कमरे में युवक के साथ मिली पत्नी: पति ने फटकारा; महिला ने एसिड पीकर दी जान, पुलिस जांच में जुटी
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
मध्य प्रदेश के इंदौर में एक महिला की एसिड पीने से मौत हो गई। घटना खुड़ैल थाना क्षेत्र के ग्राम दुधिया की है। प्रारंभिक जानकारी के मुताबिक, महिला के पति ने उसे घर के एक कमरे में एक युवक के साथ देखा था। इस बात को लेकर दोनों के बीच कहासुनी हुई।
पति ने पत्नी को फटकार लगाई और अपनी बेटी को लेकर घर से बाहर चला गया। कुछ देर बाद लौटने पर महिला की तबीयत बिगड़ी मिली। उसे अस्पताल ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।
युवक के साथ कमरे में मिली थी पत्नी
पुलिस के मुताबिक, 31 वर्षीय रानू पत्नी सोनू लोधी ने बुधवार को कथित तौर पर एसिड पी लिया था। पति सोनू ने पुलिस को बताया कि जब वह घर पहुंचा तो उसकी पत्नी एक युवक आशीष के साथ कमरे में बैठी थी।
सोनू के मुताबिक, पत्नी को युवक के साथ देखकर उसने उससे पूछताछ की और फटकार लगाई। इस दौरान दोनों के बीच विवाद हो गया। इसके बाद सोनू अपनी एक बेटी को लेकर घर से चला गया।
वापस लौटा तो बिगड़ी हुई थी महिला की हालत
पति के मुताबिक, कुछ देर बाद जब वह घर वापस लौटा तो रानू की तबीयत खराब थी। पूछने पर उसने एसिड पीने की बात बताई। इसके बाद सोनू उसे तत्काल निजी अस्पताल लेकर पहुंचा।
अस्पताल में महिला का इलाज शुरू किया गया, लेकिन हालत गंभीर होने के कारण उसकी जान नहीं बच सकी। पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजकर मामले की जांच शुरू कर दी है।
पति बोला- युवक घर से भाग गया
सोनू ने पुलिस को बताया कि जिस युवक आशीष को उसने पत्नी के साथ कमरे में देखा था, वह भी दुधिया इलाके का रहने वाला है। उसके घर पहुंचने के बाद आशीष वहां से चला गया था।
फिलहाल पुलिस यह पता लगाने का प्रयास कर रही है कि महिला ने किन परिस्थितियों में एसिड पिया और घटना से पहले घर में क्या हुआ था। पुलिस पति, युवक व अन्य संबंधित लोगों के बयान लेकर मामले की जांच कर रही है।
9 साल पहले हुई थी शादी, दो बेटियां हैं
सोनू के मुताबिक, उसकी और रानू की शादी करीब 9 साल पहले हुई थी। दोनों की दो बेटियां हैं। सोनू मूल रूप से विदिशा का रहने वाला है और दुधिया में एक कीटनाशक कंपनी में काम करता है।
पुलिस का कहना है कि फिलहाल घटना के कारणों की जांच की जा रही है। जांच और पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
संबंधित समाचार

दोपहिया वाहन चुराने वाला बदमाश गिरफ्तार:लाखों रुपए कीमत की बाइक बरामद; वारदात से पहले पुलिस ने दबोचा

फार्मा कंपनी में बॉयलर फटा:5 लोगों की मौत; 10 गंभीर घायल, रेस्क्यू जारी

मौत के बाद शव को लेकर मचा बवाल महासंघ के पहुंचते ही सुलझा विवाद:वी वन हॉस्पिटल का मामला

किसने पीसीसी चीफ को ‘कांग्रेस का मेल राखी सावंत' बताया:सीएम डॉ. मोहन यादव की नकल पर साधा निशाना

नगर निगम में वसूली से परेशान कचरा गाड़ी चालक ने जहर खाया, हालत गंभीर

एक ही परिवार के 4 लोगों की हत्या:युवक ने डंडे से किए ताबड़तोड़ वार; इलाके में फैली सनसनी

नगर निगम का घोटाला:आरटीआई में छिपाए कर्मचारी; घर बैठे बांट रहे वेतन

इस गिरोह के दो गुर्गों को जमानत नहीं:बिल्डर्स और रसूखदारों को धमकाने के आरोप

जिस दिन एआई चला गया उस दिन कितनी नौकरियां बचेंगी:बौद्धिक आत्महत्या की ओर बढ़ते कदम

बैंक मैनेजर बनकर साइबर ठगी:केवायसी बंद होने का डर दिखाया; क्यूआर कोड भेजकर खाते से रकम निकालने का आरोप, एक गिरफ्तार

नीलोफर हत्याकांड:एक महीने से फरार पति गिरफ्तार; बचने के लिए बदला हुलिया, पुलिस ने 5 राज्यों में 10 हजार किमी किया पीछा

पटेल नगर बावड़ी कांड के बाद भी नहीं जागा प्रशासन

शंका के दायरे में पलासिया पुलिस की कार्यप्रणाली:बंटी नागर की आत्महत्या के मामले में रसूखदारों को परेशान करने पर जोर

सिगरेट जलाते ही गैस सिलेंडर हुआ ब्लास्ट:70 प्रतिशत झुलसा युवक; कमरे की दीवार भी गिरी

जोन में संपत्ति कर घोटाला:दो कर्मचारी हुए निलंबित

इंदौर की हरियाली पर फिर वार:25 से ज्यादा पेड़ काटे; नगर निगम की अनुमति पर उठे सवाल

देखिये वीडियो, होटल में पत्नी ने पति को दूसरी महिला के साथ पकड़ा:पुलिस के सामने जड़े थप्पड़; दोनों की हुई है लव मैरिज

सड़क बना दी और विभाग को खबर नहीं:करोड़ों की वनभूमि पर 3 महीने तक चला निर्माण

गोशालाओं को ₹101 करोड़ देंगे अमित शाह:255 करोड़ के डेयरी प्लांट का करेंगे भूमिपूजन

गांधी जयंती पर बच्चों ने दांडी यात्रा के स्वरूप में की मेट्रो ट्रेन से यात्रा:250 से अधिक बच्चों ने पहली बार किया सफर, गूंजे देशभक्ति गीत
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!