खबर
Top News

तालाब निर्माण के नाम पर लाखों का घोटाला: जमीन पर लहलहा रही सरसों की फसल; 39 पूर्व सरपंच-सचिवों पर गिरफ्तारी वारंट, अब तक कार्रवाई नहीं

Khulasa First

KHULASA FIRST

संवाददाता

23 नवंबर 2026, 6:41 pm
शेयर करें:
तालाब निर्माण के नाम पर लाखों का घोटाला

खुलासा फर्स्ट, मुरैना।
गांवों में बारिश के पानी को सहेजने के लिए बनाए जाने वाले तालाब अब कुछ ग्राम पंचायतों के लिए सरकारी राशि निकालने का जरिया बनते नजर आ रहे हैं।

जिले में तालाब निर्माण के नाम पर गड़बड़ी की ऐसी शिकायतें सामने आई हैं, जहां सरकारी रिकॉर्ड में लाखों रुपये की लागत से तालाब तैयार हैं, लेकिन मौके पर न पानी है और न तालाब का स्वरूप।

कई जगह तालाब की जमीन पर सरसों और गेहूं की फसल लहलहा रही है। शिकायतों के बावजूद निगरानी और कार्रवाई की रफ्तार पर सवाल उठ रहे हैं।

15 लाख का तालाब, लेकिन खेत में उग रही सरसों
सबलगढ़ जनपद की हीरापुर ग्राम पंचायत में तालाब निर्माण को लेकर गंभीर शिकायत सामने आई है। शिकायत के मुताबिक, वासुदेव पुजारी के खेत के पास तालाब बनाने में पंचायत ने 15 लाख रुपये खर्च करना बताया है।

इसमें करीब 5 लाख रुपये सामग्री और 7 लाख रुपये से अधिक मनरेगा मजदूरी पर खर्च दर्शाए गए हैं। इसके बावजूद मौके पर तालाब में पानी की एक बूंद तक दिखाई नहीं देती। जिस स्थान को तालाब बताया गया है, वहां सरसों की खेती हो रही है।

इसी पंचायत में हाकिम सिंह के खेत के पास बन रहे तालाब और दर्शन गुर्जर के खेत के पास बताए गए तालाब को लेकर भी सवाल खड़े हुए हैं। ग्रामीणों की शिकायत है कि लाखों रुपये खर्च होने के बावजूद इन स्थानों पर तालाब की जगह खेती दिखाई दे रही है।

बीहड़ों के गड्ढों को ही बना दिया तालाब
तालाब निर्माण में गड़बड़ी की शिकायतें केवल हीरापुर तक सीमित नहीं हैं। चंबल और क्वारी नदी के किनारे बसे बीहड़ क्षेत्र की पंचायतों में भी अनियमितताओं के आरोप लगे हैं।

ग्रामीणों के अनुसार, कई जगह पुराने गड्ढों को ही तालाब बताकर सरकारी रिकॉर्ड में दर्ज कर दिया गया।

अंबाह विकासखंड की ऐसाह ग्राम पंचायत में कागजों पर तालाब निर्माण दिखाने की शिकायत की गई है। वहीं कैलारस जनपद की कुरौली पंचायत में भी तालाब बने बिना ही रिकॉर्ड में निर्माण दर्शाने के आरोप हैं।

पुराने गड्ढे को तालाब बताकर निकाले 15 लाख
दिमनी विधानसभा क्षेत्र की चांदपुर ग्राम पंचायत में भी तीन तालाबों के निर्माण को लेकर सवाल उठे हैं। इनमें दो स्थानों पर तालाब होने के बावजूद पानी नहीं है और जमीन पर सरसों व गेहूं की खेती की जा रही है।

तीसरे स्थान पर तालाब के गहरीकरण का काम भी नहीं हुआ। ग्रामीणों का कहना है कि पंचायत ने दशकों पुराने छोटे गड्ढे को ही तालाब बताकर सरकारी रिकॉर्ड में दर्ज कर दिया। बारिश में इस गड्ढे में पानी भरता है, लेकिन इसके नाम पर लाखों रुपये खर्च होना बताया गया है।

1.70 करोड़ की गड़बड़ी, 39 लोगों पर गिरफ्तारी वारंट
जिले में पंचायतों के निर्माण कार्यों की जांच में पहले भी बड़ा वित्तीय घोटाला सामने आ चुका है। जिला पंचायत की जांच में वर्ष 2010 से 2021 के बीच 32 पूर्व सरपंचों और 7 पूर्व पंचायत सचिवों पर ऐसे कामों के नाम पर 1 करोड़ 70 लाख 10 हजार 268 रुपये निकालने का मामला सामने आया, जो मौके पर हुए ही नहीं थे।

16 नवंबर को जिला पंचायत सीईओ ने सभी 39 पूर्व सरपंचों और सचिवों के खिलाफ गिरफ्तारी वारंट जारी किए थे। इनमें 18 महिला पूर्व सरपंच भी शामिल हैं। वारंट संबंधित थानों तक पहुंच चुके हैं, लेकिन अब तक किसी की गिरफ्तारी नहीं हुई है।

पहले चरण में संबंधित लोगों के खिलाफ 15-15 दिन की सिविल जेल की कार्रवाई की गई है। सरकारी राशि जमा कराने पर रिहाई का प्रावधान है। इसके बावजूद कार्रवाई आगे नहीं बढ़ने से पंचायतों में सरकारी धन के इस्तेमाल और निगरानी व्यवस्था पर सवाल खड़े हो रहे हैं।

जांच के बाद होगी जिम्मेदारों पर कार्रवाई
जिला पंचायत सीईओ कमलेश भार्गव के मुताबिक, तालाब और अन्य निर्माण कार्यों से जुड़ी शिकायतों की जांच कराई जा रही है।

यदि निर्माण कार्य नियमानुसार नहीं पाए जाते हैं तो संबंधित सरपंच, सचिव और उपयंत्री के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

पंचायतों में सोशल ऑडिट के माध्यम से भी कामों की जांच हो रही है और ग्रामीणों से फीडबैक लिया जाएगा।

संबंधित समाचार

पहले सात दिन धरना, फिर आश्वासन...
Top News

पहले सात दिन धरना, फिर आश्वासन...:अब दोबारा आंदोलन पर बैठीं नेहा सिंह

2 minutes ago
MP के 55 लाख स्टूडेंट्स को नहीं मिली यूनिफॉर्म की राशि
Top News

MP के 55 लाख स्टूडेंट्स को नहीं मिली यूनिफॉर्म की राशि:सत्र खत्म होने में बचे सिर्फ 4 महीने; रंग-बिरंगे कपड़ों में स्कूल पहुंच रहे बच्चे

about 1 hour ago
इस पार्टी ने नगर निगम प्रशासन के खिलाफ मोर्चा खोला
Top News

इस पार्टी ने नगर निगम प्रशासन के खिलाफ मोर्चा खोला:शहर अध्यक्ष ने किया ऐसा ऐलान; हर कार्यकर्ता को पांच लोगों के साथ पहुंचने का आह्वान

about 1 hour ago
जज के सूने घर में चोरी...
Top News

जज के सूने घर में चोरी...:13 दिन बाद चोरी का खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार-तीसरा फरार

about 1 hour ago
प्रजा का हाल जानने निकले अवंतिका के राजा
Top News

प्रजा का हाल जानने निकले अवंतिका के राजा:महाकाल के जयकारों से गूंजी उज्जयिनी; कार्तिक माह की दूसरी सवारी में उमड़े श्रद्धालु, रामघाट पर शिप्रा जल से हुआ पूजन

about 1 hour ago
कांग्रेस अपने संगठन का समाजवार प्रतिनिधित्व सार्वजनिक करे: यादव
Top News

कांग्रेस अपने संगठन का समाजवार प्रतिनिधित्व सार्वजनिक करे यादव

about 1 hour ago
वीडियो देखिये, पति की मेहनत याद कर फूट-फूटकर रो पड़ी महिला
Top News

वीडियो देखिये, पति की मेहनत याद कर फूट-फूटकर रो पड़ी महिला:बुलडोजर कार्रवाई के दौरान दिखा मार्मिक दृश्य; आंखों के सामने टूटते रहे जिंदगीभर की कमाई से बनाए घर

about 2 hours ago
आकाश ने संभाला मंच
Top News

आकाश ने संभाला मंच:मित्र के निधन के बावजूद हुआ मंत्री का दीपावली मिलन; कैलाश विजयवर्गीय नहीं पहुंचे

about 2 hours ago
होटल में ऐसा क्या परोस दिया कि भड़क उठा शाकाहारी परिवार
Top News

होटल में ऐसा क्या परोस दिया कि भड़क उठा शाकाहारी परिवार:फिर मचा हंगामा

about 2 hours ago
वीडियो देखिये, पिता की जिंदगीभर की कमाई मलबे में दफन
Top News

वीडियो देखिये, पिता की जिंदगीभर की कमाई मलबे में दफन:टूटते मकान के साथ बिखर गए बेटी के सपने; कर्ज लेकर बनाया था घर, रजिस्ट्री कराई, वर्षों तक बिजली-पानी के बिल भरे

about 2 hours ago
सड़क को समझ रखा था रेसिंग ट्रैक
Top News

सड़क को समझ रखा था रेसिंग ट्रैक:स्टंटबाजी कर खुद को बता रहे थे मिर्जापुर गैंग का सदस्य; थाने पहुंचते ही उतर गया हीरोपंती का भूत, कान पकड़कर मांगी माफी, घुटनों के बल भी चले

about 2 hours ago
350 आरटीआई और 70 हजार पन्नों के बाद बदली सड़क की चौड़ाई
Top News

350 आरटीआई और 70 हजार पन्नों के बाद बदली सड़क की चौड़ाई:150 परिवारों को राहत

about 2 hours ago
वॉट्सएप वेब इस्तेमाल करने वालों के लिए सरकार की बड़ी चेतावनी
Top News

वॉट्सएप वेब इस्तेमाल करने वालों के लिए सरकार की बड़ी चेतावनी:एक गलती से लीक हो सकती है गोपनीय जानकारी; गृह मंत्रालय की साइबर क्राइम यूनिट ने जारी की एडवाइजरी

about 2 hours ago
MP बोर्ड 10वीं-12वीं की परीक्षा में बड़ा बदलाव
Top News

MP बोर्ड 10वीं-12वीं की परीक्षा में बड़ा बदलाव:अब इन सवालों में नहीं मिलेगा दूसरा विकल्प

about 2 hours ago
45 घर टूटे,  45 सपने दफन... बिलखते रहे परिवार
Top News

45 घर टूटे, 45 सपने दफन... बिलखते रहे परिवार:उजड़े आशियाने; जिंदगीभर की कमाई चंद मिनटों में मिट्‌टी बनी

about 2 hours ago
गर्भ में थे जुड़वा बच्चे, एंबुलेंस का इंतजार करती रही गर्भवती महिला
Top News

गर्भ में थे जुड़वा बच्चे, एंबुलेंस का इंतजार करती रही गर्भवती महिला:बार-बार फोन लगाने के बावजूद नहीं पहुंची जननी एक्सप्रेस

about 2 hours ago
हाय रे घर का कलेश!
Top News

हाय रे घर का कलेश!:बेटी को लेने आया पिता, विवाद में खुद को लगा ली आग

about 2 hours ago
शहर में ट्रैफिक का बुरा हाल
Top News

शहर में ट्रैफिक का बुरा हाल:300 मीटर का सफर तय करने में लग रहे 15 मिनट; इस वजह से रोज जाम से जूझ रहे लोग

about 3 hours ago
महंगाई की आंच अब रोटी तक महीनेभर में गेहूं और आटा दोनों महंगे
Top News

महंगाई की आंच अब रोटी तक महीनेभर में गेहूं और आटा दोनों महंगे:महंगाई की चक्की में पिस रही आम जनता; गेहूं-आटे के दामों में उछाल

about 3 hours ago
ट्रैफिक नियम तोड़े तो घर पहुंचेगी पुलिस
Top News

ट्रैफिक नियम तोड़े तो घर पहुंचेगी पुलिस:कार्रवाई के लिए फोन बेअसर हुआ तो दरवाजे पर जाकर वसूला जुर्माना

about 3 hours ago

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!