पुलिस अधीक्षक कार्यालय में पूर्व मंत्री ने क्यों दिया धरना: क्यों दी पार्टी छोड़ने की धमकी; किस मामले में नहीं हो रही कार्रवाई
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, रतलाम।
शहर में बुधवार को उस समय प्रशासनिक परिसर में हलचल मच गई जब प्रदेश के पूर्व गृह मंत्री और भाजपा के वरिष्ठ नेता हिम्मत कोठारी अचानक एसपी ऑफिस पहुंचे और एसपी के चेंबर के बाहर धरने पर बैठ गए। यह मामला जमीन विवाद से जुड़ा बताया जा रहा है, जिसमें उनके एक बचपन के मित्र और मिशाबंदी बसंत पुरोहित की जमीन पर कथित कब्जे की शिकायत की गई थी। पूर्व मंत्री का आरोप है कि थाने और पुलिस अधिकारियों को कई बार शिकायत देने के बावजूद कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई।
धरने के दौरान कोठारी ने कहा कि यदि सुनवाई नहीं हुई तो वह आमरण अनशन पर बैठेंगे और यहां तक कि पार्टी से अनुमति लेकर पार्टी छोड़ने तक की बात कह दी। उन्होंने आरोप लगाया कि प्रशासनिक स्तर पर अराजकता की स्थिति बन रही है और आमजन की सुनवाई नहीं हो रही है।
पूर्व मंत्री ने यह भी कहा कि यदि जनप्रतिनिधि की ही बात नहीं सुनी जा रही है तो आम लोगों की स्थिति और भी गंभीर होगी। उन्होंने आरोप लगाया कि जमीनों पर कब्जे की घटनाएं बढ़ रही हैं और शिकायतों के बावजूद कार्रवाई नहीं हो रही।
धरने की सूचना मिलते ही एसपी अमित कुमार मौके पर पहुंचे और उन्होंने पूर्व मंत्री से बातचीत की। एसपी ने उन्हें चेंबर के अंदर बुलाकर चर्चा की और संबंधित मामले की जांच के निर्देश दिए। पुलिस अधिकारियों के अनुसार, संबंधित शिकायत में आवश्यक दस्तावेज पूरे नहीं थे, फिर भी मामले को गंभीरता से लेते हुए जांच शुरू कर दी गई है और संबंधित थाना प्रभारी को भी आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए गए हैं। फिलहाल पुलिस ने आश्वासन दिया है कि शिकायत की जांच कर उचित कानूनी कार्रवाई की जाएगी, जिसके बाद पूर्व मंत्री ने धरना समाप्त किया।
Get smarter r
संबंधित समाचार

शिकायत के 14 महीने बाद भी रास्ता बंद:आखिर कब होगी कार्रवाई

कलेक्टर का एक्शन:स्वामित्व योजना में लापरवाही पर की बड़ी कार्रवाई; 7 प्रोबेशनर पटवारियों की सेवा समाप्त

सांई मंदिर के पीछे अवैध निर्माण पर नगर निगम ने की कार्रवाई:भारी पुलिस बल और रिमूवल अमले की मौजूदगी में अतिक्रमण ध्वस्त

INDIA ब्लॉक की बैठक के बाद विपक्ष का हमला:राहुल गांधी बोले- मुख्य चुनाव आयुक्त का इस्तीफा हमारा मिशन

मेसर्स कृष्णा एंटरप्राइजेस पर पड़ा छापा 46 ड्रम:लोडिंग वाहन और टैंकर किए जब्त

फ्लैट की रजिस्ट्री-लोन के नाम पर लाखों की धोखाधड़ी:दोस्त के खिलाफ FIR दर्ज

न्यायालय के आदेश की आड़ में बेदखली पीड़ित परिवार का सड़क पर बिखेरा सामान

2013 से ट्रैफिक पुलिस बल की कमी:अब तक क्या किया? हाईकोर्ट ने प्रशासन से मांगा जवाब

मां चंद्रघंटा का संदेश:सौम्यता और शौर्य का संतुलन ही बनाता है मजबूत व्यक्तित्व

दिवंगत पुलिसकर्मियों के परिवारों को संबल:कमिश्नर ने 2 नव आरक्षकों सहित 6 अनुसचिवीय कर्मचारियों को सौंपे नियुक्ति प्रमाण पत्र

भक्ति रस में रमा शहर:मां की आराधना और गरबों की धूम का उत्सव

खुलासा फर्स्ट के आंगन में महाप्रसादी का वितरण जारी:नवरात्रि महापर्व के पावन अवसर पर 10 दिवसीय महोत्सव

प्रॉपर्टी टैक्स के साथ लगेगा इतने प्रतिशत फायर सेस:टैक्स से छूट वाली संपत्तियों को राहत; नए नियमों में स्वयंसेवकों की भर्ती

मंत्रि-परिषद ने पारित किया ‘विकसित मध्य प्रदेश’ का संकल्प:मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की अध्यक्षता में हुई बैठक

आदिवासियों के मकान तोड़े जाने के मामले ने पकड़ा तूल:कार्तिकेय सिंह चौहान ने अधिकारियों को दी ये चेतावनी

पिटती पुलिस टूटता मनोबल:खादी के लिए खाकी के हाथ काटने में जल्दबाजी आखिर क्यों

मंदिर की दानपेटी तोड़कर नकदी और चांदी के सिक्के चोरी:बदमाशों ने दो घरों को भी बनाया निशाना

एचआईवी के इतने नए मामले:इस मेडिकल कॉलेज में मिले सबसे ज्यादा संक्रमित; इतने मरीज एआरटी से दूर

बिना नंबर की फॉर्च्यूनर ने बुझा दिया एक घर का चिराग:बाइक को मारी टक्कर, मैकेनिक की हुई मौत; दो नाबालिग साथी हुए गंभीर घायल

इस पूर्व मंत्री ने किसको को दी नसीहत:बोले; ‘ऐसा भी क्या काम, जो जमीर बेचकर करना पड़े’ पद से इस्तीफा देकर साथ आइए, दोनों मिलकर सड़क पर लड़ेंगे जनता की लड़ाई
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!