसमें से 20-20 हजार रुपए की दो किस्तों में कुल 40 हजार रुपए पहले ही दिए जा चुके थे।
सुपरवाइजर के जरिए पहुंचाई जा रही थी रिश्वत
शिकायतकर्ता ने इस संबंध में लोकायुक्त पुलिस अधीक्षक राजेश सहाय को लिखित शिकायत दी थी। शिकायत का सत्यापन सही पाए जाने के बाद 23 नवंबर 2026 को लोकायुक्त टीम ने कार्रवाई की योजना बनाई।
स्काई कॉर्पोरेट बिल्डिंग की B1 पार्किंग में हाउसकीपिंग सुपरवाइजर दीपक सचदेवा के माध्यम से 5 हजार रुपए की रिश्वत राशि लेते हुए ट्रैप कार्रवाई की गई।
JE और मीटर रीडर के खिलाफ मामला दर्ज
लोकायुक्त ने जूनियर इंजीनियर रवि मिश्रा और मीटर रीडर संदीप के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम 1988 की संशोधित धारा 7 और भारतीय न्याय संहिता की धारा 61(2) के तहत प्रकरण दर्ज किया है।
कार्रवाई के दौरान रिश्वत की राशि सुपरवाइजर दीपक सचदेवा के माध्यम से प्राप्त किए जाने की बात सामने आई है। मामले में आरोपियों की भूमिका और रिश्वत के पूरे लेनदेन की जांच की जा रही है।
लोकायुक्त की टीम में ये अधिकारी रहे शामिल
यह कार्रवाई लोकायुक्त महानिदेशक योगेश देशमुख के निर्देश पर डीआईजी मनोज सिंह के मार्गदर्शन और पुलिस अधीक्षक राजेश सहाय के नेतृत्व में की गई।
ट्रैप दल में निरीक्षक आशुतोष मिठास सहित प्रधान आरक्षक विजय सैलार, विवेक मिश्रा, आरक्षक कमलेश परिहार, आशीष नायडू, रामेश्वर निघवाल, श्रीकृष्ण अहिरवार और चालक प्रधान आरक्षक कमलेश तिवारी व शेरसिंह ठाकुर शामिल रहे।
लोकायुक्त संगठन ने आमजन से अपील की है कि यदि कोई सरकारी अधिकारी या कर्मचारी रिश्वत की मांग करता है तो इसकी शिकायत लोकायुक्त पुलिस इंदौर कार्यालय में की जा सकती है।
संबंधित समाचार

खौफनाक साजिश का खुलासा:पति-पत्नी और वो... के चक्कर में रेत में दफन किया पति!

गुरु नानकजी के प्रकाश पर्व पर भक्ति और शौर्य का अद्भुत संगम:मंगलवार को सजेगा विशेष कीर्तन दीवान

नो एंट्री में घुसा खली से भरा ट्रक:यातायात विभाग की कार्रवाई, 5 हजार का जुर्माना

करणी सेना और राजपूत क्षत्रिय सभा का प्रदर्शन:राष्ट्रपति के नाम सौंपा ज्ञापन; पुलिस पर लगाए गंभीर आरोप, निष्पक्ष जांच की मांग

पहले सात दिन धरना, फिर आश्वासन...:अब दोबारा आंदोलन पर बैठीं नेहा सिंह

तालाब निर्माण के नाम पर लाखों का घोटाला:जमीन पर लहलहा रही सरसों की फसल; 39 पूर्व सरपंच-सचिवों पर गिरफ्तारी वारंट, अब तक कार्रवाई नहीं

MP के 55 लाख स्टूडेंट्स को नहीं मिली यूनिफॉर्म की राशि:सत्र खत्म होने में बचे सिर्फ 4 महीने; रंग-बिरंगे कपड़ों में स्कूल पहुंच रहे बच्चे

इस पार्टी ने नगर निगम प्रशासन के खिलाफ मोर्चा खोला:शहर अध्यक्ष ने किया ऐसा ऐलान; हर कार्यकर्ता को पांच लोगों के साथ पहुंचने का आह्वान

जज के सूने घर में चोरी...:13 दिन बाद चोरी का खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार-तीसरा फरार

प्रजा का हाल जानने निकले अवंतिका के राजा:महाकाल के जयकारों से गूंजी उज्जयिनी; कार्तिक माह की दूसरी सवारी में उमड़े श्रद्धालु, रामघाट पर शिप्रा जल से हुआ पूजन

कांग्रेस अपने संगठन का समाजवार प्रतिनिधित्व सार्वजनिक करे यादव

वीडियो देखिये, पति की मेहनत याद कर फूट-फूटकर रो पड़ी महिला:बुलडोजर कार्रवाई के दौरान दिखा मार्मिक दृश्य; आंखों के सामने टूटते रहे जिंदगीभर की कमाई से बनाए घर

आकाश ने संभाला मंच:मित्र के निधन के बावजूद हुआ मंत्री का दीपावली मिलन; कैलाश विजयवर्गीय नहीं पहुंचे

होटल में ऐसा क्या परोस दिया कि भड़क उठा शाकाहारी परिवार:फिर मचा हंगामा

वीडियो देखिये, पिता की जिंदगीभर की कमाई मलबे में दफन:टूटते मकान के साथ बिखर गए बेटी के सपने; कर्ज लेकर बनाया था घर, रजिस्ट्री कराई, वर्षों तक बिजली-पानी के बिल भरे

सड़क को समझ रखा था रेसिंग ट्रैक:स्टंटबाजी कर खुद को बता रहे थे मिर्जापुर गैंग का सदस्य; थाने पहुंचते ही उतर गया हीरोपंती का भूत, कान पकड़कर मांगी माफी, घुटनों के बल भी चले

350 आरटीआई और 70 हजार पन्नों के बाद बदली सड़क की चौड़ाई:150 परिवारों को राहत

वॉट्सएप वेब इस्तेमाल करने वालों के लिए सरकार की बड़ी चेतावनी:एक गलती से लीक हो सकती है गोपनीय जानकारी; गृह मंत्रालय की साइबर क्राइम यूनिट ने जारी की एडवाइजरी

MP बोर्ड 10वीं-12वीं की परीक्षा में बड़ा बदलाव:अब इन सवालों में नहीं मिलेगा दूसरा विकल्प

45 घर टूटे, 45 सपने दफन... बिलखते रहे परिवार:उजड़े आशियाने; जिंदगीभर की कमाई चंद मिनटों में मिट्टी बनी
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!