कहां होगी जुमे की नमाज: लिखित आदेश जारी; प्रशासन ने शुरू की जगह की तलाश
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, धार।
धार स्थित भोजशाला परिसर में जुमे की नमाज को लेकर शुक्रवार को स्थिति स्पष्ट होने लगी है। सुप्रीम कोर्ट की ओर से हालिया सुनवाई में दिए गए मौखिक निर्देशों का लिखित आदेश शुक्रवार सुबह जारी हो गया। आदेश मिलने के बाद जिला प्रशासन ने नमाज के लिए उपयुक्त स्थान चिन्हित करने की प्रक्रिया शुरू कर दी है।
लिखित आदेश के बाद प्रशासन सक्रिय
भोजशाला विवाद से जुड़े मामले में मध्य प्रदेश हाईकोर्ट के आदेश को चुनौती देते हुए सुप्रीम कोर्ट में अपील दायर की गई थी। सुनवाई के दौरान शीर्ष अदालत ने अंतरिम व्यवस्था के तहत निर्देश दिया था कि शुक्रवार को दोपहर 1 बजे से 3 बजे के बीच जुमे की नमाज के लिए भोजशाला परिसर से सटे या उसके निकट किसी खुले स्थान की व्यवस्था की जाए।
हालांकि, मौखिक निर्देश के बाद नमाज के लिए स्थान तय नहीं हो पाया था। शुक्रवार सुबह लिखित आदेश जारी होने के बाद प्रशासन ने आवश्यक कार्रवाई तेज कर दी।
कलेक्टर बोले- आदेश का अध्ययन कर रहे हैं
धार कलेक्टर राजीव रंजन मीणा ने बताया कि सुप्रीम कोर्ट का लिखित आदेश प्राप्त हो गया है। प्रशासन आदेश का विस्तृत अध्ययन कर रहा है और उसके अनुरूप नमाज के लिए उपयुक्त स्थान का चयन किया जा रहा है। जल्द ही इस संबंध में अंतिम निर्णय लिया जाएगा।
14 जुलाई को हुई थी सुनवाई
भोजशाला मामले में 14 जुलाई को सुप्रीम कोर्ट में चीफ जस्टिस सूर्यकांत, जस्टिस जॉयमाल्य बागची और जस्टिस वी. मोहना की पीठ ने सुनवाई की थी। इसी दौरान अदालत ने अंतरिम व्यवस्था के तहत जुमे की नमाज के लिए निर्धारित समय और स्थान को लेकर निर्देश दिए थे।
अब प्रशासन सुप्रीम कोर्ट के लिखित आदेश के अनुरूप व्यवस्था सुनिश्चित करने में जुटा है, ताकि न्यायालय के निर्देशों का पालन करते हुए कानून-व्यवस्था भी बनी रहे।
संबंधित समाचार

दूसरों की हाजिरी लेने वाले थानेदार खुद गैरहाजिर:एसपी ने किया निलंबित

हम्मालों के विवाद में पिस रहे किसान:मंडी में तुलाई रुकी तो सड़क पर उतरे अन्नदाता

अस्पताल की पार्किंग सड़क पर:मरीजों के साथ राहगीर भी परेशान; यातायात पुलिस ने की कार्रवाई

स्टेशनरी लेने गई 11 साल की छात्रा से छेड़छाड़ का आरोप:57 वर्षीय पुस्तकालय संचालक गिरफ्तार

गुना में दर्दनाक सड़क हादसा:दो बाइकों की भिड़ंत में चार लोगों की थमीं सांसें

राज्यसभा चुनाव का विवाद:जवाब देने में आनाकानी पर तीन सांसदों पर हाईकोर्ट ने लगाया जुर्माना

प्रयागराज से जबलपुर तक नशीले इंजेक्शनों की तस्करी:चार हजार इंजेक्शन के साथ दो आरोपी गिरफ्तार

कैंसर पीड़ित कैदी के इलाज में लापरवाही पर हाईकोर्ट सख्त:डीजीपी से एसएसपी तक की कार्यप्रणाली कठघरे में

महिला आरक्षण की आड़ में परिसीमन की तैयारी:विवेक तन्खा ने केंद्र की मंशा पर उठाए सवाल

कॉलेज परिसर में मची अफरा-तफरी:विवाद की वजह तलाश रही पुलिस

शहर में मीट दुकानों की निगरानी का हिसाब कौन देगा:निरीक्षण में मिली अनियमितता तो लगाया ताला

कनाड़िया पुलिस की तत्परता से तीन आरोपी गिरफ्त में:महंगे शौक और नशे के लिए की वारदात

प्रतिबंधित रास्तों पर दौड़ रहे 350 ई-रिक्शा रोक किए डायवर्ट:ड्रोन से भी रखी नजर; नियम तोड़ने वाले चालकों पर कार्रवाई

मंडी शिफ्ट करने की तैयारी:सुविधाओं का अब निगम को आया ख्याल

वीडियो देखिये, योगी के नेतृत्व में उत्तरप्रदेश में भाजपा सरकार की होगी हैट्रिक:मशहूर अभिनेत्री ने आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर जताया जीत का भरोसा

कृष्णबाग मामले में मनोज नागर की भूमिका पर सवाल:मीडिया के सवालों पर अधिवक्ता ने साधी चुप्पी

प्रशिक्षु सिविल सेवा अधिकारियों ने समझा शहर का प्रशासनिक मॉडल:कलेक्टर से मुलाकात कर जानीं स्वच्छता और विकास की व्यवस्थाएं

हत्यारा बेटा तीन दिन के रिमांड पर:मकान मालिक पिता-पुत्र भी गिरफ्तार

बच्चों को फेल करने की धमकी देने वाले प्राचार्य ने मांगी माफी:हॉस्टल में एसडीएम को मिलीं कई अनियमितताएं; कलेक्टर बोले- होगी सख्त कार्रवाई, कांग्रेस ने किया घेराव

मजाक में गाली- विरोध करने पर बाल पकड़कर पीट दिया:बस स्टैंड पर मारपीट का वीडियो वायरल; दो युवतियों पर केस
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!