खबर
Top News

जिलाध्यक्ष बनते ही विवादों में घिर गए ये नेता: भाभी का आरोप- शराब पार्टी का विरोध करने पर की मारपीट; छह साल से प्रताड़ित करने का दावा

Khulasa First

KHULASA FIRST

संवाददाता

31 अक्टूबर 2026, 4:03 pm
शेयर करें:
जिलाध्यक्ष बनते ही विवादों में घिर गए ये नेता

खुलासा फर्स्ट, बालाघाट।
मध्यप्रदेश में भारतीय जनता युवा मोर्चा (भाजयुमो) के नए जिलाध्यक्षों की सूची जारी होने के ठीक अगले दिन बालाघाट के नवनियुक्त जिलाध्यक्ष अमन गांधी विवादों में घिर गए हैं। उनकी नियुक्ति की खबर के बाद जहां पार्टी कार्यकर्ताओं में उत्साह का माहौल था, वहीं अब उनके खिलाफ उनकी ही भाभी पूजा गांधी द्वारा कोतवाली थाने में शिकायत किए जाने से राजनीतिक और पारिवारिक हलकों में चर्चा शुरू हो गई है।

महिला ने अमन गांधी सहित परिवार के अन्य सदस्यों पर मारपीट, गाली-गलौज और जान से मारने की धमकी देने जैसे गंभीर आरोप लगाए हैं। फिलहाल पुलिस शिकायत के आधार पर मामले की जांच कर रही है।

जिलाध्यक्ष बनने की खुशी में घर पर पार्टी का आरोप

मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, अमन गांधी के भाजयुमो जिलाध्यक्ष बनने के बाद घर में जश्न मनाया जा रहा था। भाभी पूजा गांधी का आरोप है कि इस दौरान शराब पीकर पार्टी की जा रही थी। जब उन्होंने इसका विरोध किया और घर में ऐसा करने से मना किया तो विवाद शुरू हो गया। महिला के मुताबिक, विरोध करने पर उनके साथ मारपीट की गई। हालांकि, घटना के पूरे क्रम और इसमें शामिल लोगों की भूमिका की पुष्टि पुलिस जांच के बाद ही हो सकेगी।

भाभी बोलीं- छह साल से कर रहे हैं परेशान

थाने पहुंची महिला ने आरोप लगाया कि उनके साथ यह व्यवहार कोई पहली बार नहीं हुआ है, बल्कि पिछले करीब छह वर्षों से उन्हें लगातार परेशान किया जा रहा है। महिला का कहना है कि परिवार के सदस्य छोटी-छोटी बातों को लेकर विवाद करते हैं और उनके मायके वालों को भी अपशब्द कहते हैं।

महिला ने खाने-पीने से जुड़ी बातों का जिक्र करते हुए कहा कि कभी खाना बनाने को लेकर टोका जाता है तो कभी कुत्तों को खिलाने के लिए बनाए जाने वाले खाने पर आपत्ति जताई जाती है। उन्होंने घर में काम करने के दौरान परेशान करने और सीटी बजाने जैसी हरकतों के भी आरोप लगाए हैं।

ससुर और अन्य परिजनों पर भी मारपीट का आरोप
महिला ने अपनी शिकायत और मीडिया से बातचीत में आरोप लगाया कि घटना के दौरान उनके ससुर ने उनके बाल पकड़कर मारपीट की। इसके अलावा बड़े ससुर, उनके बेटे विजय गांधी और अमन गांधी पर भी मिलकर मारपीट करने का आरोप लगाया है।

महिला के मुताबिक, उनके पति के साथ भी मारपीट की गई, जिससे उनकी पीठ और चेहरे पर चोटें आई हैं। उन्होंने कहा कि परिवार के सदस्यों के व्यवहार से वह लंबे समय से परेशान हैं और अब उन्हें अपनी सुरक्षा की चिंता सता रही है।

'पुलिस के पास गई तो हाथ-पैर तोड़ देंगे'
महिला ने अमन गांधी पर धमकी देने का भी आरोप लगाया है। उनका कहना है कि उन्हें राजनीतिक रसूख का हवाला देकर डराया जाता है। महिला के अनुसार, उन्हें कथित तौर पर कहा गया कि वे क्षेत्र के बड़े नेता हैं और पुलिस उनका कुछ नहीं बिगाड़ सकती। पुलिस के पास जाने पर हाथ-पैर तोड़ने की धमकी दिए जाने का भी आरोप महिला ने लगाया है।

थाने पहुंचकर महिला ने कहा कि वह अकेली महिला हैं और अपनी सुरक्षा को लेकर चिंतित हैं। इसी वजह से उन्होंने पुलिस से शिकायत की है, ताकि उनके साथ किसी तरह की अप्रिय घटना न हो।

पुलिस जांच के बाद स्पष्ट होगी स्थिति
भाजयुमो जिलाध्यक्ष की नियुक्ति के तुरंत बाद सामने आए इस विवाद ने बालाघाट में राजनीतिक हलचल बढ़ा दी है। एक ओर महिला ने अपने साथ लंबे समय से प्रताड़ना और मारपीट किए जाने के आरोप लगाए हैं, वहीं दूसरी ओर मामले में पुलिस की जांच और कार्रवाई का इंतजार है।


संबंधित समाचार

विकसित भारत युवाओं के विचारों से बनेगा सिर्फ देखने से ही नहीं
Top News

विकसित भारत युवाओं के विचारों से बनेगा सिर्फ देखने से ही नहीं

21 minutes ago
देवास पहुंचे नवागत एसपी आदित्य मिश्रा
Top News

देवास पहुंचे नवागत एसपी आदित्य मिश्रा:पदभार संभालने से पहले माता टेकरी पर किए दर्शन

25 minutes ago
त्योहारों से पहले पुलिस की कार्रवाई
Top News

त्योहारों से पहले पुलिस की कार्रवाई:9 बदमाश जिलाबदर; 5 पर निर्बंधन आदेश; थाना हाजिरी सहित लगाईं कड़ी शर्तें

26 minutes ago
इंदौर में त्योहार से पहले रवि पुष्य और सर्वार्थ सिद्धि योग की मची धूम
Top News

इंदौर में त्योहार से पहले रवि पुष्य और सर्वार्थ सिद्धि योग की मची धूम:बाजारों में रौनक; जमकर हो रही खरीदारी

27 minutes ago
मध्य प्रदेश का स्थापना दिवस शहर में भी उत्साह से मनेगा
Top News

मध्य प्रदेश का स्थापना दिवस शहर में भी उत्साह से मनेगा:मंत्री होंगे मुख्य अतिथि; विकासात्मक गतिविधियों पर आधारित प्रदर्शनी लगेगी

34 minutes ago
जम्मू-कश्मीर के मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने निधि राजदान से की शादी
Top News

जम्मू-कश्मीर के मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने निधि राजदान से की शादी:सोशल मीडिया पर तस्वीरें साझा कर लिखा- एक नई शुरुआत हुई; पहली पत्नी से हुआ था तलाक

42 minutes ago
राष्ट्रीय एकता दिवस पर उत्साह और उमंग के साथ निकली ‘रन फॉर यूनिटी’
Top News

राष्ट्रीय एकता दिवस पर उत्साह और उमंग के साथ निकली ‘रन फॉर यूनिटी’:बड़ी संख्या में युवाओं ने लिया हिस्सा

about 1 hour ago
पटाखा मार्केट में प्रशासन की बड़ी कार्रवाई
Top News

पटाखा मार्केट में प्रशासन की बड़ी कार्रवाई:बिना लाइसेंस संचालित हो रही थीं दुकानें; सुरक्षा मानकों की अनदेखी पर कलेक्टर के निर्देश से पहुंचा राजस्व अमला

about 1 hour ago
पारिवारिक विवाद के बीच युवक ने खत्म की प्राणलीला
Top News

पारिवारिक विवाद के बीच युवक ने खत्म की प्राणलीला:परिजनों ने पत्नी पर प्रताड़ित करने और झूठे मामले में फंसाने की धमकी के लगाए आरोप

about 1 hour ago
खेला तो इसे कहते हैं
Top News

खेला तो इसे कहते हैं:मंत्रीजी ने खुद ही सीएम को लेट करवाया, फिर देरी का बहाना बनाकर मुख्यमंत्री के बिना ही काफिला आगे बढ़वाया

about 1 hour ago
वीडियो देखिये, नशामुक्ति केंद्र से एक साथ भागे भर्ती मरीज
Top News

वीडियो देखिये, नशामुक्ति केंद्र से एक साथ भागे भर्ती मरीज:इलाज के लिए केंद्र में भर्ती थे नशे के आदी लोग; केंद्र की सुरक्षा व्यवस्था पर उठे सवाल, चौराहे के पास मचा हड़कंप

about 1 hour ago
एक लाख की भीड़ जुटाने का लक्ष्य
Top News

एक लाख की भीड़ जुटाने का लक्ष्य:विधायक टारगेट से चूके

about 2 hours ago
ग्रह शांति और पूजा-पाठ के नाम पर महिला को जाल में फंसाया
Top News

ग्रह शांति और पूजा-पाठ के नाम पर महिला को जाल में फंसाया:7.16 लाख रुपए खाते में ट्रांसफर कराए और 12.54 लाख नकद लिए; तीन आरोपी गिरफ्तार

about 2 hours ago
सिगरेट के पैकेट में छिपाकर घूम रहा था डेढ़ लाख की ब्राउन शुगर
Top News

सिगरेट के पैकेट में छिपाकर घूम रहा था डेढ़ लाख की ब्राउन शुगर:चंदन नगर पुलिस की चेकिंग के दौरान पकड़ाया आरोपी

about 2 hours ago
लकड़ी की दुकान बनी आग का गोला
Top News

लकड़ी की दुकान बनी आग का गोला:कंटेनर से टकराकर धधक उठी कार

about 2 hours ago
वीडियो देखिये, राष्ट्रीय एकता दिवस पर पुलिस कमिश्नर ने युवाओं से किया संवाद
Top News

वीडियो देखिये, राष्ट्रीय एकता दिवस पर पुलिस कमिश्नर ने युवाओं से किया संवाद:बोले- राष्ट्र की एकता और अखंडता बनाए रखना हर नागरिक की जिम्मेदारी; ‘जन सुरक्षा–युवा सृजन संवाद’ अभियान का समापन

about 2 hours ago
वीडियो देखिये, दिलजीत दोसांझ बोले- पंजाबियों को मत सिखाओ लड़ाइयां कैसे लड़नी हैं
Top News

वीडियो देखिये, दिलजीत दोसांझ बोले- पंजाबियों को मत सिखाओ लड़ाइयां कैसे लड़नी हैं:देश की सुरक्षा में तैनात जवानों के प्रति आभार जताया

about 2 hours ago
स्टोर में मिला विष्णु प्रतिमा का सदियों से लापता मस्तक
Top News

स्टोर में मिला विष्णु प्रतिमा का सदियों से लापता मस्तक:बलुआ पत्थर की है मूर्ति; चारों भुजाएं और पैर हैं मौजूद

about 3 hours ago
केंद्रीय पेट्रोलियम मंत्री हरदीप सिंह पुरी का नामांकन आज
Top News

केंद्रीय पेट्रोलियम मंत्री हरदीप सिंह पुरी का नामांकन आज:सीएम और भाजपा प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल रहेंगे मौजूद

about 3 hours ago
शहर का जल संरक्षण अभियान अब बनेगा राष्ट्रीय प्रकल्प
Top News

शहर का जल संरक्षण अभियान अब बनेगा राष्ट्रीय प्रकल्प:भारत विकास परिषद के राष्ट्रीय सेवा संयोजक ने सेवा गतिविधियों को सराहा

about 3 hours ago

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!