खबर
Top News

बदमाशों ने क्यों बरसाई शराब की बोतलें: आखिर मां ने बेटे के बारे में ऐसा क्या कहा था; इलाके में अफरा-तफरी का माहौल

Khulasa First

KHULASA FIRST

संवाददाता

19 मई 2026, 1:24 pm
शेयर करें:
बदमाशों ने क्यों बरसाई शराब की बोतलें

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
एरोड्रम थाना क्षेत्र में देर रात कुछ बदमाशों ने एक घर के बाहर जमकर उत्पात मचाया। बदमाशों ने घर के सामने शराब की बोतलें फेंककर दहशत फैलाने की कोशिश की, जिससे घर की खिड़कियों के कांच टूट गए। घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी का माहौल बन गया।

पुलिस के मुताबिक मामला विद्या पैलेस कॉलोनी का है। यहां रहने वाली महिला आरती पति अशोक अग्रवाल ने एरोड्रम थाने पहुंचकर नामजद शिकायत दर्ज कराई है। महिला ने पुलिस को बताया कि क्षेत्र का रहने वाला आरोपी राज गोल्डन निवासी संगम नगर अपने दो साथियों अक्षय निवासी उमंग पार्क कॉलोनी और लक्की यादव के साथ उनके घर पहुंचा था।

तीनों आरोपी घर के बाहर खड़े होकर आरती के बेटे आयुष का नाम लेकर जोर-जोर से आवाजें लगाने लगे। शोर सुनकर जब आरती अग्रवाल घर से बाहर आईं तो उन्होंने आरोपियों से कहा कि उनका बेटा आयुष इस समय घर पर मौजूद नहीं है।

इतना सुनते ही आरोपी भड़क गए और महिला के साथ अभद्रता करते हुए गालियां देने लगे। जब महिला ने विरोध किया और घर के सामने इस तरह का व्यवहार करने से मना किया तो आरोपियों ने गुंडागर्दी शुरू कर दी।

आरोप है कि बदमाशों ने अपने पास रखी शराब की खाली बोतलें एक के बाद एक घर पर फेंकना शुरू कर दिया। बोतलें सीधे घर की खिड़कियों से टकराईं, जिससे कांच टूटकर बिखर गए। तेज आवाज और हंगामे से आसपास के लोग भी घरों से बाहर निकल आए।

लोगों को इकट्ठा होता देख आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए मौके से फरार हो गए। एरोड्रम थाना पुलिस ने पीड़िता की शिकायत पर आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

संबंधित समाचार

आरबीआई ने 4 साल बाद बढ़ाई रेपो रेट
Top News

आरबीआई ने 4 साल बाद बढ़ाई रेपो रेट:लोन महंगे होने के आसार; जीडीपी ग्रोथ का अनुमान भी बढ़ाया

2 minutes ago
17 वर्षीय नाबालिग की बेरहमी से हत्या
Top News

17 वर्षीय नाबालिग की बेरहमी से हत्या:सिर काटकर उतारा मौत के घाट; एक सप्ताह से थी लापता, आरोपी की सड़क हादसे में मौत

4 minutes ago
मुकद्दर का सिकंदर
Top News

मुकद्दर का सिकंदर:25 साल का बेमिसाल सफर; मुख्यमंत्री से प्रधानमंत्री तक जनसेवा के नायक नरेंद्र मोदी

13 minutes ago
आयुष्मान योजना पर स्वास्थ्य विभाग का बड़ा एक्शन
Top News

आयुष्मान योजना पर स्वास्थ्य विभाग का बड़ा एक्शन:90 निजी अस्पतालों को 24 घंटे का अल्टीमेटम; बिना NABH नए मरीजों का इलाज बंद

14 minutes ago
15 वर्षीय किशोरी की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत
Top News

15 वर्षीय किशोरी की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत:शरीर पर मिले चोट के निशान; हत्या की आशंका

about 1 hour ago
दूषित जलकांड
Top News

दूषित जलकांड:मृतकों के घर पहुंचे कांग्रेसी; परिजन को दिखाई न्यायिक आयोग की रिपोर्ट

about 1 hour ago
देखिए वीडियो, संघ के वरिष्ठ प्रचारक का निधन
Top News

देखिए वीडियो, संघ के वरिष्ठ प्रचारक का निधन:75 साल की उम्र में ली अंतिम सांस; सीएम डॉ. मोहन यादव ने दिया अर्थी को कंधा

about 1 hour ago
देखिए वीडियो, सफाईकर्मियों की हड़ताल का असर
Top News

देखिए वीडियो, सफाईकर्मियों की हड़ताल का असर:कूड़ा नहीं उठा तो खुल गई ‘नंबर वन’ सफाई की परत; सड़क पर फेंका कचरा

about 2 hours ago
तीन साल से स्पीड ब्रेकर का इंतजार कर रहे रहवासी
Top News

तीन साल से स्पीड ब्रेकर का इंतजार कर रहे रहवासी:स्कूटी से गिरकर महिला घायल; कई बार शिकायत के बाद भी पूरी नहीं हुई मांग

about 19 hours ago
3 फिटनेस क्लबों पर CGST विभाग की बड़ी कार्रवाई
Top News

3 फिटनेस क्लबों पर CGST विभाग की बड़ी कार्रवाई:1 करोड़ की टैक्स चोरी का खुलासा

about 19 hours ago
दो साल से फरार आरोपी गिरफ्तार
Top News

दो साल से फरार आरोपी गिरफ्तार:100 करोड़ से ज्यादा की ठगी का आरोप; ऐसे लगाया लोगों को चूना

about 19 hours ago
तेज रफ्तार एंबुलेंस ने दो कारों को मारी टक्कर
Top News

तेज रफ्तार एंबुलेंस ने दो कारों को मारी टक्कर:मची अफरा-तफरी; हादसे के बाद चालक फरार

about 20 hours ago
‘महाकाल का जयकारा’ लगाकर भक्तों ने ग्रहण की महाप्रसादी
Top News

‘महाकाल का जयकारा’ लगाकर भक्तों ने ग्रहण की महाप्रसादी

about 20 hours ago
व्यापारिक जहाज पर हमला
Top News

व्यापारिक जहाज पर हमला:इतने भारतीय घायल; 19 क्रू मेंबर थे सवार, हमले तुरंत रोकने की मांग

about 20 hours ago
अब नपती के बाद फिर जमीन आवंटन की प्रक्रिया पर उठे सवाल
Indore

अब नपती के बाद फिर जमीन आवंटन की प्रक्रिया पर उठे सवाल:पटाखा बाजार पर 1 करोड़ से ज्यादा की राशि बकाया

about 20 hours ago
बाधा हटाने पर विवाद 9 गिरफ्तार
Top News

बाधा हटाने पर विवाद 9 गिरफ्तार:मीडियाकर्मियों को कवरेज से रोका

about 20 hours ago
देखिए वीडियो, सीईसी के इस्तीफे की मांग पर रातभर डटे युवा
Top News

देखिए वीडियो, सीईसी के इस्तीफे की मांग पर रातभर डटे युवा:हाथों में संविधान और महात्मा गांधी की तस्वीरें; भूख हड़ताल की तैयारी

about 20 hours ago
तेज रफ्तार यात्री बस खेत में घुसी
Top News

तेज रफ्तार यात्री बस खेत में घुसी:एक की मौत; चार यात्री गंभीर घायल

about 20 hours ago
क्रेडिट कार्ड पॉइंट्स के नाम पर लाखों की ठगी
Top News

क्रेडिट कार्ड पॉइंट्स के नाम पर लाखों की ठगी:बैंक अधिकारी बनकर महिला ने भेजा फर्जी ऐप; दो कार्ड से किए 3 ट्रांजेक्शन

about 20 hours ago
गंदे पानी की बोतल लेकर जनसुनवाई में पहुंचे पार्षद
Top News

गंदे पानी की बोतल लेकर जनसुनवाई में पहुंचे पार्षद:बोले- 6 महीने से परेशान हैं रहवासी; नेता प्रतिपक्ष बोलीं- भागीरथपुरा 2.0 नहीं होने देंगे

about 21 hours ago

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!