खबर
Top News

महिला ने दो बच्चों संग कुएं में लगाई छलांग: तीनों की मौत

Khulasa First

KHULASA FIRST

संवाददाता

11 अगस्त 2026, 12:38 pm
शेयर करें:
महिला ने दो बच्चों संग कुएं में लगाई छलांग

खुलासा फर्स्ट, छतरपुर।
जिले के लवकुशनगर अनुभाग के बम्होरी गांव में सोमवार दोपहर दर्दनाक घटना सामने आई। 21 वर्षीय महिला ने अपने दो मासूम बच्चों के साथ खेत में बने कुएं में छलांग लगा दी। हादसे में महिला और दोनों बच्चों की डूबने से मौत हो गई। प्रारंभिक जांच में घटना के पीछे घरेलू विवाद की आशंका जताई जा रही है।

दो बच्चों को लेकर खेत पहुंची थी महिला
पुलिस के अनुसार, भगवती कुशवाहा सोमवार दोपहर अपने 2 वर्षीय बेटे पुष्पेंद्र कुशवाहा और 3 वर्षीय बेटी संध्या कुशवाहा को लेकर खेत की ओर गई थी। कुछ देर बाद उसने दोनों बच्चों के साथ कुएं में छलांग लगा दी।

रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया गया
घटना की जानकारी मिलते ही प्रकाश बम्होरी थाना प्रभारी पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। ग्रामीणों की मदद से कुएं में रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया गया। काफी प्रयास के बाद महिला और दोनों बच्चों के शव बाहर निकाले गए।

पोस्टमार्टम के लिए भेजे शव
पुलिस ने तीनों शवों का पंचनामा तैयार कर पोस्टमार्टम के लिए नजदीकी सिविल अस्पताल की मर्चुरी में रखवा दिया है। घटना की सूचना के बाद गांव में मातम का माहौल है।

घरेलू विवाद के एंगल से जांच
पुलिस की शुरुआती जांच में गृह कलह और आपसी कहासुनी को घटना की संभावित वजह माना जा रहा है। हालांकि पुलिस ने अभी किसी निष्कर्ष की पुष्टि नहीं की है।

जानकारी जुटा रही पुलिस
पुलिस परिजनों, ससुराल पक्ष और आसपास के ग्रामीणों से पूछताछ कर घटना के कारणों की जानकारी जुटा रही है। अधिकारियों के मुताबिक पोस्टमार्टम रिपोर्ट और विस्तृत जांच के बाद ही घटना की पूरी वजह स्पष्ट हो सकेगी।

संबंधित समाचार

देखिये वीडियो, 103 साल पुरानी झांकी परंपरा कायम
Top News

देखिये वीडियो, 103 साल पुरानी झांकी परंपरा कायम:खजराना गणेश की पूजा के साथ शुरू हुआ चल समारोह; लाखों की भीड़, ड्रोन-सीसीटीवी से की जा रही निगरानी

10 minutes ago
पत्रकार स्वास्थ्य बीमा योजना की तारीख बढ़ी
Top News

पत्रकार स्वास्थ्य बीमा योजना की तारीख बढ़ी:अब दिन तक कर सकेंगे ऑनलाइन आवेदन

15 minutes ago
मुख्यमंत्री और उनकी बहन के घर पर चलेगा बुलडोजर
Top News

मुख्यमंत्री और उनकी बहन के घर पर चलेगा बुलडोजर:नगर निगम ने लगाया निशान; इस वजह से की जाएगी कार्रवाई

30 minutes ago
फ्लाईओवर की डेडलाइन निकली
Top News

फ्लाईओवर की डेडलाइन निकली:दूसरी भुजा अधूरी; अब इस तारीख से होगा शुरू, दो इंजीनियरों पर कार्रवाई

about 1 hour ago
रेडियम लगी कैप में चोर गैंग का आतंक
Top News

रेडियम लगी कैप में चोर गैंग का आतंक:वकील के घर से लाखों का माल चोरी

about 1 hour ago
शराब पीने के बाद युवक की मौत
Top News

शराब पीने के बाद युवक की मौत:जहरीली शराब का आरोप; कांग्रेस ने दी आंदोलन की चेतावनी

about 1 hour ago
कार सवार बदमाशों ने युवक को मारी गोली
Top News

कार सवार बदमाशों ने युवक को मारी गोली:निर्माणाधीन मकान देखने जा रहा था; रंजिश में वारदात की आशंका

about 1 hour ago
कम बारिश
Top News

कम बारिश:तेज धूप फिर भी हरा-भरा मैदान;15 कुंड आए काम; आसपास के बोरिंग रिचार्ज, दिन में दो बार हो रही ग्राउंड पर पानी की सिंचाई

about 1 hour ago
तस्कर पर बड़ी कार्रवाई
Top News

तस्कर पर बड़ी कार्रवाई:करोड़ों की चल-अचल संपत्ति की फ्रीज; आलीशान मकान और फार्म हाउस भी शामिल

about 1 hour ago
पीएम के साथ महिला की मॉर्फ्ड फोटो पर हाईकोर्ट सख्त
Top News

पीएम के साथ महिला की मॉर्फ्ड फोटो पर हाईकोर्ट सख्त:मैटा को तुरंत हटाने का आदेश; सीजेपी से जुड़े चार लोगों को नोटिस

about 2 hours ago
वार्ड में पानी की समस्या पर हुआ बवाल वीडियो वायरल
Top News

वार्ड में पानी की समस्या पर हुआ बवाल वीडियो वायरल:भाजपा पार्षद कार्यालय में कार्यकर्ता का आम जनता से अभद्र व्यवहार

about 2 hours ago
हाईकोर्ट के आदेश से भी बड़ा हो गया नगर निगम
Top News

हाईकोर्ट के आदेश से भी बड़ा हो गया नगर निगम:अवैध होर्डिंग्स हटाने के निर्देश के बावजूद शहर में धड़ल्ले से खेल हादसा हुआ

about 2 hours ago
कांग्रेस के पूर्व पार्षद ने की आत्महत्या
Top News

कांग्रेस के पूर्व पार्षद ने की आत्महत्या:घर में फंदे पर मिला शव; जांच में जुटी पुलिस

about 2 hours ago
खता भी आपकी थी और खफा भी आप
Top News

खता भी आपकी थी और खफा भी आप:मंत्री कैलाश विजयवर्गीय बोले; ‘मैं अब इंदौर की मीडिया से बात ही नहीं करूंगा’

about 2 hours ago
स्टाफ ने ही दुकान में किया हाथ साफ
Top News

स्टाफ ने ही दुकान में किया हाथ साफ:5 लाख के कंप्यूटर पार्ट्स चोरी; 4 गिरफ्तार

about 2 hours ago
घाट पर छूट आई मूर्ति घर तक साथ लौट आई वही पुरानी आत्मीयता
Top News

घाट पर छूट आई मूर्ति घर तक साथ लौट आई वही पुरानी आत्मीयता

about 2 hours ago
बप्पा की पाठशाला
Top News

बप्पा की पाठशाला:नवम काल्पनिक अवतार; चित्तेश्वर और विक्षेपासुर

about 2 hours ago
नियमितीकरण से रोजगार तक
Top News

नियमितीकरण से रोजगार तक:इस पार्टी के 15 वादे; इसी महीने शुरू होगा सदस्यता अभियान, सरकार को मोहलत

about 2 hours ago
शादी का झांसा देकर युवती से अश्लील वीडियो कॉल
Top News

शादी का झांसा देकर युवती से अश्लील वीडियो कॉल:फिर ब्लैकमेल का आरोप; मैट्रिमोनियल साइट पर हुई थी पहचान, आरोपी पहले से शादीशुदा निकला

about 3 hours ago
नीलोफर हत्याकांड
Top News

नीलोफर हत्याकांड:30 दिन बाद भी पुलिस के हाथ खाली

about 3 hours ago

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!