भाजपा के लिए दागी रामकिशोर कांवरे और रमेश भटेरे क्यों जरूरी: भाजपा प्रदेशाध्यक्ष की क्या मजबूरी
KHULASA FIRST
संवाददाता

भाजपा के लिए दागी रामकिशोर कांवरे और रमेश भटेरे क्यों जरूरी?
भाजपा प्रदेशाध्यक्ष की क्या मजबूरी?
महेश दीक्षित 98935-66422 ासा फर्स्ट भोपाल
भाजपा प्रदेशाध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल की छवि सरल, शांत और जमीन से जुड़े संगठनात्मक नेता की है। समन्वय तथा कार्यकर्ताओं से आत्मीय संबंध रखने वाले नेता के रूप में देखा जाता है। माना जाता है उनका प्रयास संगठन में ऐसे कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारी देने का रहता है, जिनकी सार्वजनिक छवि बेदाग हो और जो संगठन को मजबूत करें। वे बालाघाट चावल घोटाले में संदेह के दायरे में आए जिलाध्यक्ष पर कार्रवाई क्यों नहीं कर पा रहे?
लेकिन वर्तमान परिस्थिति में बालाघाट भाजपा जिलाध्यक्ष एवं पूर्व मंत्री रामकिशोर कांवरे, उनके परिवार तथा करीबियों पर बहुचर्चित चावल घोटाले और कथित अरबों रुपए के डबल मनी कांड से जुड़े आरोपों के बाद कई सवाल उठ रहे हैं। रामकिशोर कांवरे के भतीजे अविनाश कांवरे, राजकुमार कांवरे के पार्टनर विनोद शर्मा और गोपाल ठाकुर की गिरफ्तारी हो चुकी है।
सवाल उठ रहे हैं जिस रामकिशोर कांवरे पर इतने गंभीर आरोप हों और जिससे पूरी पार्टी की छबि खराब हो रही है, को भाजपा जिलाध्यक्ष पद पर बनाए रखने के पीछे पार्टी नेतृत्व की कोई राजनीतिक मजबूरी है? क्या प्रदेश नेतृत्व किसी दबाव में कार्रवाई नहीं कर पा रहा है, या इसके पीछे कोई अन्य कारण है?
पूर्व विधायक रमेश भटेरे भी आरोपों के घेरे में
जिले की लांजी विधानसभा सीट के पूर्व विधायक एवं पूर्व जिलाध्यक्ष रमेश भटेरे का नाम भी कथित डबल मनी कांड में सामने आ रहा है। पुलिस पूछताछ में आरोपी एवं मास्टर माइंड सोमेन्द्र कंकराने ने रमेश भटेरे को अपनी मंहगी गाड़ी और बड़ी मात्रा में सोना देने की बात कही है।
बताते हैं कि इसके बाद पुलिस ने रमेश भटेरे के पीएसओ के पास से उक्त महंगी गाड़ी भी जब्त की। सूत्रों के अनुसार जांच में यह बात भी सामने आई रमेश भटेरे के निजी खर्च, गोवा यात्राओं और अन्य गतिविधियों का भुगतान कथित रूप से सोमेन्द्र कंकराने करता था।
मौसम बिसेन पर भी उठ रहे सवाल
भाजपा के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व मंत्री गौरीशंकर बिसेन की पुत्री मौसम बिसेन का नाम भी कथित डबल मनी कांड से जुड़ी चर्चा में सामने आ रहा है। आरोप है सोमेन्द्र कंकराने मौसम बिसेन के विभिन्न खर्चों का भुगतान करता था। पुलिस जांच के दौरान ऐसे दस्तावेज सामने आने की बात कही जा रही है, जिनसे और खुलासे हो सकते हैं।
दागदार नेताओं में शुमार कांवरे
बालाघाट के परसवाड़ा से दो बार विधायक, पूर्व मंत्री और वर्तमान भाजपा जिलाध्यक्ष रामकिशोर कांवरे तथा उनके परिवार का नाम आपराधिक एवं अवैधानिक मामलों में चर्चा में रहा है।
आरोप है रामकिशोर कांवरे के भाई राजकुमार कांवरे पर 25-30 वर्षों में हत्या सहित गंभीर धाराओं में 20 से 25 प्रकरण दर्ज हुए। हत्या के एक मामले में आजीवन कारावास भी हुआ है।
कुछ मामलों में समझौते के आधार पर राहत मिली, जबकि कुछ न्यायालय में विचाराधीन हैं। वहीं एथेनॉल के नाम पर हुए कथित 1100 करोड़ रुपए के चावल घोटाले में उनके भतीजे तथा दो पार्टनरों की गिरफ्तारी भी हो चुकी है।
पार्टी ने छोड़ा कांवरे का साथ?
कथित चावल घोटाले और डबल मनी कांड के बाद पार्टी का कोई प्रमुख पदाधिकारी, विधायक या सांसद सार्वजनिक रूप से रामकिशोर कांवरे के समर्थन में सामने नहीं आया है न उन पर लगे आरोपों का किसी ने खुलकर खंडन किया है।
कार्रवाई से बचने की जुगत
सूत्रों का कहना है चावल घोटाले और डबल कांड में नाम आने के बाद इन दागी नेताओं ने राहत एवं पार्टी संरक्षण मिलने की उम्मीद में भाजपा के कद्दावर नेता एवं पूर्व मंत्री गौरीशंकर बिसेन के नेतृत्व में पहले मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव से मिलने की कोशिश कीं। बात नहीं बनी, तो अब दिल्ली में डेरा जमाया है।
संबंधित समाचार

देखिए वीडियो:इनको मिली पहली फ्री रजिस्ट्री; मुख्यमंत्री बोले...आज गांवों में दिवाली-दशहरा; इतने लाख ग्रामीण संपत्तियों के पंजीयन का लक्ष्य

‘दीये जलाने से फुर्सत मिले तो जमीनी हालत भी देखिए’:इस नेता ने प्रदेश सरकार पर साधा निशाना

देखिये वीडियो, छात्रों की गूंज से पहले युवा कांग्रेस का युवा संवाद:कॉलेज से कॉफी शॉप तक पहुंचा अभियान; बड़ी संख्या में युवाओं ने कराया रजिस्ट्रेशन

‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम के मैदान का किराया फिर बढ़ा:कांग्रेस ने इतने लाख और जमा किए; इस नेता ने प्रक्रिया पर उठाए सवाल

देखिए वीडियो:बीजेपी अध्यक्ष का जबरदस्त रोड शो; हर 10 फीट पर स्वागत मंच, इतने लाख ग्रामीण संपत्तियों की फ्री रजिस्ट्री का आगाज

इंदौर पहुंचे बीजेपी राष्ट्रीय अध्यक्ष:स्वामित्व योजना की करेंगे शुरुआत; सीएम बोले-एमपी फ्री रजिस्ट्री देने वाला देश का पहला राज्य

MP सरकार ने फिर लिया इतने हजार करोड़ का कर्ज:चालू वित्त वर्ष में उधारी इतनी पहुंची

राहुल गांधी के कार्यक्रम की तैयारियां तेज:इतनी बजे पहुंचेंगे इंदौर; इतने घंटे होटल में ठहरेंगे, रास्ते में नहीं लगेंगे स्वागत मंच

यूपीआई पर विपक्ष के नेता और सरकार आमने-सामने:इस देश के दबाव का आरोप; वित्त मंत्रालय ने किया फैसले का बचाव

देखिए वीडियो:छात्रों की गूंज; युवाओं के बीच पहुंच रही कांग्रेस, कहीं गिटार-जामिंग तो कहीं टैटू

कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष ने प्रशासन की फीस व्यवस्था पर उठाए सवाल:कहा- मुद्दा रकम नहीं; परंपरा का है, हम 10 लाख क्या और ज्यादा दे देते

7 घंटे रुकेंगे कांग्रेस नेता:छात्रों से सीधा संवाद; इस पार्क के सामने होगा कार्यक्रम

मिसाइल वाले बयान से गरमाई सियासत:काैन बोला- ‘माई के लाल हो तो बताओ कब लॉन्च करोगे’; विधायक के बयान पर इस नेता ने किया पलटवार

राहुल गांधी के कार्यक्रम से पहले कांग्रेस का हवन-पूजन:मंदिर में किया हनुमान चालीसा का पाठ; की सफलता की कामना

कांग्रेस नेता ने की छोटे भाई और बहू से मारपीट:इस बात को लेकर हुआ विवाद; प्रकरण दर्ज

राहुल गांधी के कार्यक्रम को IDA की मंजूरी:5 शर्तों के साथ मिलेगा मैदान; 5 एकड़ में बन रहा हाईटेक वॉटरप्रूफ डोम

भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष का इस दिन होगा बड़ा आयोजन:इतने हजार की भीड़ जुटाने की तैयारी; व्यवस्था में लगेंगी 1800 बसें

मकान बचाने की मांग के साथ भूमिगत मेट्रो के खिलाफ रहवासियों का प्रदर्शन:20 से ज्यादा कॉलोनियों के लोगों ने उठाई आवाज

राहुल गांधी के कार्यक्रम से पहले भाजपा का बड़ा प्लान:इस दिन MP आएंगे भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष; युवाओं से कर सकते हैं बात

गैस कटर की धार से टुकड़ों में बदल रही कारें:कबाड़ के कारोबार पर उठे सवाल
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!