हरदीप सिंह पुरी ने राज्यसभा के लिए दाखिल किया नामांकन: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव और बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल रहे मौजूद
KHULASA FIRST
संवाददाता
खुलासा फर्स्ट, भोपाल।
केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने मध्यप्रदेश से राज्यसभा उपचुनाव के लिए बीजेपी प्रत्याशी के रूप में अपना नामांकन दाखिल कर दिया है। शनिवार को वे मध्यप्रदेश विधानसभा पहुंचे और निर्वाचन प्रक्रिया के तहत नामांकन पत्र जमा किया। इस दौरान मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव और बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल उनके साथ मौजूद रहे।
नामांकन से पहले हरदीप सिंह पुरी ने भोपाल के अरेरा कॉलोनी स्थित गुरुद्वारे में पहुंचकर दर्शन किए। इसके बाद वे करुणाधाम भी पहुंचे। उनके साथ प्रदेश महामंत्री राहुल कोठारी और विधायक भगवानदास सबनानी मौजूद रहे।
इसके बाद पुरी प्रदेश बीजेपी कार्यालय पहुंचे, जहां उन्होंने पार्टी के संस्थापक सदस्यों कुशाभाऊ ठाकरे और पंडित दीनदयाल उपाध्याय की प्रतिमाओं पर माल्यार्पण किया। यहां से वे मुख्यमंत्री निवास पहुंचे और मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव से मुलाकात की। इसके बाद विधानसभा पहुंचकर राज्यसभा उपचुनाव के लिए नामांकन दाखिल किया।
कृष्णा गौर बनीं प्रस्तावक
नामांकन प्रक्रिया में प्रदेश सरकार की मंत्री कृष्णा गौर प्रस्तावक बनीं। उन्होंने इसके लिए बीजेपी कार्यालय में सहमति पत्र पर हस्ताक्षर किए थे। बीजेपी ने 28 अक्टूबर को हरदीप सिंह पुरी को मध्यप्रदेश से राज्यसभा उपचुनाव के लिए अपना उम्मीदवार घोषित किया था। यह सीट केंद्रीय मंत्री एल. मुरुगन के इस्तीफे के बाद खाली हुई है।
नामांकन से पहले कांग्रेस नेताओं को नजरबंद किया
पुरी के नामांकन को लेकर कांग्रेस ने विरोध जताया। नामांकन से पहले पुलिस ने कांग्रेस और युवा कांग्रेस के कुछ नेताओं को नजरबंद किया, जबकि कुछ नेताओं को थाने ले जाया गया। इनमें अंकित दुबे को हबीबगंज, मोहित सक्सेना को अयोध्या नगर और अमित खत्री को ऐशबाग थाने ले जाने की जानकारी सामने आई।
कांग्रेस प्रवक्ता अभिनव बरौलिया ने कहा कि पुलिस की कार्रवाई के बावजूद कांग्रेस विरोध जारी रखेगी। वहीं, नामांकन के बाद अब राज्यसभा उपचुनाव की अगली प्रक्रिया निर्वाचन आयोग के निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार होगी।
12 नवंबर को मतदान और मतगणना
मध्यप्रदेश राज्यसभा उपचुनाव के लिए निर्वाचन कार्यक्रम के मुताबिक 2 नवंबर नामांकन की अंतिम तारीख है। 3 नवंबर को नामांकन पत्रों की जांच होगी और 5 नवंबर तक उम्मीदवार नाम वापस ले सकेंगे। इसके बाद 12 नवंबर को सुबह 9 बजे से शाम 4 बजे तक मतदान होगा। मतदान समाप्त होने के बाद मतगणना की जाएगी।
संबंधित समाचार

वीडियो देखिये, केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी के भोपाल दौरे पर गरमाया सियासी माहौल:कांग्रेस नेता मनोज शुक्ला नजरबंद; कार्यालय के बाहर पुलिस का पहरा, कार्यकर्ताओं से झड़प

वीडियो देखिये, जूता फैक्ट्री में भीषण आग:4 कर्मचारियों की मौत; दो की हालत गंभीर, बेसमेंट से भड़की लपटें

वीडियो देखिये, मां के साथ महाकाल की शरण में पहुंचीं तमन्ना भाटिया:भस्म आरती में शामिल होकर नंदी के कान में मांगी मन्नत

मुंबई में बॉलीवुड की दिग्गज हस्तियों के बीच इंदौर के क्यूरियस बैंड का परफॉर्म:आयोजन में देशभर के 14 बैंड्स ने हिस्सा लिया

68 करोड़ की संपत्तियों के दस्तावेज फिर भी फिरोज खान गिरफ्त से बाहर:सात फर्मों का नेटवर्क भी आया सामने; ससुराल के आसपास छिपे होने की चर्चा, भाई जावेद खान का नाम भी सुर्खियों में

वीडियो देखिये, कलेक्टर से मिलने निकले बच्चों को रास्ते से लौटाया:अधिकारियों ने स्कूल पहुंचकर सुनी समस्याएं

मीटिंग में शामिल होने निकले थे, रास्ते में मिली मौत:क्रेन की टक्कर से दो युवकों की जान गई; ब्रिज पर हुआ दर्दनाक हादसा

कलेक्टर से शिकायत करने निकले थे 200 छात्र:प्रबंधन ने रास्ते में ही डरा-धमकाकर दबाई आवाज

वीडियो देखिये, दीपावली पर खुशियां बांटें, खतरे नहीं... कार्बाइड गन से रहें दूर:एडिशनल DCP राजेश दंडोतिया की इंदौरवासियों से अपील

थाने को बनाया अखाड़ा आठ घंटे पुलिस के कानों पर बजे ढोल-नगाड़े:बजरंगियों को बंद कर अभद्रता का आरोप

40 से ज्यादा अपराधों का आरोपी भय्यू सुरीला पुलिस के हत्थे चढ़ा:जेल से छूटते ही महिला पर फिर साथ रहने का दबाव बनाने का आरोप; बेटी को भी दी थी जान से मारने की धमकी

वीडियो देखिये, हरदीप सिंह पुरी का अनुभव मध्यप्रदेश के विकास में होगा लाभकारी:मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने राज्यसभा नामांकन पर दी बधाई

ड्रेनेज पाइप में छिपा घायल तेंदुआ:4 घंटे चला रेस्क्यू ऑपरेशन

वीडियो देखिये, रिश्वत पर बयान देना पड़ा भारी:जल संसाधन विभाग के EE सीबी अहिरवार सस्पेंड; भोपाल अटैच

1925 में चरनोई भूमि 1951 में निजी और फिर विनायक एंटरप्राइजेस के नाम:महू की कवटी जमीन के मालिकाना हक की कड़ी गायब

दोस्तों के साथ जयकारे लगा रहे थे तिलक:आधे घंटे बाद थम गई सांसें; आदि कैलाश यात्रा का आखिरी VIDEO आया सामने

इच्छाशक्ति का हिमालय:अखंड भारत के महानायक को नमन; देश मना रहा लौहपुरुष की 151वीं जयंती, केवडिया से इंदौर तक एकता की गूंज

इस ज्योतिर्लिंग मंदिर में पुजारी नियुक्ति पर हाईकोर्ट की रोक:शर्मा परिवार के दो सदस्यों की अपील मंजूर; यह है पूरा मामला

शिवराज सिंह चौहान के निवास पर पहुंचे कैलाश विजयवर्गीय:मां के निधन पर परिजनों से मिलकर व्यक्त की संवेदनाएं; भोपाल पहुंचकर दी श्रद्धांजलि

इंदौर से धार के बीच रेल कनेक्टिविटी का सपना अब साकार होने की दिशा में:स्पीड ट्रायल शुरू; 7 साल में बनी टीही टनल
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!