जिसके साथ रोज पीता था शराब: उसी ने नींद में कुल्हाड़ी मारकर कर दी हत्या
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
ट्रांसपोर्ट नगर के फुटपाथ पर वर्षों से साथ रह रहे दो हम्मालों की दोस्ती का अंत खून से हुआ। बुधवार रात शराब के पैसों को लेकर हुआ विवाद इतना बढ़ा कि साथी बंटी ने कथित तौर पर गुस्से में गोल्डी के सिर पर कुल्हाड़ी दे मारी। वार इतना गंभीर था कि गोल्डी ने मौके पर ही दम तोड़ दिया।
हैरानी की बात यह रही कि वारदात के बाद आरोपी अपने खून लगे कपड़े तक नहीं बदल पाया और पुलिस ने उसे इन्हीं कपड़ों में पकड़ लिया।पुलिस जांच के मुताबिक स्वर्णदीप उर्फ गोल्डी (50) और बंटी चूमलखा लंबे समय से ट्रांसपोर्ट नगर में साथ रह रहे थे।
दोनों हम्माली करने के साथ ट्रकों की चौकीदारी भी करते थे। रात होने पर फुटपाथ ही उनका ठिकाना था। बुधवार शाम भी दोनों को साथ शराब पीते देखा गया था। कुछ घंटे बाद यही साथ हत्या की वजह बन गया।
उधारी के पैसों पर पहले बहस, फिर मारपीट... पुलिस के अनुसार रात करीब 11 बजे शराब के पैसों की उधारी को लेकर दोनों में विवाद शुरू हुआ। बात गाली-गलौज और मारपीट तक पहुंच गई। कुछ देर बाद मामला शांत हुआ और गोल्डी सो गया।
पुलिस का आरोप है कि रात करीब एक बजे बंटी का गुस्सा फिर भड़क गया। ट्रांसपोर्ट नगर में कबाड़ की दुकान के पास पड़ी कुल्हाड़ी उठाकर उसने सो रहे गोल्डी के सिर पर वार कर दिया। इसके बाद वह मौके से निकल गया।
सुबह चाय वाले ने देखा खून से सना फुटपाथ
सुबह करीब छह बजे फुटपाथ पर चाय की दुकान लगाने वाले व्यक्ति की नजर गोल्डी पर पड़ी। वह खून से लथपथ हालत में पड़ा था। आसपास कोई नहीं था और बंटी भी गायब था। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची। शुरुआती जांच में ही मामला हत्या का नजर आया।
पुलिस ने बंटी की तलाश शुरू की और कुछ समय बाद उसे हिरासत में ले लिया। पूछताछ में उसके द्वारा गोल्डी पर हमला करने की बात सामने आने का पुलिस ने दावा किया है। पुलिस के मुताबिक बंटी के कपड़ों पर खून के निशान भी मिले हैं, जिससे उसके खिलाफ महत्वपूर्ण साक्ष्य मिलने की बात कही जा रही है।
फुटपाथ बना दोनों का घर, वहीं खत्म हुई दोस्ती... गोल्डी कई वर्षों से ट्रांसपोर्ट नगर में रह रहा था। न अपना मकान था, न कोई स्थायी ठिकाना। दिन में ट्रकों से जुड़ा काम और रात में फुटपाथ पर नींद…यही उसकी जिंदगी थी।
बंटी भी उसके साथ रहता था। दोनों के बीच रोज का साथ था, लेकिन शराब के पैसों की मामूली उधारी ने इस रिश्ते को ऐसा मोड़ दिया कि एक की जान चली गई और दूसरा हत्या के आरोप में जेल पहुंचने की स्थिति में है।
संबंधित समाचार

सांची प्लांट में पेड़ा बनाते समय हादसा:गैस ज्यादा होने से कड़ाही फटने की सूचना; एक की मौत की भी खबर

धीमी रफ्तार के बावजूद लापरवाह ठेकेदारों पर सीधी कार्रवाई से क्यों कतरा रहा नगर निगम:अमृत 2.0 और नर्मदा चतुर्थ चरण में लेटलतीफी पर फिर चेतावनी की खानापूर्ति

5 साल तक अटकी रही साइकिल योजना की जांच:हाईकोर्ट ने EOW के DG को तलब किया; 60 दिन में जांच पूरी करने के निर्देश

‘खुलासा फर्स्ट’ में समाचार प्रकाशित होने के बाद हरकत में आया निगम प्रशासन:रोड पर जानलेवा बन गए पेवर ब्लॉक उखाड़े; बारिश के बाद बनेगी सड़क

श्रीनाथ रेस्टोरेंट में परोसा जा रहा कीड़े वाला अचार:विरोध करने पर ग्राहक से की अभद्रता

देखिए वीडियो:मोदी-पुतिन गले मिले; रूस के प्रधानमंत्री को दिया ‘तिरुक्कुरल’, एक कार से एग्जिबिशन पहुंचे

बड़ा गणपति रोड पर जर्जर मकान को किया जमींदोज:एमजी रोड के मकान पर चला बुलडोजर; निगम व पुलिस बल ने पोकलेन से हटाया

वांटेड आरोपी ने बताया शराब बनाने का फाॅर्मूला:लाइसेंसी ठेकेदार भेजता था अवैध सामग्र;, ठेके की आड़ में बेची नकली जहरीली शराब

चंदू की निशानदेही पर जमीन से मिली 26 पेटी शराब:जहरीली शराब कांड में बड़ा खुलासा; अब पूरे नेटवर्क की तलाश

देखिए वीडियो:सीएम डॉ. मोहन यादव का बड़ा ऐलान; MP में बनेंगे इतने नए एक्सप्रेस-वे

बिना बैच नंबर का एक्सपायरी और एमआरपी के बेचा जा रहा खाद्य तेल:सुविधि नगर स्थित एमएफ उद्योग की दुकान पर ग्राहक ने पकड़ा बिना मानक मापदंड का माल

कहीं सीलिंग की सख्ती तो कहीं ‘धृतराष्ट्र' बना निगम:खुलासा पड़ताल; पांच बड़े इलाकों में बेसमेंट सील

मंदिर पर सियासत तेज:BJP विधायक बोले- सड़क पर्याप्त चौड़ी; राजसी सवारी में भी नहीं हुई दिक्कत; मंदिर हटाने का कारण नहीं

देखिए वीडियो:पत्थरों की बरसात; सैकड़ों घायल, 22 एंबुलेंस दौड़ीं; विधायक भी मैदान में उतरे; 4 की हालत गंभीर, ड्रोन-CCTV से निगरानी, जवान तैनात

बुल्डोजर अब तक हिला नहीं पाया:भक्तों की भीड़ जुटी

मध्य प्रदेश में बनेंगे 4200 मेगावाट के दो परमाणु संयंत्र:देश का प्रमुख न्यूक्लियर पावर सेंटर बनने की तैयारी

75 जवानों ने जंगल में 4 खेत घेरकर पकड़ी गांजे की खेती:हजारों पौधे जब्त; क्विंटलों फसल की कीमत लाखों में

हनुमान अंश’ फिल्म आस्था, संस्कृति और भक्ति की शक्ति का देती है संदेश:मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने देखी हनुमान अंश फीचर फिल्म, कहा

टीम को चकमा देकर नाबालिग की शादी:प्रशासन के लौटते ही उसी शाम करा दिया विवाह; 9 लोगों पर FIR

2 साल से लैब टेक्नीशियन के स्नातक की पहले वर्ष की भी परीक्षा नहीं ली गई:रीना बौरासी सेतिया के समक्ष विद्यार्थियों ने बताई की अपनी समस्याएं
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!