खबर
Top News

जॉब के नाम पर महिला से ठगी: इंस्टाग्राम से जाल में फंसाया; अलग-अलग खातों में जमा कराए लाखों रुपए

Khulasa First

KHULASA FIRST

संवाददाता

10 अगस्त 2026, 5:18 pm
शेयर करें:
जॉब के नाम पर महिला से ठगी

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
शहर के एरोड्रम थाना क्षेत्र में पार्ट टाइम जॉब का झांसा देकर महिला से 10 लाख 8 हजार रुपए की ऑनलाइन ठगी का मामला सामने आया है। महिला ने इंस्टाग्राम पर जॉब का विज्ञापन देखा था।

निवेश के नाम पर लाखों रुपए जमा करा लिए
इसके बाद उसे टेलीग्राम ग्रुप में जोड़कर होटल-रेस्टोरेंट की रेटिंग करने के बदले कमीशन का लालच दिया गया। शुरुआत में कुछ रकम लौटाकर आरोपियों ने भरोसा जीता और बाद में निवेश के नाम पर लाखों रुपए जमा करा लिए।

इंस्टाग्राम विज्ञापन के जरिए बनाया शिकार
एरोड्रम पुलिस के मुताबिक, इति जैन की शिकायत पर अज्ञात आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। इति ने बताया कि जुलाई में वह इंस्टाग्राम पर पार्ट टाइम जॉब तलाश रही थीं। इसी दौरान उन्हें एक विज्ञापन दिखाई दिया।

वॉट्सऐप और टेलीग्राम ग्रुप से जोड़ा
विज्ञापन में दिए नंबर पर संपर्क करने के बाद उन्हें वॉट्सऐप और फिर टेलीग्राम ग्रुप से जोड़ा गया। ग्रुप में होटल और रेस्टोरेंट की लिंक भेजकर उन्हें रेटिंग देने का काम बताया गया। इसके बदले कमीशन देने का झांसा दिया गया। इस दौरान आरोपियों ने उनसे नाम, पता और बैंक अकाउंट से जुड़ी जानकारी भी ले ली।

पहले कमीशन देकर जीता भरोसा
शुरुआत में दो रेटिंग करने पर 1 हजार रुपए पर 30 प्रतिशत कमीशन देने की बात कही गई। आरोपियों ने बताया कि ज्यादा रकम जमा करने पर ज्यादा मुनाफा मिलेगा। इसके बाद इति से अलग-अलग खातों में रकम जमा कराई गई।

रेटिंग के बदले कमीशन भी दिया गया
कुछ समय बाद उन्हें 3,900 रुपए मुनाफे के तौर पर वापस किए गए और एक रेटिंग के बदले 900 रुपए कमीशन भी दिया गया। रकम वापस मिलने से इति को आरोपियों पर भरोसा हो गया और उन्होंने आगे भी पैसे जमा करना शुरू कर दिया।

25 हजार से लेकर 75 हजार तक जमा कराए
आरोपियों ने महिला को बताया कि कंपनी के एक अकाउंट में उनका मुनाफा दिखाई देगा और कुछ समय बाद वह रकम निकाली जा सकेगी। इसके बाद इति ने 25 हजार, 15 हजार और 75 हजार रुपए समेत कई ट्रांजेक्शन किए।

एनएससी अकाउंट बंद हो गया
बाद में उन्हें एक अन्य इंस्टाग्राम पेज पर संपर्क करने को कहा गया। वहां आरोपियों ने दावा किया कि उनका एनएससी अकाउंट बंद हो गया है और निवेश की रकम 30 प्रतिशत कमीशन के साथ वापस कर दी जाएगी।

अलग-अलग खातों में जमा कराए 10.08 लाख
इसके बाद महिला से अलग-अलग मोबाइल नंबरों के जरिए संपर्क कर लगातार रकम जमा कराई गई। इस तरह इति ने कुल 10 लाख 8 हजार रुपए विभिन्न खातों में ट्रांसफर कर दिए।

मामला दर्ज, जांच शुरू
बाद में जब रकम वापस नहीं मिली तो उन्हें ऑनलाइन ठगी का पता चला। इसके बाद उन्होंने एरोड्रम थाने में शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपियों और पैसों के लेनदेन से जुड़े खातों की जांच शुरू कर दी है।

संबंधित समाचार

1000 बिस्तर के अस्पताल में मरीज की मौत
Top News

1000 बिस्तर के अस्पताल में मरीज की मौत:4 घंटे तक नहीं मिला इलाज; डॉक्टरों-स्टाफ के पीछे भागती रही पत्नी, तड़प-तड़पकर तोड़ा दम

about 14 hours ago
मध्य प्रदेश में 6 महीने टल सकते हैं निकाय चुनाव
Top News

मध्य प्रदेश में 6 महीने टल सकते हैं निकाय चुनाव:सामने आई बड़ी वजह

about 14 hours ago
हजारों लीटर थिनर का टैंकर पकड़ाया
Top News

हजारों लीटर थिनर का टैंकर पकड़ाया:रिहायशी इलाके में चल रहा था भंडारण का खेल; गोदाम और फैक्ट्री की सील

about 14 hours ago
पति के बाद पत्नी भी अनशन पर
Top News

पति के बाद पत्नी भी अनशन पर:नगर निगम गेट के बाहर बैठीं; बोलीं- अधिकारी अपने कर्तव्यों का पालन करें

about 15 hours ago
हेड कॉन्स्टेबल के पति का शव पेड़ से लटका मिला
Top News

हेड कॉन्स्टेबल के पति का शव पेड़ से लटका मिला:कपड़ों में मिला सुसाइड नोट; पत्नी ने दर्ज कराई थी पीटने की शिकायत

about 15 hours ago
आश्रम तोड़ने पहुंची जेसीबी का फूलमाला से स्वागत
Top News

आश्रम तोड़ने पहुंची जेसीबी का फूलमाला से स्वागत:संत ने दी इतनी जमीन; चौड़ी होगी सड़क

about 15 hours ago
नीलोफर हत्याकांड
Top News

नीलोफर हत्याकांड:30 दिन बाद भी पुलिस के हाथ खाली; आरोपी सोशल मीडिया पर स्टेटस लगाकर दे रहा धमकियां, परिजनों ने उठाए कार्रवाई पर सवाल

about 16 hours ago
बंद मकान का ताला तोड़कर जेवर चोरी
Top News

बंद मकान का ताला तोड़कर जेवर चोरी:खिड़की टूटी मिली; दो दिन बाद एफआईआर

about 16 hours ago
एमपी में रविवार को भी खुलेंगे बैंक
Top News

एमपी में रविवार को भी खुलेंगे बैंक:इस कारण सरकार ने लिया बड़ा फैसला

about 16 hours ago
डोल ग्यारस में खूनी वारदात
Top News

डोल ग्यारस में खूनी वारदात:डीजे पर नाचने के दौरान विवाद; युवक की चाकू मारकर हत्या, एक घायल

about 16 hours ago
घाट की ढलान पर भिड़े इतने वाहन
Top News

घाट की ढलान पर भिड़े इतने वाहन:मुंबई-आगरा फोरलेन पर लगा लंबा जाम; टक्कर के बाद मौके पर अफरा-तफरी मची

about 16 hours ago
छेड़छाड़ से परेशान युवती ने की खुदकुशी की कोशिश
Top News

छेड़छाड़ से परेशान युवती ने की खुदकुशी की कोशिश:आरोपी की धमकी से थी परेशान; अस्पताल से छुट्टी मिलते ही थाने पहुंची

about 16 hours ago
देखिए वीडियो
Top News

देखिए वीडियो:105 साल पुरानी अखाड़ा जुलूस परंपरा पर विवाद; पुलिस कार्रवाई से नाराज समाजजन

about 16 hours ago
एमपी बीजेपी में बड़ी नियुक्ति
Top News

एमपी बीजेपी में बड़ी नियुक्ति:इनको मिली प्रदेश मीडिया प्रभारी की जिम्मेदारी; मुख्यमंत्री से चर्चा के बाद फैसला

about 17 hours ago
विधायक बोलीं गरबे के बाद विधर्मियों के साथ जाती हैं लड़कियां
Top News

विधायक बोलीं गरबे के बाद विधर्मियों के साथ जाती हैं लड़कियां:अगले साल 9 लाख बच्चों को जन्म देती हैं; गैर-हिंदुओं की एंट्री पर रोक लगे

about 17 hours ago
खाद्य विभाग की खाने के तेलों पर बड़ी कार्रवाई
Top News

खाद्य विभाग की खाने के तेलों पर बड़ी कार्रवाई:5 ब्रांड के सैंपल जांच के लिए भेजे; लाखों रुपए का स्टॉक किया जब्त

about 17 hours ago
धंसती सड़कों से बाहर आ रहा भ्रष्टाचार
Top News

धंसती सड़कों से बाहर आ रहा भ्रष्टाचार:10-15 फीट गहरे गड्ढे ने कर दिया लापरवाह तंत्र की सच्चाई का खुलासा

about 17 hours ago
लोग अपना चेहरा चमकाने के लिए कर रहे भगवान का उपयोग
Top News

लोग अपना चेहरा चमकाने के लिए कर रहे भगवान का उपयोग:निगम के अवैध कामों और टैक्स की बर्बादी के खिलाफ पांडेय दंपति का अनशन जारी

about 17 hours ago
झिलमिल झांकियां निकली
Top News

झिलमिल झांकियां निकली:कलाकारों ने किया शस्त्र कला का प्रदर्शन

about 17 hours ago
डॉक्टर के सुसाइड अटेम्प्ट मामले में एनएमसी की सख्ती
Top News

डॉक्टर के सुसाइड अटेम्प्ट मामले में एनएमसी की सख्ती:रैगिंग और मानसिक उत्पीड़न के आरोपों पर मांगी 24 घंटे में रिपोर्ट

about 17 hours ago

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!