जिम ट्रेनर बनकर महिला से ठगी: फेसबुक पर शादी का झांसा देकर दोस्ती बढ़ाई; निजी फोटो से किया ब्लैकमेल
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
शहर के मल्हारगंज थाना क्षेत्र से सोशल मीडिया के जरिए ठगी और ब्लैकमेलिंग का सनसनीखेज मामला सामने आया है। एक युवक ने खुद को जिम ट्रेनर बताकर फेसबुक पर महिला से दोस्ती की, फिर शादी का भरोसा दिलाकर उसे प्रेमजाल में फंसा लिया। बाद में आरोपी ने निजी तस्वीरें हासिल कर महिला से लाखों रुपये ऐंठ लिए।
खुद को बताया फिटनेस ट्रेनर
पुलिस के अनुसार पीड़ित महिला की उम्र 38 वर्ष है और वह एक निजी कंपनी में काम करती है। महिला ने शिकायत में बताया कि उसकी पहचान फेसबुक पर “प्रथम खन्ना” नाम के युवक से हुई थी। आरोपी ने खुद को फिटनेस ट्रेनर बताते हुए महिला से लगातार बातचीत शुरू की और धीरे-धीरे शादी की बात करने लगा।
दो लाख रुपये ले लिए
भरोसा बढ़ने पर दोनों के बीच निजी बातचीत भी होने लगी। शुरुआत में आरोपी ने आर्थिक परेशानी का हवाला देकर महिला से ऑनलाइन पैसे मांगे। पहली बार ली गई रकम उसने वापस लौटा दी, जिससे महिला को उस पर पूरा विश्वास हो गया। इसके बाद आरोपी ने अलग-अलग बहानों से महिला से करीब दो लाख रुपये ले लिए।
धमकी देकर ब्लैकमेलिंग शुरू कर दी
इसी दौरान आरोपी ने महिला से कुछ निजी तस्वीरें भी हासिल कर ली। जब महिला ने अपने पैसे वापस मांगे तो आरोपी का व्यवहार बदल गया। उसने रकम लौटाने से इनकार कर दिया और फोटो वायरल करने की धमकी देकर ब्लैकमेलिंग शुरू कर दी।
जांच में फर्जी निकली फेसबुक प्रोफाइल
महिला को तब शक हुआ जब आरोपी कभी वीडियो कॉल पर नहीं आया और हमेशा चैटिंग के जरिए ही बात करता रहा। उसने अपना मोबाइल नंबर भी साझा नहीं किया। जांच करने पर पता चला कि “प्रथम खन्ना” नाम की फेसबुक प्रोफाइल फर्जी थी और उसमें इस्तेमाल की गई तस्वीर किसी दूसरे व्यक्ति की थी।
पुलिस की कार्रवाई
पीड़िता ने पहले साइबर सेल में शिकायत दर्ज कराई थी। प्राथमिक जांच के बाद मामला मल्हारगंज थाना पुलिस को सौंपा गया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ धोखाधड़ी, आईटी एक्ट और ब्लैकमेलिंग की धाराओं में केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस अब आरोपी की डिजिटल लोकेशन और बैंक ट्रांजेक्शन के जरिए उसकी पहचान करने में जुटी है।
संबंधित समाचार

इंडिया-वेस्टइंडीज T20 मुकाबला:स्टेडियम में तैयारियां तेज; पिच से सुरक्षा तक इंतजाम शुरू, फैंस में भारी उत्साह

MP के युवाओं के लिए सुनहरा मौका:कांस्टेबल ड्राइवर के पदों पर निकली भर्ती; जानिए आवेदन की पूरी प्रोसेस

मुख्य चुनाव आयुक्त के इस्तीफे पर अड़े राहुल गांधी:जंतर-मंतर जाने को लेकर पुलिस से बहस; प्रियंका का सड़क पर लेटकर धरना

रिकॉर्ड में एक दुकान, मौके पर अवैध मल्टी खड़ी कर डकार गए एमओएस:जोन-13 में बिल्डर की धांधली- नक्शा बदलकर लाखों का राजस्व डुबाया

बाउंड ओवर नोटिस से नाराज 28 पार्षदों का सामूहिक इस्तीफा:आधी रात थाने पर धरना; इनके पहुंचने पर माने

MP में बढ़ा हुआ बस किराया कम करने की तैयारी:मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को दिए ये निर्देश

मंदिर से चोरी अष्टधातु प्रतिमाएं बरामद:पुलिस ने आरोपी को पकड़ा; चार साथियों के नाम का खुलासा

बैंक अधिकारी बनकर नगर निगम ठेकेदार से ठगी:खाते से उड़ाए हजारों रुपए; शिकायत के बाद केस दर्ज

परिवार ने कलेक्टर से लगाई गुहार:धमकी और मानसिक प्रताड़ना की शिकायत; सरकारी के बाद अब निजी जमीन पर कब्जे का आरोप

MP में पटवारियों पर कार्रवाई के बाद बढ़ा विवाद:4 सस्पेंड; 52 को सेवा समाप्ति का नोटिस, काम बंद करने की दी चेतावनी

3 साल से स्पीड ब्रेकर की मांग अधूरी, लोग नाराज:स्कूटी से गिरकर महिला हो चुकी है घायल

जनसुनवाई में अधिकारियों को सौंपा दूषित पानी का गिफ्ट:नगर निगम की नाकामी; 6 महीने से गंदा पानी पीने को मजबूर है जनता

देखिए वीडियो, पांच मंजिला इमारत ढही:इतने लोगों के दबे होने की आशंका; दो बच्चे सुरक्षित निकाले गए, रेस्क्यू जारी

सड़कों पर पसरी गंदगी, गलियों में न झाड़ू लगी, न पहुंची कचरा गाड़ियां:नंबर वन शहर की सफाई व्यवस्था बेपटरी

कांग्रेस पार्षद का निधन:अस्पताल में तोड़ा दम; मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने दी श्रद्धांजलि

आटा चक्की चलाते-चलाते प्रॉपर्टी लाइन का बड़ा ब्रोकर बन गया गुड्डा:बंटी नागर ने भी निभाया याराना; दोनों ने जमकर कूटा माल

फर्नीचर गोदाम में लगी भीषण आग:करोड़ों रुपए का सामान जलकर हुआ राख; 7 फायर ब्रिगेड मौके पर

तू गलत कर रहा है हमें तो प्लॉट लग रहा है:विकास जरिया को धमकाने की रिकॉर्डिंग आई सामने

रावण दहन के विरोध में समाज:इतने आयोजकों को कानूनी नोटिस; कहा-‘प्रथा बंद करें, नहीं तो आंदोलन करेंगे’

40 साल से बसे 400 परिवार सरकारी रिकॉर्ड और मूलभूत सुविधाओं से बाहर:स्वामित्व योजना में राऊ की एक भी रजिस्ट्री नहीं
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!