पत्नी की गला रेतकर हत्या: सीने पर बैठकर चाकू से वार कर रहा था पति; चीख सुनकर पहुंचे पड़ोसी
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, रतलाम।
शहर के सुनारों की बावड़ी इलाके में रविवार दोपहर एक मोबाइल कारोबारी ने कथित तौर पर अपनी पत्नी की चाकू से गला रेतकर हत्या कर दी। महिला की चीख सुनकर पड़ोसी घर पहुंचे तो आरोपी पति को उसके सीने पर बैठकर चाकू से वार करते देखा।
घर में मौजूद थे दो मासूम बच्चे
सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने 35 वर्षीय असगर अली को हिरासत में ले लिया है। मृतका की पहचान 33 वर्षीय रुकैया के रूप में हुई है। वारदात के समय दंपती के 7 साल की बेटी और 2 साल का बेटा भी घर में मौजूद थे।
चीख सुनकर पहुंचे पड़ोसी
घटना रविवार दोपहर करीब 12 बजे की बताई जा रही है। पड़ोसी शांतिलाल राठौर के मुताबिक, महिला की चीख सुनकर वे दो-तीन लोगों के साथ घर के अंदर पहुंचे। वहां उन्होंने रुकैया को खून से लथपथ देखा।
खून से लथपथ थी महिला
उनका दावा है कि असगर पत्नी के सीने पर बैठा हुआ था और उसके गले पर चाकू से वार कर रहा था। पड़ोसियों को देखकर आरोपी उनकी ओर चिल्लाया, जिसके बाद वे डरकर बाहर आ गए और पुलिस को सूचना दी।
बच्ची ने नीचे आकर दादा को बताया
पड़ोसियों के अनुसार, घटना के समय दोनों बच्चे घर में ही मौजूद थे। इसी दौरान एक बच्ची घर से नीचे आई और उसने अपने दादा को घटना की जानकारी दी। इसके बाद आसपास के लोगों को मामले का पता चला। मकान के नीचे आरोपी के पिता की हार्डवेयर की दुकान बताई जा रही है। घटना के समय परिवार के अन्य सदस्यों की मौजूदगी को लेकर पुलिस जानकारी जुटा रही है।
शव के पास मिला आरोपी
माणक चौक थाना प्रभारी विक्रम सिंह चौहान के मुताबिक, पुलिस जब मौके पर पहुंची तो आरोपी शव के पास ही मौजूद था। उसे वहीं से हिरासत में ले लिया गया। महिला के शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा गया है और फॉरेंसिक टीम ने घटनास्थल से साक्ष्य जुटाए हैं।
पुलिस ने हिरासत में लिया
फिलहाल हत्या की वजह स्पष्ट नहीं हुई है। पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है और यह पता लगाने की कोशिश की जा रही है कि पति-पत्नी के बीच ऐसा क्या विवाद हुआ, जिसके बाद वारदात को अंजाम दिया गया।
संबंधित समाचार

चंदा मामा दूर के… कविता में ‘गुड़’ की जगह छप गया आपत्तिजनक शब्द:किताब पर विवाद; हाईकोर्ट पहुंचा मामला

इंदौर पहुंचे बीजेपी राष्ट्रीय अध्यक्ष:स्वामित्व योजना की करेंगे शुरुआत; सीएम बोले-एमपी फ्री रजिस्ट्री देने वाला देश का पहला राज्य

कांस्टेबल पर रेप पीड़िता को जहर देने का आरोप:एसपी ऑफिस में पानी में दिया; FIR दर्ज

बैंक लोन घोटाले मामले में बड़ी कार्रवाई:इतने करोड़ की संपत्ति अटैच; गांव में तीन भूखंड कुर्क

छात्रावास प्रदर्शन मामले में 12 नेताओं पर FIR:छात्राओं को उकसाने का आरोप; स्टूडेंट्स ने किया था पैदल मार्च और चक्काजाम

EOW की बड़ी कार्रवाई:सहकारी समिति के प्रभारी प्रबंधक के घर दी दबिश; आय से अधिक संपत्ति का मामला

दाल-बाटी बनाने से रोका तो दिनभर भूखे बैठे किसान:योजना के विरोध में अनिश्चितकालीन धरना जारी; बोले-अब आश्वासन नहीं, चाहिए ठोस फैसला

MP सरकार ने फिर लिया इतने हजार करोड़ का कर्ज:चालू वित्त वर्ष में उधारी इतनी पहुंची

रिश्ते हुए शर्मसार:जिस मां ने चार बेटों को पाला; वही अंतिम संस्कार में नहीं पहुंचे, समाजसेवियों ने निभाया फर्ज दी मुखाग्नि

राहुल गांधी के कार्यक्रम की तैयारियां तेज:इतनी बजे पहुंचेंगे इंदौर; इतने घंटे होटल में ठहरेंगे, रास्ते में नहीं लगेंगे स्वागत मंच

सोलर पैनल लगाते समय हादसा:हाईटेंशन लाइन की चपेट में आया कारीगर; इलाज के दौरान मौत

दशकों से रह रहे लोगों को बड़ी सौगात:लाखों को मिलेगा जमीन-मकान का मालिकाना हक; आज से हो रही इस योजना की शुरुआत

यूपीआई शुल्क के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट पहुंचा मामला:2000 से ज्यादा के ट्रांजैक्शन पर एमडीआर को चुनौती

हाईवे पर गायों के झुंड से टकराया तेज रफ्तार ट्रक:3 की मौत; 4 घायल, चालक हिरासत में

जर्जर मकान तोड़ते समय बड़ा हादसा:दूसरे घर की दीवार गिरी; 3 की मौत, कई लोग घायल

UPI शुल्क के खिलाफ व्यापारियों का विरोध:दुकानों पर लगाएंगे पोस्टर; कारोबारी बोले- बढ़ सकती है लेन-देन की लागत

70 विदेशियों के फर्जी पासपोर्ट बनवाने का खुलासा:इतने जिलों में फैला नेटवर्क; दलालों से लेकर सरकारी सत्यापन तक जांच

ऑनलाइन ठगी के 2 नए मामले:एक रुपए भेजने के नाम पर लिंक खुलवाई; खाते से उड़ाए रुपए

धर्मनगरी में युवा धर्म संसद:इतने राज्यों से पहुंचेंगे इतने विद्यार्थी; शिक्षक-शोधकर्ता और धर्माचार्य भी होंगे शामिल

यूपीआई पर विपक्ष के नेता और सरकार आमने-सामने:इस देश के दबाव का आरोप; वित्त मंत्रालय ने किया फैसले का बचाव
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!