सड़क हादसे में महिला की मौत: मिस्त्री ने पत्नी और साले का नाम लिखकर की आत्महत्या
KHULASA FIRST
संवाददाता

कावड़ यात्रा से लौटे युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत
खुलासा फर्स्ट, इंदौर
रक्षाबंधन पर्व के लिए मायके जा रही महिला की सड़क हादसे में मौत हो गई, वहीं एमआईजी इलाके में एक मिस्त्री ने फांसी लगाकर जान दे दी। इसी तरह कुलकर्णी नगर में रात को पानी पीने के लिए उठा युवक अचानक गिर गया, जिसकी इलाज के दौरान मौत हो गई। तीनों मामलों में संबंधित थाना पुलिस द्वारा मर्ग कायम कर जांच की जा रही है।
लसूड़िया पुलिस के मुताबिक मृत महिला की पहचान पूजा पति निर्मल पाटीदार निवासी तिल्लोर खुर्द के रूप में हुई। पूजा सोमवार को रक्षाबंधन पर्व के लिए पति निर्मल और आठ साल के बेटे के साथ बाइक से उज्जैन स्थित मायके जा रही थी।
बायपास स्थित बेस्ट प्राइज के पास एक अन्य बाइक ने उनकी बाइक को जोरदार टक्कर मार दी, जिससे दोनों बाइक सवार सड़क पर जा गिरे। पूजा के सिर में गंभीर चोट आने सरे मौत हो गई। बताया जा रहा है टक्कर मारने वाला बाइक सवार कुछ देर बाद उठकर भाग निकला।
दूसरा मामला...
पत्नी और साले का नाम लिख लगा ली फांसी... एमआईजी इलाके में रहने वाले एक मिस्त्री ने रात में फांसी लगा ली। बताया जाता है कि उसकी पत्नी करीब दो साल से मायके में थी। दो दिन पहले पत्नी को वापस लाने की बात पर साले से मोबाइल पर उसकी कहासुनी हुई थी।
इसके चलते उसने एक सुसाइड नोट लिखा, जिसमें पत्नी और साले पर धमकाने का आरोप लगाया है। पुलिस ने बताया बलराम पिता मांगीलाल कीर निवासी कृष्णबाग कॉलोनी को परिवार के लोगों ने फंदे पर लटका देखा था।
बलराम के पास से मिले सुसाइड नोट में उसने अपने साले भीम और पत्नी दीपिका पर धमकाने का आरोप लगाया है। बलराम की शादी को करीब आठ साल हो गए थे। उसकी दो साल की बेटी है।
पानी पीने उठा युवक अचानक गिरा, अस्पताल में दम तोड़ दिया
भगवान महाकाल के दर्शन कर लौटा कुलकर्णी नगर निवासी निखिल पिता विनोद राठौर रात करीब 2.30 बजे घर में पानी पीने के लिए उठा, तभी अचानक गिर गया। परिजन उसे एमवाय अस्पताल ले गए, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।
परिवार के मुताबिक निखिल कावड़ यात्रा लेकर गया था। सोमवार को महाकाल की सवारी में शामिल होकर रात में घर आया था। वह कॉल सेंटर में काम करता था। फिलहाल मौत का कारण स्पष्ट नहीं हो सका है।
संबंधित समाचार

पूर्व CM का गढ़...अस्पताल में नहीं होती डेंगू की जांच:UPSC की तैयारी कर रही अंकिता की डेंगू से मौत

किसान के शव के साथ सड़क पर उतरे परिजन:चार घंटे बाद खुला जाम, पुलिस जांच पर टिकी निगाहें

रात दो बजे आरक्षक को लगी गोली:न हमलावर का पता, न वजह का खुलासा!

क्या डीजीपी कैलाश मकवाना का कार्यकाल तीन महीने बढ़ जाएगा:राज्य सरकार ने भेजा केंद्र को प्रस्ताव

इतिहास की रियासत पर लाखों रुपए खर्च:फिर भी नहीं संवरा राजमहल!

नशे की लत पूरी करने के लिए बना ड्रग्स सप्लायर:गार्डन के पास पुलिस को देखकर भागने लगा आरोपी; घेराबंदी कर पकड़ा

बचपन के मित्र के निधन से दुखी मंत्री मिलन समारोह में नहीं पहुंचे:मौन रखकर दी श्रद्धांजलि; हजारों कार्यकर्ताओं की मौजूदगी में सादगी से हुआ आयोजन, वरिष्ठ कार्यकर्ताओं का सम्मान

पहले भरोसा जीता, फिर 10 मोबाइल बेचकर रकम लेकर फरार:मार्केट में व्यापारी से धोखाधड़ी; आरोपी गिरफ्तार

ठंड भी रटलेबाजी पर उतारू है...!

घर के बाहर खड़ी कार का कांच फोड़कर भागा बदमाश:आरोपी की तलाश में फुटेज खंगाल रही पुलिस

599 मकानों पर कल से चलेगा बुलडोजर:हाईकोर्ट ने बुलडोजर पर रोक लगाने से किया इनकार

गर्लफ्रेंड को महंगा गिफ्ट देने के चक्कर में पहुंचा हवालात:आईफोन लेकर भागा तो बाजार में हुई धुनाई; व्यापारियों ने पीछा कर पकड़ा, पुलिस ने दर्ज किया चोरी का मामला

9 मकानों-दुकानों के बाधक हिस्सों पर चला बुलडोजर:40 साल पुरानी बसाहट के आगे सड़क विस्तार की राह खुली

वीडियो देखिये, निगम की कचरा गाड़ी ने सड़क को बनाया फिसलन का जाल:धड़ाधड़ गिरे वाहन चालक; हादसे रोकने के लिए सड़क पर डलवाया चूना, यातायात भी मोड़ा

खेतों में तैयार थी फसल:बारिश ने बिगाड़ दिया किसानों का हिसाब-किताब!

थाली में छोड़ गए जूठन, कालू खुद खाने बैठ गए:अन्नकूट में नसीहत बेअसर हुई; तो अपनाया अनोखा तरीका

पानी के लिए सड़क पर उतरे आक्रोशित रहवासी

ब्राउन शुगर लेकर घूम रहे दो तस्कर हुए गिरफ्तार

अहाते बंद तो अब कहीं भी...:खुल रहे शराब की बोतलों के ढक्कन?

बाल विवाह को दी चुनौती, दुनिया में छा गई इस जिले की बेटी:विश्व बाल दिवस पर मशहूर फुटबॉलर ने साझा की संघर्ष की कहानी
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!