खबर
Top News

7 साल बाद भारत आए शी जिनपिंग: एयरपोर्ट पर हुआ स्वागत; आज प्रधानमंत्री से होगी अहम मुलाकात

Khulasa First

KHULASA FIRST

संवाददाता

12 सितंबर 2026, 1:53 pm
शेयर करें:
7 साल बाद भारत आए शी जिनपिंग

खुलासा फर्स्ट, नई दिल्ली।
चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग सात साल बाद शनिवार को भारत पहुंचे। वे नई दिल्ली में आयोजित BRICS शिखर सम्मेलन में शामिल होने के लिए आए हैं। पालम एयरपोर्ट पर केंद्रीय राज्यमंत्री जितिन प्रसाद ने उनका स्वागत किया। 2020 के गलवान संघर्ष के बाद यह जिनपिंग का पहला भारत दौरा है।

दोनों देशों के लिए खास है बैठक
शी जिनपिंग के भारत दौरे को दोनों देशों के बीच रिश्तों में धीरे-धीरे आ रहे सुधार के लिहाज से अहम माना जा रहा है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और जिनपिंग के बीच शनिवार शाम द्विपक्षीय बैठक प्रस्तावित है, जिसमें सीमा विवाद, व्यापार और द्विपक्षीय संबंधों से जुड़े मुद्दों पर चर्चा होने की उम्मीद है।

गलवान के बाद रिश्तों में तनाव, लेकिन कारोबार बढ़ता रहा
15 जून 2020 को गलवान घाटी में हुई हिंसक झड़प के बाद भारत और चीन के रिश्तों में बड़ा तनाव आया था। इसके बावजूद दोनों देशों के बीच व्यापार जारी रहा। भारत सरकार के आंकड़ों के मुताबिक, चीन से भारत का आयात 2020-21 में 65.21 अरब डॉलर था, जो 2024-25 में बढ़कर 113.46 अरब डॉलर हो गया।

यानी चार साल में आयात करीब 74 प्रतिशत बढ़ा। इसी अवधि में भारत का चीन के साथ व्यापार घाटा भी बढ़कर करीब 99.21 अरब डॉलर हो गया।

मोदी-जिनपिंग की बैठक पर दुनिया की नजर
BRICS सम्मेलन के दौरान मोदी और जिनपिंग की मुलाकात दोनों देशों के संबंधों के लिहाज से महत्वपूर्ण मानी जा रही है। 2024 में सीमा पर सैन्य तनाव कम करने के बाद भारत-चीन संबंधों में धीरे-धीरे संवाद और संपर्क बढ़ा है।

दोनों देशों ने सीमा पर स्थिति को स्थिर करने के साथ व्यापार और लोगों के बीच संपर्क सामान्य करने की दिशा में भी कदम उठाए हैं।

BRICS में मोदी-पुतिन-जिनपिंग फिर एक मंच पर
BRICS सम्मेलन में प्रधानमंत्री मोदी, रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन और शी जिनपिंग एक ही मंच पर नजर आएंगे। तीनों नेता इससे पहले 2016 के गोवा BRICS सम्मेलन में साथ दिखाई दिए थे। इस बार BRICS की बैठक ऐसे समय हो रही है जब दुनिया कई बड़े भू-राजनीतिक और आर्थिक संकटों से गुजर रही है।

व्यापार, ऊर्जा सुरक्षा और वैश्विक व्यवस्था से जुड़े मुद्दे सम्मेलन के प्रमुख विषयों में शामिल हैं।

PM मोदी की कई विदेशी नेताओं से द्विपक्षीय मुलाकातें
BRICS सम्मेलन के दौरान प्रधानमंत्री मोदी कई देशों के नेताओं के साथ द्विपक्षीय बैठकें कर रहे हैं। कार्यक्रम के मुताबिक उनकी प्रमुख मुलाकातों में इथियोपिया के प्रधानमंत्री अबी अहमद अली, मलेशिया के प्रधानमंत्री अनवर इब्राहिम, अबू धाबी के क्राउन प्रिंस शेख खालिद बिन मोहम्मद और वियतनाम के प्रधानमंत्री ले मिन्ह हंग के साथ बातचीत शामिल है।

इसके अलावा शनिवार शाम चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग के साथ मोदी की बहुप्रतीक्षित द्विपक्षीय बैठक होगी।

रिश्ते सुधारने की कोशिश, लेकिन चुनौतियां बरकरार
भारत और चीन के बीच हाल के वर्षों में तनाव कम करने की कोशिशें हुई हैं। प्रत्यक्ष उड़ानों की बहाली, कारोबार और वीजा प्रक्रिया में कुछ आसानी जैसे कदम भी उठाए गए हैं। हालांकि सीमा विवाद, व्यापार घाटा, चीनी निवेश और सुरक्षा से जुड़े मुद्दे अब भी दोनों देशों के रिश्तों में चुनौती बने हुए हैं।

ऐसे में मोदी-जिनपिंग की यह बैठक सिर्फ BRICS तक सीमित नहीं मानी जा रही, बल्कि इसे भारत-चीन संबंधों के अगले दौर की दिशा तय करने वाली अहम बातचीत के तौर पर देखा जा रहा है।

संबंधित समाचार

एमडी ड्रग्स के साथ दो तस्कर गिरफ्तार
Top News

एमडी ड्रग्स के साथ दो तस्कर गिरफ्तार:बुलेट से कर रहे थे सप्लाई; लाखों का माल जब्त

3 minutes ago
23 लाख की नकदी से हुआ भगोड़े सनपाल गैंग का खुलासा
Top News

23 लाख की नकदी से हुआ भगोड़े सनपाल गैंग का खुलासा:पूछताछ में आईडी से सट्टा खिलाने का दावा; आयकर विभाग ने भी मांगा था रकम का हिसाब

14 minutes ago
100 करोड़ की सरकारी जमीन पर स्कूल का मामला
Top News

100 करोड़ की सरकारी जमीन पर स्कूल का मामला:इस विद्यालय को बेदखली नोटिस; इतने हजार का जुर्माना

17 minutes ago
पांच जगह दबिश
Top News

पांच जगह दबिश:अवैध शराब के 5 केस

25 minutes ago
हादसा
Top News

हादसा:ट्रक ने बाइक को मारी टक्कर; पहिए के नीचे दबने से युवती की मौत, हाईवे पर 5 किमी जाम

29 minutes ago
खौफनाक हादसा
Top News

खौफनाक हादसा:नशेड़ी ने रेलिंग तोड़ते हुए ब्रिज से नीचे कुदा दी कार

29 minutes ago
गणेश प्रतिमा की आंखों से आंसू निकलने का दावा
Top News

गणेश प्रतिमा की आंखों से आंसू निकलने का दावा:दर्शन के लिए उमड़ी भीड़; भगवान की नाराजगी से जोड़कर देख रहे ग्रामीण

30 minutes ago
होटल के कमरे में ब्यूटीशियन की मौत
Top News

होटल के कमरे में ब्यूटीशियन की मौत:पाइप कारोबारी हिरासत में

37 minutes ago
स्वाइन फ्लू का खतरा
Top News

स्वाइन फ्लू का खतरा:इतने सैंपल H1N1 पॉजिटिव; यहां भेजे जाएंगे सैंपल, वायरस में बदलाव की होगी जांच

43 minutes ago
मुगलों के वंशज कर रहे महाराणा प्रताप हॉस्पिटल का संचालन
Top News

मुगलों के वंशज कर रहे महाराणा प्रताप हॉस्पिटल का संचालन:इम्तियाज मोहम्मद मंसूरी के नाम पर है हॉस्पिटल का रजिस्ट्रेशन

about 1 hour ago
देखिए वीडियो
Top News

देखिए वीडियो:संस्कार भवन के बिजली पोल को लेकर विवाद; भाजपा पार्षद बोले- बच्चों के संस्कार और योग के केंद्र में बाधा डालने की कोशिश

about 1 hour ago
देखिये वीडियो, पुलिस पर पत्रकार को प्रताड़ित करने का आरोप
Top News

देखिये वीडियो, पुलिस पर पत्रकार को प्रताड़ित करने का आरोप:रिश्वत मांगने और झूठे केस में फंसाने की दे रहे धमकी

about 1 hour ago
भारत का ‘पॉवर शो’
Top News

भारत का ‘पॉवर शो’:पुतिन से हुई मुलाकात;जिनपिंग से आज होगी भेंट

about 1 hour ago
जहरीली शराब कांड
Top News

जहरीली शराब कांड:इलाज के दौरान पंचायत सचिव की मौत; मृतकों का आंकड़ा 33 पहुंचा, मुख्य आरोपी गिरफ्तार

about 1 hour ago
हत्याकांड का आरोपी सूरज जाट गिरफ्तार!
Top News

हत्याकांड का आरोपी सूरज जाट गिरफ्तार!:वारदात के बाद से लगातार बदल रहा था ठिकाना; क्राइम ब्रांच ने यहां से पकड़ा

about 1 hour ago
बच्चों से भरी स्कूल बस पर फायरिंग
Top News

बच्चों से भरी स्कूल बस पर फायरिंग:ड्राइवर को गोली मारी; बस में सवार थे 50 छात्र

about 1 hour ago
ED की बड़ी कार्रवाई
Top News

ED की बड़ी कार्रवाई:बैंक फ्रॉड केस में करोड़ों की संपत्तियां अटैच; इतने की धोखाधड़ी का आरोप

about 2 hours ago
कॉलेज कैंटीन में सड़ी प्याज और एक्सपायरी ब्रेड मिली
Top News

कॉलेज कैंटीन में सड़ी प्याज और एक्सपायरी ब्रेड मिली:फिर भी छात्रों को परोसी जा रही थी; खाद्य सुरक्षा टीम ने लिए सैंपल

about 2 hours ago
प्रॉपर्टी टैक्स का काम हुआ आसान
Top News

प्रॉपर्टी टैक्स का काम हुआ आसान:इस ऐप पर 21 तरह के सुधार के लिए घर बैठे करें आवेदन; शिकायत भी कर सकेंगे ट्रैक

about 2 hours ago
MP में बदलेगा बसों में सफर का अंदाज
Top News

MP में बदलेगा बसों में सफर का अंदाज:सीट बेल्ट से AI तक; मिलेंगी ये सुविधाएं

about 2 hours ago

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!