क्लब में क्यों हुआ बवाल: किस बात की सूचना पर बजरंगियों ने बोला धावा, पुलिस से क्यों हुई तीखी बहस
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
लसूड़िया इलाके में देर रात एक क्लब के भीतर नाबालिग होने की सूचना ने ऐसा तूल पकड़ा कि पूरा माहौल तनाव में बदल गया। अपोलो हाई स्ट्रीट बिल्डिंग स्थित स्टूडियो एक्स क्लब में नाबालिग लड़की के साथ कुछ युवकों के होने की खबर मिलते ही बजरंग दल के कार्यकर्ता मौके पर पहुंचे और हंगामा कर दिया।
पुलिस पहुंची तो बजरंगियों से हुज्जत हो गई। बजरंगी बोले कुछ देर पहले चार मुस्लिम और दो हिंदू युवती को पकड़ा था। हुज्जतबाजी के बीच मौके का फायदा उठाकर युवक भाग निकले।
बताया जा रहा है कि सूचना मिलते ही 20-30 की संख्या में पहुंचे बजरंगियों ने क्लब के अंदर से युवक-युवती को बाहर निकाला। युवती को अलग भेज दिया गया, जबकि युवकों को नीचे कैफेटेरिया में बैठाकर उनसे पूछताछ की गई। इस दौरान उनके मोबाइल भी खंगाले गए, जिससे मौके पर मौजूद लोगों में दहशत फैल गई और कई लोग वहां से खिसकने लगे।
सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची, जहां लसूडिय़ा थाने के एसआई शैलेंद्र, महिला पुलिसकर्मी के साथ पहुंचे। करीब 20 मिनट तक अंदर हालात तनावपूर्ण बने रहे। पुलिस ने भीड़ को हटाने और व्यवस्था बनाए रखने की बात कही, लेकिन बजरंगी इस बात पर अड़ गए कि वे सिर्फ संबंधित युवकों से बातचीत कर रहे हैं।
इसे लेकर पुलिस और बजरंगियों के बीच तीखी बहस छिड़ गई। हालात तब और बिगड़े जब कुछ बजरंगियों ने पुलिस पर ही आरोप लगाने शुरू कर दिए। बहस के बीच जैसे ही पुलिस ने सभी को वहां से जाने को कहा, उसी दौरान मौके का फायदा उठाकर संबंधित युवक वहां से निकल गए।
इसके बाद बजरंगियों ने विरोध जताते हुए आरोप लगाया कि जिसको लेना-देना है। वो लेना-देना करें। कुछ देर पहले उन्होंने चार मुसलमान और दो हिंदू युवतियों को पकड़ा था। क्लब वाले को चेताया भी था। यदि वह दस मिनिट में नीचे नहीं आया तो 11 मिनिट में जो होगा उसके जिम्मेदार आप होंगे। हालांकि कुछ देर की गहमागहमी के बाद माहौल शांत हो गया।
संबंधित समाचार

राजघराना संपत्ति विवाद:इनकी आपत्ति पर सुनवाई; इस तारीख को पेश करने होंगे सबूत

चर्चित हत्याकांड में फैसला:प्रेमी और प्रेमिका को मिली फांसी की सजा; कोर्ट में आरोपी बोली- मेरी बच्चियों का ध्यान रखना

मेन रोड पर बिना अनुमति पंडाल लगाने पर हाईकोर्ट सख्त:डीसीपी को किया तलब; अदालत ने पूछा- जब मंजूरी नहीं ली तो सड़क कैसे ब्लॉक हुई?

चार महीने से ज्वाइनिंग का इंतजार:अपर कलेक्टर को संभागायुक्त का नोटिस; तीन दिन में जवाब देने के निर्देश

देखिए वीडियो, शराब पीकर गाली-गलौज और महिलाओं पर अभद्र टिप्पणी करने का आरोप:रहवासियों ने थाने में की शिकायत

आईडीए की इस स्कीम से मुक्त होंगे इतने हजार प्लॉटधारक!:मुख्यमंत्री से होगी जल्द चर्चा, विधायक की पीड़ितों के साथ बेैठक के बाद आंदोलन स्थगित

नए नल कनेक्शन पर रोक:कॉलोनियों को भी नहीं मिलेगा नर्मदा का बल्क कनेक्शन; कम बारिश के बीच नगर निगम का फैसला

देखिए वीडियो, दीपावली से पहले लाड़ली बहनों को तोहफा:सीएम डाॅ. मोहन यादव ने जारी की योजना की किस्त

करोड़पति हेड कांस्टेबल बेनकाब:लोकायुक्त इंदौर-उज्जैन पुलिस की छापेमारी

प्लॉट और फ्लैट के नाम पर 72 लाख की चपत:एरोड्रम में रजिस्ट्री के नाम पर धोखाधड़ी; दोस्त का दिया चेक हो गया बाउंस, फेसबुक लिंक से भी ठगी

12.33 ग्राम एमडी ड्रग्स के साथ पकड़े गए तस्कर का साथी भी हुआ गिरफ्तार:रिषभ से पूछताछ में मयंक उर्फ कृष्णा के नाम का खुलासा

सज्जन वर्मा ने नशे के धंधे पर मंत्री कैलाश विजयवर्गीय को दी नसीहत:पद से इस्तीफा दे दो; दोनों मिलकर लड़ेंगे जनता की लड़ाई

सिंधिया राजघराने की 41 हजार करोड़ की संपत्ति का विवाद फिर उलझ गया

मेट्रोपॉलिटन सिटी में बदल रहा है मालवा:मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा- सिंहस्थ 2028 के लिहाज से इंदौर-उज्जैन में होटल सुविधाएं जरूरी

माता और महाकाल के जयघोष के साथ महाप्रसादी का वितरण:नवरात्रि महापर्व के पावन अवसर पर 10 दिवसीय महोत्सव

राजस्थानी संस्कृति की झलक:बालिकाओं ने गरबा और नृत्य से दिखाई

इस योजना में जुड़ सकते हैं नए नाम:फिर खुल सकता है पोर्टल; मंत्री ने दिया बड़ा बयान, छूटी हुई महिलाओं की संख्या का आकलन करने के निर्देश

‘खम्मा रे खम्मा’ की धुन पर झूमे गरबा प्रेमी

मां कूष्मांडा:एक मुस्कान; जो अंधकार को सृष्टि में बदल देती है

स्कूली बालिकाओं का किया गया निःशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण:शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय संयोगितागंज में फैमिली प्लानिंग एसोसिएशन ऑफ इंडिया का आयोजन
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!