महिला ने की आत्महत्या: फांसी लगाकर दी जान; पारिवारिक कलह की आशंका
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
शहर के लसूड़िया थाना क्षेत्र में एक महिला ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना के बाद परिवार में मातम पसरा हुआ है। पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस के अनुसार स्कीम नंबर-136 निवासी 32 वर्षीय दीपिका वाघला ने अपने मायके स्थित घर के कमरे में फंदा लगाकर जान दे दी।
दरवाजा तोड़कर अंदर पहुंचे परिजन
रविवार दोपहर वह आराम करने के लिए कमरे में गई थी, लेकिन देर शाम तक बाहर नहीं निकलीं। परिजनों ने बताया कि काफी देर तक कोई जवाब नहीं मिलने पर मां ने आवाज लगाई, लेकिन अंदर से प्रतिक्रिया नहीं आई। इसके बाद पिता और छोटी बहन कमरे के पास पहुंचे।
जब दरवाजा नहीं खुला तो लॉक तोड़कर अंदर गए। कमरे का दृश्य देखकर परिवार के होश उड़ गए। दीपिका फंदे पर लटकी हुई थीं। परिजनों ने तत्काल पुलिस को सूचना दी।
12 साल पहले हुई थी शादी
परिवार के मुताबिक दीपिका की शादी करीब 12 वर्ष पहले अलीराजपुर में हुई थी। उनके पति एक गैर-सरकारी संस्था (एनजीओ) में कार्यरत हैं। गर्मी की छुट्टियों के कारण वह करीब एक माह पहले अपने तीन बच्चों के साथ इंदौर स्थित मायके आई थीं। घटना के समय बच्चे घर के बाहर खेल रहे थे।
नहीं मिला सुसाइड नोट
पुलिस को घटनास्थल से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है। शुरुआती जांच में आत्महत्या के पीछे पारिवारिक तनाव या अन्य व्यक्तिगत कारणों की संभावना जताई जा रही है, हालांकि अभी तक इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।
मोबाइल की जांच करेगी पुलिस
घटना की सूचना मिलने के बाद ससुराल पक्ष के लोग भी इंदौर पहुंच गए हैं। पुलिस का कहना है कि मृतका के मोबाइल फोन, कॉल रिकॉर्ड और परिजनों के बयानों की जांच के बाद ही आत्महत्या के कारणों की स्पष्ट जानकारी सामने आ सकेगी। फिलहाल पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर मामले की जांच कर रही है।
संबंधित समाचार

भक्ति रस में रमा शहर:मां की आराधना और गरबों की धूम का उत्सव

खुलासा फर्स्ट के आंगन में महाप्रसादी का वितरण जारी:नवरात्रि महापर्व के पावन अवसर पर 10 दिवसीय महोत्सव

प्रॉपर्टी टैक्स के साथ लगेगा इतने प्रतिशत फायर सेस:टैक्स से छूट वाली संपत्तियों को राहत; नए नियमों में स्वयंसेवकों की भर्ती

मंत्रि-परिषद ने पारित किया ‘विकसित मध्य प्रदेश’ का संकल्प:मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की अध्यक्षता में हुई बैठक

आदिवासियों के मकान तोड़े जाने के मामले ने पकड़ा तूल:कार्तिकेय सिंह चौहान ने अधिकारियों को दी ये चेतावनी

पिटती पुलिस टूटता मनोबल:खादी के लिए खाकी के हाथ काटने में जल्दबाजी आखिर क्यों

मंदिर की दानपेटी तोड़कर नकदी और चांदी के सिक्के चोरी:बदमाशों ने दो घरों को भी बनाया निशाना

एचआईवी के इतने नए मामले:इस मेडिकल कॉलेज में मिले सबसे ज्यादा संक्रमित; इतने मरीज एआरटी से दूर

बिना नंबर की फॉर्च्यूनर ने बुझा दिया एक घर का चिराग:बाइक को मारी टक्कर, मैकेनिक की हुई मौत; दो नाबालिग साथी हुए गंभीर घायल

इस पूर्व मंत्री ने किसको को दी नसीहत:बोले; ‘ऐसा भी क्या काम, जो जमीर बेचकर करना पड़े’ पद से इस्तीफा देकर साथ आइए, दोनों मिलकर सड़क पर लड़ेंगे जनता की लड़ाई

भीषण सड़क हादसा:दो बाइकों की भिड़ंत में युवक की मौत; बेटी सहित 5 गंभीर घायल

सरकार ने तीन नई जगह निर्धारित की:जंतर-मंतर को बैन करने पर भड़क गए कॉकरोच

देखिए वीडियो, जेल में महिला वेशभूषा में गरबा कर रहे पुरुष:बंदी खुद गाते हैं गीत और तैयार करते हैं बैंड की धुन

सुनवाई से भी सुप्रीम कोर्ट का इनकार:सीजेआई के मिलने से मना करने के बावजूद विपक्ष ने निकाला मार्च

इन जगहों के नाम तय करने पर पड़ोसी को ऐतराज:फैसले को बताया गैरकानूनी; ये संवेदनशील इलाके भी सूची में शामिल

ट्रैवलर चोरी करते हुए कई वाहनों को मारी टक्कर

देखिये वीडियो, बेहतर पुलिसिंग के लिए 14 अधिकारी-कर्मचारी सम्मानित:कमिश्नर ने दिए प्रशस्ति पत्र और नकद पुरस्कार

सैकड़ों कमरों का पैलेस, बिजली के बिलों में चौंकाने वाले आंकड़े!:कई कनेक्शनों पर सालभर में शून्य या नाममात्र खपत

कैफे में कहासुनी के बाद पार्किंग में दो गुटों में जमकर चले लात-घूंसे:पटक-पटककर पीटा

MP में दिव्यांगजनों के हजारों पदों पर भर्ती की तैयारी:इस तारीख तक चलेगा विशेष अभियान; सामान्य प्रशासन विभाग ने जारी किए निर्देश
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!