महिला से 12 लाख की ठगी: फेसबुक पर मुंहबोला भाई बनकर जाल में फंसाया; गिफ्ट भेजने का दिया झांसा
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
मल्हारगंज थाना क्षेत्र में सोशल मीडिया के जरिए रिश्ते का भरोसा जीतकर 12 लाख रुपए से अधिक की साइबर ठगी का मामला सामने आया है। ठग ने पहले महिला से फेसबुक पर दोस्ती की, फिर खुद को उसका मुंहबोला भाई बताते हुए महंगे गिफ्ट भेजने का झांसा दिया। बाद में फर्जी एयरपोर्ट अधिकारी बनकर महिला से लाखों रुपए ऐंठ लिए गए।
खुद को कार शोरूम का कारोबारी बताया
पुलिस के अनुसार क्षेत्र निवासी कल्पना ने शिकायत दर्ज कराई है कि फेसबुक पर एक वीडियो देखने के बाद उन्होंने उसमें दिए गए व्हाट्सएप नंबर पर संपर्क किया था। नंबर पर बात करने वाले युवक ने अपना नाम अमनप्रीत सिंह उर्फ अमन बताया और खुद को लंदन में मोबाइल व कार शोरूम का कारोबारी बताया।
महिला को अपनी बहन मानने की बात कही
धीरे-धीरे बातचीत बढ़ी और आरोपी ने महिला को अपनी बहन मानने की बात कही। कुछ समय बाद उसने बताया कि वह भारत आ रहा है और महिला के लिए सोने-हीरे का नेकलेस, पति और परिजनों के लिए महंगे उपहार लेकर आ रहा है। उसने यह बात परिवार से छिपाने को कहा ताकि उन्हें सरप्राइज दिया जा सके।
एयरपोर्ट अधिकारी बनकर किया फोन
16 मई को महिला को एक कॉल आया। कॉल करने वाले ने खुद को दिल्ली एयरपोर्ट अथॉरिटी का अधिकारी विक्रम गोस्वामी बताया। उसने कहा कि अमन द्वारा भेजा गया पार्सल एयरपोर्ट पर रोक लिया गया है और उसे छुड़ाने के लिए टैक्स व अन्य शुल्क जमा करना होगा।
आरोपी ने महिला को यह कहकर डरा दिया कि यदि भुगतान नहीं किया गया तो अमन को जेल भेज दिया जाएगा। साथ ही चैट किसी को न दिखाने और व्हाट्सएप संदेश डिलीट करने की भी हिदायत दी गई।
जेवर गिरवी रखकर जुटाए पैसे
ठगों की बातों में आकर महिला ने अपने जेवर गिरवी रखकर करीब 11 लाख रुपए जुटाए। इसके अलावा पुराने चांदी के बर्तन बेचकर करीब एक लाख रुपए और इकट्ठे किए। इसके बाद आरोपियों द्वारा बताए गए अलग-अलग आठ बैंक खातों में कुल 12 लाख 5 हजार रुपए ट्रांसफर कर दिए।
जब इसके बाद भी लगातार और पैसों की मांग होने लगी, तब महिला को ठगी का एहसास हुआ। उसने परिजनों को पूरी जानकारी दी, जिसके बाद मामला पुलिस तक पहुंचा।
पुलिस जांच में जुटी
मल्हारगंज पुलिस ने अमनप्रीत सिंह उर्फ अमन और अन्य अज्ञात आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। एडिशनल डीसीपी प्रिया डूडवे के अनुसार पुलिस बैंक खातों, मोबाइल नंबरों और अन्य तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर आरोपियों की तलाश कर रही है।
संबंधित समाचार

शिकायत के 14 महीने बाद भी रास्ता बंद:आखिर कब होगी कार्रवाई

कलेक्टर का एक्शन:स्वामित्व योजना में लापरवाही पर की बड़ी कार्रवाई; 7 प्रोबेशनर पटवारियों की सेवा समाप्त

सांई मंदिर के पीछे अवैध निर्माण पर नगर निगम ने की कार्रवाई:भारी पुलिस बल और रिमूवल अमले की मौजूदगी में अतिक्रमण ध्वस्त

INDIA ब्लॉक की बैठक के बाद विपक्ष का हमला:राहुल गांधी बोले- मुख्य चुनाव आयुक्त का इस्तीफा हमारा मिशन

मेसर्स कृष्णा एंटरप्राइजेस पर पड़ा छापा 46 ड्रम:लोडिंग वाहन और टैंकर किए जब्त

फ्लैट की रजिस्ट्री-लोन के नाम पर लाखों की धोखाधड़ी:दोस्त के खिलाफ FIR दर्ज

न्यायालय के आदेश की आड़ में बेदखली पीड़ित परिवार का सड़क पर बिखेरा सामान

2013 से ट्रैफिक पुलिस बल की कमी:अब तक क्या किया? हाईकोर्ट ने प्रशासन से मांगा जवाब

मां चंद्रघंटा का संदेश:सौम्यता और शौर्य का संतुलन ही बनाता है मजबूत व्यक्तित्व

दिवंगत पुलिसकर्मियों के परिवारों को संबल:कमिश्नर ने 2 नव आरक्षकों सहित 6 अनुसचिवीय कर्मचारियों को सौंपे नियुक्ति प्रमाण पत्र

भक्ति रस में रमा शहर:मां की आराधना और गरबों की धूम का उत्सव

खुलासा फर्स्ट के आंगन में महाप्रसादी का वितरण जारी:नवरात्रि महापर्व के पावन अवसर पर 10 दिवसीय महोत्सव

प्रॉपर्टी टैक्स के साथ लगेगा इतने प्रतिशत फायर सेस:टैक्स से छूट वाली संपत्तियों को राहत; नए नियमों में स्वयंसेवकों की भर्ती

मंत्रि-परिषद ने पारित किया ‘विकसित मध्य प्रदेश’ का संकल्प:मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की अध्यक्षता में हुई बैठक

आदिवासियों के मकान तोड़े जाने के मामले ने पकड़ा तूल:कार्तिकेय सिंह चौहान ने अधिकारियों को दी ये चेतावनी

पिटती पुलिस टूटता मनोबल:खादी के लिए खाकी के हाथ काटने में जल्दबाजी आखिर क्यों

मंदिर की दानपेटी तोड़कर नकदी और चांदी के सिक्के चोरी:बदमाशों ने दो घरों को भी बनाया निशाना

एचआईवी के इतने नए मामले:इस मेडिकल कॉलेज में मिले सबसे ज्यादा संक्रमित; इतने मरीज एआरटी से दूर

बिना नंबर की फॉर्च्यूनर ने बुझा दिया एक घर का चिराग:बाइक को मारी टक्कर, मैकेनिक की हुई मौत; दो नाबालिग साथी हुए गंभीर घायल

इस पूर्व मंत्री ने किसको को दी नसीहत:बोले; ‘ऐसा भी क्या काम, जो जमीर बेचकर करना पड़े’ पद से इस्तीफा देकर साथ आइए, दोनों मिलकर सड़क पर लड़ेंगे जनता की लड़ाई
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!