होटल में मिली महिला की लाश: दोस्त पर हत्या का शक; 6 मई से थी लापता
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, जबलपुर।
शहर के संजीवनी नगर क्षेत्र स्थित एक होटल के कमरे में मिली महिला की लाश की पहचान हो गई है। मृतका दुर्गा बाल्मिक, निवासी भेड़ाघाट बताई जा रही है।
6 मई से लापता, 8 मई को मिला शव
परिजनों के मुताबिक, दुर्गा 6 मई की शाम घर से निकली थी, लेकिन रात तक वापस नहीं लौटी। काफी तलाश के बाद भी उसका पता नहीं चला। दो दिन बाद, 8 मई को होटल रिलेक्श-इन के कमरा नंबर 9 में उसका शव बरामद हुआ।
होटल में काम, युवक से थी दोस्ती
परिवार का कहना है कि दुर्गा भेड़ाघाट के पास एक होटल में काम करती थी। पास के ही एक अन्य होटल में काम करने वाले जम्मन बंसल नाम के युवक से उसकी नजदीकियां थी, हालांकि, इस रिश्ते को लेकर जम्मन की पत्नी को आपत्ति थी और इस वजह से पहले भी विवाद हो चुका था।
हत्या का आरोप, पैसे भी गायब
मृतका की बहन सोनम कोष्ठा ने आरोप लगाया है कि जम्मन ने साजिश के तहत दुर्गा को होटल बुलाया और उसकी हत्या कर दी। उन्होंने यह भी बताया कि 6 मई को मां ने दुर्गा को 10 हजार रुपए दिए थे, जो अब गायब हैं।
पुलिस ने संदिग्ध को हिरासत में लिया
मामले में पुलिस ने जम्मन बंसल को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। डीएसपी भगत सिंह गठोरिया के अनुसार, पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत की असली वजह स्पष्ट हो सकेगी।
संबंधित समाचार

शिकायत के 14 महीने बाद भी रास्ता बंद:आखिर कब होगी कार्रवाई

कलेक्टर का एक्शन:स्वामित्व योजना में लापरवाही पर की बड़ी कार्रवाई; 7 प्रोबेशनर पटवारियों की सेवा समाप्त

सांई मंदिर के पीछे अवैध निर्माण पर नगर निगम ने की कार्रवाई:भारी पुलिस बल और रिमूवल अमले की मौजूदगी में अतिक्रमण ध्वस्त

INDIA ब्लॉक की बैठक के बाद विपक्ष का हमला:राहुल गांधी बोले- मुख्य चुनाव आयुक्त का इस्तीफा हमारा मिशन

मेसर्स कृष्णा एंटरप्राइजेस पर पड़ा छापा 46 ड्रम:लोडिंग वाहन और टैंकर किए जब्त

फ्लैट की रजिस्ट्री-लोन के नाम पर लाखों की धोखाधड़ी:दोस्त के खिलाफ FIR दर्ज

न्यायालय के आदेश की आड़ में बेदखली पीड़ित परिवार का सड़क पर बिखेरा सामान

2013 से ट्रैफिक पुलिस बल की कमी:अब तक क्या किया? हाईकोर्ट ने प्रशासन से मांगा जवाब

मां चंद्रघंटा का संदेश:सौम्यता और शौर्य का संतुलन ही बनाता है मजबूत व्यक्तित्व

दिवंगत पुलिसकर्मियों के परिवारों को संबल:कमिश्नर ने 2 नव आरक्षकों सहित 6 अनुसचिवीय कर्मचारियों को सौंपे नियुक्ति प्रमाण पत्र

भक्ति रस में रमा शहर:मां की आराधना और गरबों की धूम का उत्सव

खुलासा फर्स्ट के आंगन में महाप्रसादी का वितरण जारी:नवरात्रि महापर्व के पावन अवसर पर 10 दिवसीय महोत्सव

प्रॉपर्टी टैक्स के साथ लगेगा इतने प्रतिशत फायर सेस:टैक्स से छूट वाली संपत्तियों को राहत; नए नियमों में स्वयंसेवकों की भर्ती

मंत्रि-परिषद ने पारित किया ‘विकसित मध्य प्रदेश’ का संकल्प:मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की अध्यक्षता में हुई बैठक

आदिवासियों के मकान तोड़े जाने के मामले ने पकड़ा तूल:कार्तिकेय सिंह चौहान ने अधिकारियों को दी ये चेतावनी

पिटती पुलिस टूटता मनोबल:खादी के लिए खाकी के हाथ काटने में जल्दबाजी आखिर क्यों

मंदिर की दानपेटी तोड़कर नकदी और चांदी के सिक्के चोरी:बदमाशों ने दो घरों को भी बनाया निशाना

एचआईवी के इतने नए मामले:इस मेडिकल कॉलेज में मिले सबसे ज्यादा संक्रमित; इतने मरीज एआरटी से दूर

बिना नंबर की फॉर्च्यूनर ने बुझा दिया एक घर का चिराग:बाइक को मारी टक्कर, मैकेनिक की हुई मौत; दो नाबालिग साथी हुए गंभीर घायल

इस पूर्व मंत्री ने किसको को दी नसीहत:बोले; ‘ऐसा भी क्या काम, जो जमीर बेचकर करना पड़े’ पद से इस्तीफा देकर साथ आइए, दोनों मिलकर सड़क पर लड़ेंगे जनता की लड़ाई
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!