MP के 55 लाख स्टूडेंट्स को नहीं मिली यूनिफॉर्म की राशि: सत्र खत्म होने में बचे सिर्फ 4 महीने; रंग-बिरंगे कपड़ों में स्कूल पहुंच रहे बच्चे
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, भोपाल।
मध्य प्रदेश के सरकारी स्कूलों में पढ़ने वाले करीब 55 लाख विद्यार्थियों को नए शैक्षणिक सत्र में भी गणवेश की राशि का इंतजार है। सत्र 2026-27 समाप्त होने में महज चार महीने शेष हैं, लेकिन अब तक बच्चों के बैंक खातों में यूनिफॉर्म के पैसे नहीं पहुंचे हैं।
प्रोफाइल अपडेशन की धीमी रफ्तार बड़ी वजह
इसकी बड़ी वजह विभागीय स्तर पर प्रोफाइल अपडेशन की धीमी रफ्तार बताई जा रही है। नतीजतन, गणवेश के लिए मिलने वाली सरकारी सहायता अटकी हुई है और विद्यार्थी बिना निर्धारित यूनिफॉर्म के स्कूल पहुंच रहे हैं।
प्रति विद्यार्थी मिलनी है 600 रुपये की राशि
सरकारी प्रावधान के तहत कक्षा पहली से आठवीं तक के विद्यार्थियों को गणवेश खरीदने के लिए प्रति छात्र 600 रुपये दिए जाने हैं।
पहले गणवेश वितरण के लिए टेंडर प्रक्रिया अपनाई गई थी, लेकिन टेंडर निरस्त होने के बाद सितंबर में सरकार ने राशि सीधे विद्यार्थियों के खातों में भेजने का निर्णय लिया।
इसके लिए प्रत्येक विद्यार्थी का प्रोफाइल अपडेट करना जरूरी किया गया है। हालांकि, यही प्रक्रिया अब भुगतान में देरी की वजह बन रही है।
13 जिलों में प्रोफाइल अपडेट का काम शुरू तक नहीं
विभागीय आंकड़ों के मुताबिक, प्रदेश में अब तक प्रोफाइल अपडेशन का लगभग 69 प्रतिशत काम ही पूरा हो पाया है। सबसे चिंताजनक स्थिति भोपाल समेत 13 जिलों की है, जहां अब तक एक भी विद्यार्थी का प्रोफाइल अपडेट नहीं हुआ है।
दूसरी ओर, प्रदेश के छह जिलों ने इस प्रक्रिया को 100 प्रतिशत पूरा कर लिया है। जिलों के बीच काम की इस असमान गति का असर सीधे गणवेश राशि के वितरण पर पड़ रहा है।
रंग-बिरंगे कपड़ों में स्कूल पहुंच रहे बच्चे
नियम के अनुसार, प्रोफाइल अपडेट होने के बाद ही विद्यार्थियों के खातों में गणवेश की राशि भेजी जा सकेगी। भुगतान में देरी के कारण बड़ी संख्या में बच्चे निर्धारित यूनिफॉर्म के बिना ही स्कूल पहुंच रहे हैं।
शैक्षणिक सत्र का अधिकांश समय बीतने के बावजूद गणवेश की राशि नहीं मिलने से अभिभावकों को भी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
अब सबसे बड़ा सवाल यह है कि जब सत्र समाप्त होने में केवल चार महीने बचे हैं, तो 55 लाख विद्यार्थियों तक गणवेश की राशि कब पहुंचेगी।
फिलहाल अभिभावकों को प्रोफाइल अपडेशन में तेजी आने और बच्चों के खातों में 600 रुपये ट्रांसफर होने का इंतजार है।
संबंधित समाचार

पहले सात दिन धरना, फिर आश्वासन...:अब दोबारा आंदोलन पर बैठीं नेहा सिंह

तालाब निर्माण के नाम पर लाखों का घोटाला:जमीन पर लहलहा रही सरसों की फसल; 39 पूर्व सरपंच-सचिवों पर गिरफ्तारी वारंट, अब तक कार्रवाई नहीं

इस पार्टी ने नगर निगम प्रशासन के खिलाफ मोर्चा खोला:शहर अध्यक्ष ने किया ऐसा ऐलान; हर कार्यकर्ता को पांच लोगों के साथ पहुंचने का आह्वान

जज के सूने घर में चोरी...:13 दिन बाद चोरी का खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार-तीसरा फरार

प्रजा का हाल जानने निकले अवंतिका के राजा:महाकाल के जयकारों से गूंजी उज्जयिनी; कार्तिक माह की दूसरी सवारी में उमड़े श्रद्धालु, रामघाट पर शिप्रा जल से हुआ पूजन

कांग्रेस अपने संगठन का समाजवार प्रतिनिधित्व सार्वजनिक करे यादव

वीडियो देखिये, पति की मेहनत याद कर फूट-फूटकर रो पड़ी महिला:बुलडोजर कार्रवाई के दौरान दिखा मार्मिक दृश्य; आंखों के सामने टूटते रहे जिंदगीभर की कमाई से बनाए घर

आकाश ने संभाला मंच:मित्र के निधन के बावजूद हुआ मंत्री का दीपावली मिलन; कैलाश विजयवर्गीय नहीं पहुंचे

होटल में ऐसा क्या परोस दिया कि भड़क उठा शाकाहारी परिवार:फिर मचा हंगामा

वीडियो देखिये, पिता की जिंदगीभर की कमाई मलबे में दफन:टूटते मकान के साथ बिखर गए बेटी के सपने; कर्ज लेकर बनाया था घर, रजिस्ट्री कराई, वर्षों तक बिजली-पानी के बिल भरे

सड़क को समझ रखा था रेसिंग ट्रैक:स्टंटबाजी कर खुद को बता रहे थे मिर्जापुर गैंग का सदस्य; थाने पहुंचते ही उतर गया हीरोपंती का भूत, कान पकड़कर मांगी माफी, घुटनों के बल भी चले

350 आरटीआई और 70 हजार पन्नों के बाद बदली सड़क की चौड़ाई:150 परिवारों को राहत

वॉट्सएप वेब इस्तेमाल करने वालों के लिए सरकार की बड़ी चेतावनी:एक गलती से लीक हो सकती है गोपनीय जानकारी; गृह मंत्रालय की साइबर क्राइम यूनिट ने जारी की एडवाइजरी

MP बोर्ड 10वीं-12वीं की परीक्षा में बड़ा बदलाव:अब इन सवालों में नहीं मिलेगा दूसरा विकल्प

45 घर टूटे, 45 सपने दफन... बिलखते रहे परिवार:उजड़े आशियाने; जिंदगीभर की कमाई चंद मिनटों में मिट्टी बनी

गर्भ में थे जुड़वा बच्चे, एंबुलेंस का इंतजार करती रही गर्भवती महिला:बार-बार फोन लगाने के बावजूद नहीं पहुंची जननी एक्सप्रेस

हाय रे घर का कलेश!:बेटी को लेने आया पिता, विवाद में खुद को लगा ली आग

शहर में ट्रैफिक का बुरा हाल:300 मीटर का सफर तय करने में लग रहे 15 मिनट; इस वजह से रोज जाम से जूझ रहे लोग

महंगाई की आंच अब रोटी तक महीनेभर में गेहूं और आटा दोनों महंगे:महंगाई की चक्की में पिस रही आम जनता; गेहूं-आटे के दामों में उछाल

ट्रैफिक नियम तोड़े तो घर पहुंचेगी पुलिस:कार्रवाई के लिए फोन बेअसर हुआ तो दरवाजे पर जाकर वसूला जुर्माना
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!