महिला से 1.56 लाख की ठगी: फर्जी बिजली कर्मचारी बनकर लिया OTP; खाते और FD से उड़ाई रकम
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
शहर के लसूड़िया क्षेत्र से साइबर ठगी का मामला सामने आया है। यहां बिजली बिल अपडेट कराने का झांसा देकर एक महिला से 1 लाख 56 हजार रुपए की ऑनलाइन ठगी कर ली गई। आरोपी ने खुद को बिजली विभाग का कर्मचारी बताया और ओटीपी हासिल कर महिला के खाते से रकम निकाल ली।
इस तरह जाल में फंसाया
पुलिस के मुताबिक तुलसियाना रेजीडेंसी निवासी नीलम नागपाल ने इस संबंध में शिकायत दर्ज कराई है। महिला ने बताया कि 25 मई की दोपहर उनके पास एक व्यक्ति का फोन आया, जिसने अपना नाम राकेश गुप्ता बताया।
बिल अपडेट नहीं हुआ” कहकर भरोसा दिलाया
फोन करने वाले ने महिला से कहा कि उनका बिजली बिल विभाग के खाते में अपडेट नहीं हुआ है और ट्रांजेक्शन रिकॉर्ड में दिखाई नहीं दे रहा। उसने भरोसा दिलाया कि एक ओटीपी आएगा, जिसे बताने पर भुगतान की राशि विभाग के खाते में समायोजित कर दी जाएगी। आरोपी की बातों में आकर महिला ने मोबाइल पर आया ओटीपी साझा कर दिया।
तीन ट्रांजेक्शन में निकाले पैसे
ओटीपी मिलते ही साइबर ठग ने महिला के बैंक खाते से तीन अलग-अलग ट्रांजेक्शन किए और करीब 1 लाख 56 हजार रुपए निकाल लिए। इस रकम में महिला की एफडी (फिक्स्ड डिपॉजिट) से जुड़ी राशि भी शामिल बताई जा रही है।
खाते से पैसे कटने के मैसेज मिलने के बाद महिला को ठगी का एहसास हुआ। इसके बाद उन्होंने परिजनों को जानकारी दी और साइबर हेल्पलाइन पर शिकायत दर्ज कराई।
मोबाइल नंबर और खातों की जांच
पुलिस ने अज्ञात आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस संबंधित मोबाइल नंबरों, बैंक खातों और डिजिटल ट्रांजेक्शन की जानकारी जुटाकर आरोपियों तक पहुंचने का प्रयास कर रही है।
पुलिस की अपील
पुलिस ने नागरिकों को सावधान करते हुए कहा है कि किसी भी अनजान व्यक्ति को ओटीपी, बैंक डिटेल, कार्ड नंबर, सीवीवी या अन्य गोपनीय जानकारी साझा न करें। अधिकारियों ने स्पष्ट किया है कि बिजली विभाग, बैंक या कोई भी सरकारी संस्था फोन पर ओटीपी नहीं मांगती। ऐसे कॉल आने पर तुरंत सतर्क रहें और साइबर हेल्पलाइन पर शिकायत करें।
संबंधित समाचार

राजघराना संपत्ति विवाद:इनकी आपत्ति पर सुनवाई; इस तारीख को पेश करने होंगे सबूत

चर्चित हत्याकांड में फैसला:प्रेमी और प्रेमिका को मिली फांसी की सजा; कोर्ट में आरोपी बोली- मेरी बच्चियों का ध्यान रखना

मेन रोड पर बिना अनुमति पंडाल लगाने पर हाईकोर्ट सख्त:डीसीपी को किया तलब; अदालत ने पूछा- जब मंजूरी नहीं ली तो सड़क कैसे ब्लॉक हुई?

चार महीने से ज्वाइनिंग का इंतजार:अपर कलेक्टर को संभागायुक्त का नोटिस; तीन दिन में जवाब देने के निर्देश

देखिए वीडियो, शराब पीकर गाली-गलौज और महिलाओं पर अभद्र टिप्पणी करने का आरोप:रहवासियों ने थाने में की शिकायत

आईडीए की इस स्कीम से मुक्त होंगे इतने हजार प्लॉटधारक!:मुख्यमंत्री से होगी जल्द चर्चा, विधायक की पीड़ितों के साथ बेैठक के बाद आंदोलन स्थगित

नए नल कनेक्शन पर रोक:कॉलोनियों को भी नहीं मिलेगा नर्मदा का बल्क कनेक्शन; कम बारिश के बीच नगर निगम का फैसला

देखिए वीडियो, दीपावली से पहले लाड़ली बहनों को तोहफा:सीएम डाॅ. मोहन यादव ने जारी की योजना की किस्त

करोड़पति हेड कांस्टेबल बेनकाब:लोकायुक्त इंदौर-उज्जैन पुलिस की छापेमारी

प्लॉट और फ्लैट के नाम पर 72 लाख की चपत:एरोड्रम में रजिस्ट्री के नाम पर धोखाधड़ी; दोस्त का दिया चेक हो गया बाउंस, फेसबुक लिंक से भी ठगी

12.33 ग्राम एमडी ड्रग्स के साथ पकड़े गए तस्कर का साथी भी हुआ गिरफ्तार:रिषभ से पूछताछ में मयंक उर्फ कृष्णा के नाम का खुलासा

सज्जन वर्मा ने नशे के धंधे पर मंत्री कैलाश विजयवर्गीय को दी नसीहत:पद से इस्तीफा दे दो; दोनों मिलकर लड़ेंगे जनता की लड़ाई

सिंधिया राजघराने की 41 हजार करोड़ की संपत्ति का विवाद फिर उलझ गया

मेट्रोपॉलिटन सिटी में बदल रहा है मालवा:मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा- सिंहस्थ 2028 के लिहाज से इंदौर-उज्जैन में होटल सुविधाएं जरूरी

माता और महाकाल के जयघोष के साथ महाप्रसादी का वितरण:नवरात्रि महापर्व के पावन अवसर पर 10 दिवसीय महोत्सव

राजस्थानी संस्कृति की झलक:बालिकाओं ने गरबा और नृत्य से दिखाई

इस योजना में जुड़ सकते हैं नए नाम:फिर खुल सकता है पोर्टल; मंत्री ने दिया बड़ा बयान, छूटी हुई महिलाओं की संख्या का आकलन करने के निर्देश

‘खम्मा रे खम्मा’ की धुन पर झूमे गरबा प्रेमी

मां कूष्मांडा:एक मुस्कान; जो अंधकार को सृष्टि में बदल देती है

स्कूली बालिकाओं का किया गया निःशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण:शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय संयोगितागंज में फैमिली प्लानिंग एसोसिएशन ऑफ इंडिया का आयोजन
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!