किस हिस्ट्रीशीटर को बेरहमी से पीटा: सब्बल-हथौड़े से हाथ-पैर तोड़ दिए ; किस शहर की है ये घटना
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, भोपाल।
कुछ बदमाशों ने कोलार इलाके में रविवार सुबह 11 बजे एक युवक पर हथौड़े, सब्बल और डंडों से हमला कर दिया। उसके हाथ-पैर कुचल दिए।
बेसुध होने तक पीटा
युवक को इस बेरहमी से तब तक पीटा गया, जब तक वह बेसुध नहीं हो गया। उसकी कार में तोड़फोड़ की। फिर भाग निकले। डॉक्टरों के मुताबिक, उसकी हालत नाजुक बनी हुई है।
कुलदीप निगरानीशुदा हिस्ट्रीशीटर है
पुलिस के अनुसार पीड़ित युवक की पहचान रीवा के चोरहटा थाना क्षेत्र निवासी कुलदीप सिंह के रूप में हुई है। कुलदीप निगरानीशुदा हिस्ट्रीशीटर है। उस पर 12 केस दर्ज हैं। वह अपनी मंगेतर से मिलने शुक्रवार को भोपाल आया था।
वीडियो बनाते रहे, नहीं बचाया
बताया जाता है कि कुलदीप पर हमले के दौरान कई लोग वीडियो बनाते रहे, लेकिन उसे बचाने की हिम्मत किसी ने नहीं की। वीडियो में एक युवती भी हमलावरों को ललकारती दिख रही है।
कार लगाकर रोका
कोलार थाना प्रभारी संजय सोनी के अनुसार कुलदीप को बंसल अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वह अपनी कार से कहीं जा रहा था। इसी दौरान बदमाशों ने बिना नंबर की एक कार उसकी गाड़ी के आगे और एक कार पीछे लगाकर रास्ता रोक लिया। इसके बाद उसे घसीटकर गाड़ी से बाहर निकाला। इसके बाद हमला कर दिया।
एक दर्जन मामले हैं दर्ज
पुलिस के अनुसार कुलदीप सिंह के खिलाफ रीवा और जबलपुर में हत्या, मारपीट, रंगदारी, बलवा और अवैध हथियार रखने के 12 आपराधिक मामले दर्ज हैं। वह हाल ही में जेल से जमानत पर छूटा था और कोलार के नेताजी हिल्स इलाके में रहने वाली अपनी डेंटिस्ट मंगेतर से मिलने आया था। 6 फरवरी को दोनों की सगाई होनी है।
संबंधित समाचार

सिम एक्टिवेशन के नाम पर साइबर ठगी:आईटी कर्मचारी के खाते से लाखों उड़ाए

जहरीले पानी से मरने वालों के घर पहुंची कांग्रेस:मृतकों के परिजन ने कहा- हादसे के दोषियों को सजा मिलना चाहिए

देखिए वीडियो, राजघाट पहुंचा विपक्ष:इन नेताओं को अंदर जाने की अनुमति; बापू को दी श्रद्धांजलि, सीईसी के इस्तीफे पर तीसरे दिन भी प्रदर्शन

देखिए वीडियो, सर्वपितृ अमावस्या पर मुस्लिम महिला करेगी पितृ तर्पण:पूर्वजों के सम्मान का लिया संकल्प

फिटनेस व्यवस्था हुई ठप चालकों की ‘चेकिंग’ तेज:सरकारी वेबसाइट पर फिटनेस सुविधा महीनों से बाधित होने का दावा

एमटी क्लॉथ मार्केट में बंपर अमृत उपहार योजना का मुख्य ड्रॉ संपन्न:व्यापारियों को मिले 251 आकर्षक उपहार; दलालों के लिए रखे गए थे 31 विशेष पुरस्कार

मध्यप्रदेश में निवेश करेगा आरपीजी समूह:ट्रांसमिशन, टायर,आईटी सेक्टर पर सीएम डॉ. मोहन यादव से हर्ष गोयनका की चर्चा

चाचा 420 की साजिश का शिकार आरिफ अली:एक बार एनडीपीएस एक्ट के झूठे केस में फंसा चुका; फिर दे रहा धमकी

बैंक बिल्डिंग के जर्जर छज्जे हटाए:प्लास्टर गिरने के बाद निगम की कार्रवाई; समय-सीमा में नहीं हुआ काम

नकली तंबाकू का नेटवर्क खंगाल रही सराफा पुलिस:आरोपी ने लिया कृष्णा ट्रेडर्स का नाम; पैकिंग रोल और लेबल के स्रोत की भी होगी जांच

कार से टक्कर के बाद बाइक सवार नशेड़ी ने फोड़ा कांच:घटना के बाद दोनों पक्ष को थाने ले गई पुलिस; मारपीट का वीडियो वायरल

गैंगस्टर सतीश भाऊ और उसके गुर्गों के खिलाफ क्राइम ब्रांच में दर्ज हुई शिकायत:लाखों रुपए वसूलने के मामले में; प्रॉपर्टी सेटलमेंट के नाम पर लिए, अब धमका रहे हैं फरियादी को

टूरिज्म फीलिंग नहीं हीलिंग भी:सीएम डॉ. मोहन यादव

जय श्रीकृष्ण या 'जेएसके' या जय श्रीकृष्णा

दोस्तों के साथ ओडिशा गया गणेश लापता:जांच पर उठे सवाल

ड्रग्स तस्करी की 48.50 लाख की कमाई पर सफेमा का शिकंजा:पहले से 13 केस दर्ज; जिनमें से तीन एनडीपीएस एक्ट के

पेट्रोल पंप से की रेकी और रास्ते में लूट लिया:काका तमने जो नोट दिया वी नकली है कहकर रोका था किसान को

बंटी नागर खुदकुशी कांड में बॉबी छाबड़ा की हुई एंट्री:मामला छोटा बांगड़दा हाईराइज बिल्डिंग के 35 करोड़ के लेनदेन का

चंदर की मौत का गुस्सा:कोर्ट में बदमाश सूरज जाट पर बरसीं चप्पलें

तस्कर रेहान गिरफ्तार पुलिस ने आखिरकार दबोचा:नाना के ड्रग्स नेटवर्क की अहम कड़ी
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!