पहाड़ियों में ट्रेकिंग के दौरान इंजीनियर युवक लापता: चार दिन बाद भी सुराग नहीं; डॉग स्क्वॉड और ड्रोन से तलाश जारी
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
बेंगलुरु में ट्रेकिंग के लिए निकला इंदौर का 31 वर्षीय युवक अद्वैत उपाध्याय चार दिन से लापता है। शुक्रवार सुबह वह नेलामंगला स्थित शिवगंगे पहाड़ियों की तलहटी में बाइक खड़ी कर ट्रेकिंग के लिए निकला था। पहाड़ी की ओर जाते हुए उसका सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है, लेकिन इसके बाद उसका कोई पता नहीं चला। मोबाइल फोन भी कुछ समय बाद बंद हो गया। सोमवार तक युवक का सुराग नहीं मिलने पर पुलिस और स्थानीय प्रशासन ने सर्च ऑपरेशन तेज कर दिया है।
मंगेतर को बताकर निकला था ट्रेकिंग पर
अद्वैत बेंगलुरु के बेगुर इलाके में रहकर एक फाइनेंस कंपनी में नौकरी करता था। शुक्रवार सुबह करीब 6.30 बजे वह किराए की बाइक से शिवगंगे पहाड़ियों की तलहटी तक पहुंचा। बाइक वहीं खड़ी करने के बाद वह पैदल पहाड़ी की ओर चला गया। ट्रेकिंग पर जाने से पहले उसने अपनी मंगेतर को भी इसकी जानकारी दी थी। पुलिस को मिले सीसीटवी फुटेज में अद्वैत पहाड़ी की तरफ जाता दिखाई दे रहा है।
मोबाइल बंद होने के बाद बढ़ी चिंता
पहाड़ी की ओर जाने के कुछ समय बाद अद्वैत का मोबाइल फोन बंद हो गया। परिजन और परिचितों से संपर्क नहीं होने पर उसकी तलाश शुरू की गई। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज और अन्य जानकारियों के आधार पर उसके पहाड़ी क्षेत्र में जाने की पुष्टि की है। इसके बाद संभावित स्थानों पर सर्चिंग अभियान चलाया जा रहा है।
डॉग स्क्वॉड और ड्रोन से तलाश
शिवगंगे पहाड़ियों का इलाका घना और ऊबड़-खाबड़ है। ऐसे में पुलिस डॉग स्क्वॉड की मदद से संभावित रास्तों और स्थानों पर तलाश कर रही है। वहीं ड्रोन के जरिए पहाड़ी और आसपास के दुर्गम इलाकों की निगरानी की जा रही है। पुलिस की अलग-अलग टीमें संभावित स्थानों पर सर्चिंग में जुटी हैं। आसपास के थानों को भी युवक के लापता होने की सूचना देकर अलर्ट किया गया है। फिलहाल अद्वैत का कोई सुराग नहीं मिल सका है।
संबंधित समाचार

श्रद्धालुओं से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली पलटी:6 की मौत; कई लोग घायल

राहुल गांधी ने मुख्य चुनाव आयुक्त पर साधा निशाना:बोले- वोट चोरी की; नियुक्ति के समय ही किया था विरोध, सरकार ने उन्हें कानून से ऊपर रखा

देखिये वीडियो, ओंकारेश्वर की धार्मिक-प्राकृतिक विरासत बचाने की मांग:अधिवक्ताओं ने संभागायुक्त को सौंपा ज्ञापन; इसको लेकर जताई चिंता

चौड़ाई कांड के बाद बदला मंत्री का अंदाज:पौधारोपण कार्यक्रम में कहा- मीडिया से बात नहीं करूंगा; पढ़ा लिखित भाषण

रफ्तार का कहर:पेड़ से टकराई कार; 2 युवकों की मौत

अवैध कॉलोनी को किया ध्वस्त:0.550 हेक्टेयर भूमि से हटाया अतिक्रमण; आरोपियों पर दर्ज है एफआईआर

कॉकरोच पार्टी ने दी आंदोलन की चेतावनी:मुख्य चुनाव आयुक्त से 48 घंटे में इस्तीफा मांगा; लगाए ये गंभीर आरोप

नशे के नेटवर्क का हुआ खुलासा:ड्रग्स के साथ 6 आरोपी गिरफ्तार; फ्लैट में हुए युवक-युवतियों के विवाद की सूचना पर पहुंची थी पुलिस

मिट्टी से मन तक की यात्रा:प्रतिमा की अनुपस्थिति में बप्पा की उपस्थिति

बैंक के पूर्व मैनेजर पर लाखों की धोखाधड़ी का आरोप:ग्राहक को स्कीम में निवेश का दिया झांसा; दोस्त के खाते में ट्रांसफर कर हड़पे रुपए

अनंत चतुर्दशी से पहले पुलिस कमिश्नर आए एक्शन मोड में:नानू, गोलू, काला और दाऊ सहित 7 पर निर्बंधन आदेश

NBEMS ने जारी किया नीट पीजी रिजल्ट:लाखों अभ्यर्थियों का इंतजार खत्म; यहां चेक करें अपना परिणाम

विधायक उषा ठाकुर बताएं लाखों लड़कियों का आंकड़ा उनके पास कहां से आया है:महिला कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष रीना बौरासी का पलटवार

एक ही परिवार के 3 सदस्यों की मौत से फैली सनसनी:पेड़ पर फंदे से लटका मिला महिला का शव; कुएं से दो बच्चों की लाशें बरामद

झूठा निकला पं. धीरेंद्र शास्त्री का ‘पुत्र योग’ संबंधी पर्चा

यमुना एक्सप्रेस-वे पर बस में जिंदा जले 9 यात्री:20 से अधिक मुसाफिरों ने कूदकर जान बचाई

8 महीने बाद एमपी भाजपा को मिला नया संगठन महामंत्री:इन्हें मिली बड़ी जिम्मेदारी

अमेरिका की धरती पर इंदौर के भविष्य का हो रहा मंथन:महापौर पुष्यमित्र भार्गव का तीन सप्ताह का अमेरिकी दौरा; हार्वर्ड से एआई गवर्नेंस तक, ‘विजन-2030’ के लिए वैश्विक अनुभव जुटाने की पहल

चुनाव आयोग के खिलाफ कांग्रेस करेगी प्रदर्शन:मुख्य निर्वाचन कार्यालय को घेरने का ऐलान; बीजेपी बोली- हार की हताशा में लगाए जा रहे आरोप

अधिकतर लोग ‘काहे खुमर रई’ को समझ रहे ‘काहे को मर रई...’
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!